एक्सप्लोरर

क्‍या खत्‍म हो रहा Brahmastra का जादू? दूसरे हफ्ते रणबीर की फिल्‍म कमा पाई सिर्फ इतने करोड़

Brahmastra Collection: रणबीर कपूर की फिल्‍म ‘ब्रह्मास्त्र’ के पहले और दूसरे हफ्ते की कमाई की तुलना करेंगे तो हैरान रह जाएंगे. कलेक्‍शन में भारी गिरावट दर्ज हुई है.

Brahmastra Box Office Collection Week 2: ‘भूल भुलैया 2’ के बाद फाइनली कोई ऐसी फिल्‍म आई, जिसका लोगों में क्रेज देखने को मिला. बात कर रहे हैं रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्‍म ‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmastra) की. पहले हफ्ते में फिल्‍म को जबरदस्‍त रिस्‍पॉन्‍स मिला. इसका सीधा असर कमाई पर दिखा. ‘ब्रह्मास्त्र’ ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए. मगर अब इस फिल्‍म ने अपना दूसरा हफ्ता पार कर लिया है और इसके साथ ही इसकी कमाई में 65 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले हफ्ते में अयान मुखर्जी निर्देशित ‘ब्रह्मास्त्र’ ने लगभग 156 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. जबकि दूसरे हफ्ते में यह करीब 54 करोड़ रुपये का ही कलेक्‍शन कर पाई. इस तरह फिल्‍म की अब तक की कुल कमाई 215 करोड़ रुपये का आंकड़ा ही छू पाई है. 

तीसरे हफ्ते में बेहतर परिणाम की उम्‍मीद है, क्‍योंकि बहुत से लोग नेशनल सिनेमा डे के ऑफर का फायदा उठाने का इंतजार कर रहे थे. इस मौके पर सिनेमाघरों में कोई भी फिल्‍म सिर्फ 75 रुपये में देखी जा सकती है. दरअसल, कोरोना महामारी के बाद पिछले साल सितंबर के महीने में ही सभी थिएटर्स दोबारा से दर्शकों के लिए खोले गए थे. इससे थिएटर्स मालिकों को बहुत राहत पहुंची थी और इसीलिए इस बार नेशनल सिनेमा डे मनाने का फैसला लिया गया. इसका सकारात्‍मक असर ‘ब्रह्मास्त्र’ की कमाई पर देखने को मिल सकता है. 

250 का आंकड़ा भी नहीं पार कर पाई

‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmastra) को बनाने में 410 करोड़ रुपये खर्च किया गया है. मगर फिल्‍म 14 दिनों में भी 250 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार नहीं कर पाई. हिंदी बेल्‍ट के अलावा साउथ बेल्‍ट में भी फिल्‍म में लोगों की दिलचस्‍पी घटी है. शुरुआत में साउथ में ‘ब्रह्मास्त्र’ को लेकर मिले शानदार रिस्‍पॉन्‍स से हर कोई हैरान रह गया था. फिल्‍म में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के अलावा अमिताभ बच्‍चन, मौनी रॉय और नागार्जुन ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं. अब तो इसका दूसरा पार्ट लाने की तैयारी भी शुरू हो गई है.

यह भी पढ़ें:- 

Kangana Ranaut के साथ काम करने की खबरों पर मधुर भंडारकर ने तोड़ी चुप्पी, बोले - हम अक्सर मिलते हैं, लेकिन ऐसा कुछ...

'चोली के पीछे' गाने पर अंकिता लोखंडे ने किया ऐसा जबरदस्त डांस, पति विक्की जैन भी एंजॉय करते आए नजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
'नई नवेली' के आगे राजकुमार राव का 'प्रहार' फुस्स, जानें ओपनिंग डे कलेक्शन
'नई नवेली' के आगे राजकुमार राव का 'प्रहार' फुस्स, जानें ओपनिंग डे कलेक्शन
'जेलर 2' की बॉक्स ऑफिस पर तबाही, ओपनिंग डे पर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड्स
'जेलर 2' की बॉक्स ऑफिस पर तबाही, ओपनिंग डे पर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड्स
Friday BO Collection: 'जेलर 2' हुई 95 करोड़ के पार, जानें- ‘नई नवेली’-'प्रहार' का फ्राइडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 95 करोड़ के पार, जानें- ‘नई नवेली’-'प्रहार' का फ्राइडे कलेक्शन

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget