एक्सप्लोरर

कल रिलीज हो रही है रणबीर कपूर की 'संजू', जानिए पहले दिन की कमाई के अनुमान

कल रिलीज होने वाली रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू' को लकरे टेड एनालिस्ट्स का मानना है कि ओपेनिंग डे में ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करने वाली है.

नई दिल्ली: रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू' कल ही बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है. फिल्म के जबरदस्त प्रमोशन को दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. इसके साथ ही ट्रेलर की रिलीज के बाद से रणबीर कपूर भी फिल्म में अपने लुक और एक्टिंग के लिए काफी तारीफें बटोर रहे हैं. फिल्म को लेकर फैंस के साथ-साथ फिल्म की टीम को भी काफी उम्मीदें हैं कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली है और कमाई के मामले में भी काफी अच्छा प्रदर्शन करेगी.

इन उम्मीदों का कारण हैं रणबीर कपूर की फैंन फॉलोइंग, संजय दत्त का स्टारडम और राजकुमार हिरानी का डायरेक्शन. 'पीके', '3 इडियट्स' और 'मुन्ना भाई' सीरीज के बाद राजकुमार हिरानी की फिल्मों का सभी को काफी बेसब्री से इंतजार था. ऐसे में इस फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद फैंस की ये बेसब्री पहले से कहीं ज्यादा हो गई है. ट्रेड एनालिस्ट फिल्म का प्रमोशन और फैंस की बेसब्री को देखते हुए फिल्म की पहले दिन की कमाई को लेकर अनुमान लगा रहे हैं.

Sanju Special Screening: रणबीर-आलिया की मम्मी पहुंचीं फिल्म देखने, ये सितारे भी आए नजर

ट्रेड एनालिस्ट अक्षय राठी के अनुसार बताया जा रहा है कि फिल्म को करीब 4000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया जा रहा है जो कि काफी ज्यादा हैं. उन्होंने बताया है कि ये फिल्म ओपेनिंग डे वमें करीब 30 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर सकती है. फिल्म की एडवांस बुकिंग पहले ही शुरू की जा चुकी है. एडवांस बुकिंग को मिल रहे रिस्पॉन्स से साफ है कि दर्शक इस फिल्म के लिए काफी उत्साहित हैं.

फिल्म को पहले दिन मिलने वाले बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में बात करते हुए अक्षय राठी ने बॉलीवुडलाइफ को बताया है कि फिल्म की रिलीज से पहले राजकुमा हिरानी की 'संजू' को सभी का काफी जबरदस्त रिस्पन्स मिल रहा है. ऐसे में ये फिल्म पहले दिन बेशक बेहतरीन कमाई करने वाली है. न सिर्फ अच्छी ओपेनिंग करेगी बल्कि लंबे समय तक इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन देखने को मिलने वाला है. यही तो है राजकुमार हिरानी का जलवा. ट्रेड एनालिस्ट के अनुसार पहले दिन ये फिल्म 30 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने वाली है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 BO Collection Day 7 Live Updates: 'धमाल 4' का 7वें दिन भी जलवा, 10 बजे तक 94 करोड़ के हुई पार
'धमाल 4' का 7वें दिन भी जलवा, 10 बजे तक 94 करोड़ के हुई पार
'मेरा यौन शोषण हुआ था...', बचपन को याद कर सोहेल खान का छलका दर्द, सालों तक परिवार से छुपाई बात
'मेरा यौन शोषण हुआ था...', बचपन को याद कर सोहेल खान का छलका दर्द, सालों तक परिवार से छुपाई बात
'रूपा-वूपा के बारे में नहीं, सिर्फ मेरे और मेरे बेटे की फिल्म की बात करो', गोविंदा की कमबैक मूवी पर बोलीं पत्नी सुनिता
'रूपा-वूपा के बारे में नहीं, सिर्फ मेरे और मेरे बेटे की फिल्म की बात करो', गोविंदा की कमबैक मूवी पर बोलीं पत्नी सुनिता
Dhamaal 4 Vs Welcome To The Jungle BO: अजय देवगन के सामने अक्षय कुमार पड़े फीके, 6 दिनों में इतना रहा कलेक्शन
'धमाल 4' वर्सेस 'वेलकम टू द जंगल': अजय देवगन के सामने अक्षय कुमार पड़े फीके, 6 दिनों में इतना रहा कलेक्शन

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget