एक्सप्लोरर

Pathaan Controversy: ‘बेशर्म रंग’ विवाद के बीच Shah Rukh Khan के सपोर्ट में उतरे ‘रईस’ के डायरेक्टर, कहा- 'कट्टरपंथियों को चुप कराएं'

Rahul Dholakia Supports Shah Rukh Khan: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान अपनी फिल्म ‘पठान’ पर हो रहे विवादों के चलते सुर्खियों में हैं. इस बीच ‘रईस’ के डायरेक्टर राहुल ढोलकिया ने उनका सपोर्ट किया है.

Rahul Dholakia Supports Shah Rukh Khan: हिंदी सिनेमा की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पठान’ रिलीज से पहले ही विवादों में छा गई है. इस फिल्म का पहला गाना ‘बेशर्म रंग’ (Besharam Rang) जब से रिलीज हुआ है, तब से शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) आलोचकों के निशाने पर हैं. अब शाहरुख खान के सपोर्ट में ‘रईस’ (Raees) के डायरेक्टर राहुल ढोलकिया आ गए हैं.

शाहरुख के सपोर्ट में उतरे ‘रईस’ के डायरेक्टर

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘रईस’ के डायरेक्टर राहुल ढोलकिया ने किंग खान को टारगेट किए जाने पर अपना गुस्सा जाहिर किया है. ट्विटर पर एक ट्वीट कर राहुल ने लिखा, “फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को सालों से शाहरुख खान पर हो रहे हेट अटैक की निंदा करनी चाहिए. दूसरों की तुलना में एसआरके ने एंटरटेनमेंट और सिनेमा के एंबेसडर के रूप में हमारी बिरादरी और भारत में एक महत्वपूर्ण योगदान दिया है. कृपया इन कट्टरपंथियों को चुप रहने के लिए कहें!” राहुल ढोलकिया के इस ट्वीट पर शाहरुख खान के फैंस अपना रिएक्शन दे रहे हैं और उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं.

नेगेटिविटी फैलाने वालों को शाहरुख का जवाब

हाल ही में, शाहरुख खान ‘कोलकाता फिल्म फेस्टिवल’ (Kolkata Film Festival) में पहुंचे, जहां उन्होंने आलोचना करने वालों को करारा जवाब दिया. शाहरुख खान ने कहा था कि, कुछ लोग सोशल मीडिया पर नेगेटिविटी फैला रहे हैं. उनका कहना था कि, दुनिया नॉर्मल हो गई है और लोग खुश है. मैं सबसे ज्यादा खुश हूं. इसके साथ किंग खान ने कहा था कि, दुनिया कुछ भी कर ले, लेकिन सभी पॉजिटिव लोग जिंदा हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

‘बेशर्म रंग’ पर हो रहा विवाद

‘पठान’ (Pathaan) फिल्म को लेकर विवाद उस वक्त उठा, जब ‘बेशर्म रंग’ गाना रिलीज हुआ. इस गाने में दीपिका पादुकोण ने भगवा रंग की बिकिनी पहनी थी. दीपिका की भगवा रंग की ड्रेस की वजह से लोग नाराज हो गए. मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा  (Narottam Mishra) ने तो सीन्स और दीपिका की ड्रेस को ठीक करने के लिए कहा है. उन्होंने धमकी दी है कि, अगर मेकर्स ने ऐसा नहीं किया तो वह मध्य प्रदेश में फिल्म को रिलीज करने नहीं देंगे.

यह भी पढ़ें- 'दीपिका के कपड़े देखने से...' पठान के 'बेशर्म रंग' विवाद को लेकर नेताओं पर भड़कीं स्वरा भास्कर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sunny Deol ने क्यों नहीं किया गुटखा और पान मसाला का एड? करोड़ों का ऑफर क्यों ठुकराया?
पान मसाला और गुटखा का एड सनी देओल ने क्यों ठुकराया?
उज्जैन से मिस वर्ल्ड के मंच तक पहुंचीं निकिता पोरवाल, बोलीं- छोटा शहर नहीं, बड़ी सोच मायने रखती है
उज्जैन से मिस वर्ल्ड के मंच तक पहुंचीं निकिता पोरवाल, बोलीं- छोटा शहर नहीं, बड़ी सोच मायने रखती है
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ बनी तूफान, संडे को 'धमाल 4' को दी मात, साल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म भी बनी
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ बनी तूफान, संडे को 'धमाल 4' को दी मात
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' या सनी की 'बंटवारा 1947', किसने की संडे को ज्यादा कमाई?
'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947', किस फिल्म ने संडे को की ज्यादा कमाई?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget