एक्सप्लोरर

'ऐसी कौन सी आफत आ पड़ी है कि आपको पाकिस्तान से ही एक्टर ढूंढकर लाने हैं?', अमित स्याल का फूटा बॉलीवुड पर गुस्सा

Raid 2 Actor on Pakistani Actors: पाकिस्तानी कलाकारों को बॉलीवुड में काम देने को लेकर रेड 2 एक्टर अमित स्याल का गुस्सा फूट पड़ा है. उन्होंने बॉलीवुड के मेकर्स को जमकर फटकारा है.

Raid 2 Actor on Pakistani Actors: हाल में रिलीज हुई अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' में अपनी अदाकारी से एक बार फिर चर्चा में आ चुके है अमित स्याल ने हाल में ही एक इंटरव्यू में बॉलीवुड के उन मेकर्स पर निशाना साधा है जो पाकिस्तानी कलाकारों को अपनी फिल्मों में एक्टिंग करने के लिए इनवाइट करते थे.

उन्होंने गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि ऐसी क्या जरूरत है कि वहां से एक्टर ढूंढ-ढूंढकर लाए जा रहे हैं. उनका गुस्सा यहीं नहीं थमा इसके बाद उन्होंने आगे और भी कई बातें कहीं, जिनके बारे में जानते हैं.

पाकिस्तानी एक्टर्स पर क्या बोले अमित स्याल

मिर्जापुर और जामताड़ा जैसे शोज और कई फिल्मों में अपनी कमाल की अदाकारी का जलवा बिखेर चुके अमित स्याल हिंदी रश के पॉडकास्ट में आए थे. वहां उनसे पहलगाम आतंकी हमले के बाद उनके बयान को कोट करते हुए बॉलीवुड में पाकिस्तानी एक्टर्स को काम देने से जुड़ा सवाल पूछा गया.

दरअसल एक्टर ने बेबाकी से कहा था कि 'तेल लगाने जाए आर्ट देश जरूरी है'. उनसे ये भी कहा गया कि बहुत सारे आर्टिस्ट कतराते हैं ऐसी बातें करने में लेकिन आप बेबाकी से बात रखते हैं.

बॉलीवुड पर निकला अमित स्याल का गुस्सा

इस पर अमित स्याल ने कहा, ''ठीक है मानता हूं पाकिस्तानी लोग अच्छे होंगे. लेकिन ऐसी क्या जरूरत है कि वहां जा-जाकर ढूंढ-ढूंढकर लाया जा रहा है और यहां पर काम करवाया जा रहा है.'' 

इसके बाद अमित स्याल अपनी बात पूरी करते हुए कहते हैं, ''यहां जो टैलेंट है उसे न आप खोज रहे हैं और न ही उसे मंच दे रहे हैं. और न ही काम. तो ऐसी कौन सी आफत आन पड़ी है कि आपको पाकिस्तान से ही एक्टर लेकर आने हैं.''

'हमारे देश में आर्ट की कमी नहीं'- अमित स्याल

इसके बाद अमित स्याल ने कहा, ''माना की मैं बायस्ड हो सकता हूं लेकिन अब कौन सी मजबूरी है. आप बोलते हैं कि आर्ट और कल्चर तो आप बताइए कौन सा आर्ट और कल्चर, यहां पर देश के खिलाफ हरकतें की जा रही हैं और आप आर्ट और कल्चर की बात कर रहे हो.''

उन्होंने आगे कहा, ''हमारे देश में आर्ट और आर्टिस्ट की कमी नहीं है. और अगर आपको कमी लग रही है तो किसी और देश से ले आओ. पाकिस्तान से ही क्यों लाना है?'' इसके बाद एक्टर कहते हैं कि देश पहले होना चाहिए.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Hindirush (@hindirush)

पहलगाम हमले के बाद बढ़ा भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव

पाकिस्तान की तरफ से किए गए पहलगाम आतंकी हमले में 26 मासूमों की जान चली गई. इसके बाद ऑपरेशन सिंदूर कर भारत ने पाकिस्तान में मौजूद कई आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया. तब से बढ़े तनाव के बीच कई सेलेब्स ने पाकिस्तान की नापाक हरकतों पर सवाल उठाए थे. जिनमें सबसे ज्यादा बेबाकी से सवाल उठाने वाले एक्टर अमित स्याल भी थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Batwara 1947 Live Update: 'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? गुरुवार शाम 6.30 बजे तक किया 3 करोड़ का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? गुरुवार शाम 6.30 बजे तक किया 3 करोड़ का कलेक्शन
Awarapan 2 Release Live: 'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, गुरुवार शाम 6.30 तक एडवांस बुकिंग में 6.95 करोड़ हुआ कलेक्शन
'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, गुरुवार शाम तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन
Awarapan 2 Batwara 1947 Movie LIVE: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कौन मारेगा बाजी?
LIVE: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कौन मारेगा बाजी?
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Embed widget