एक्सप्लोरर

पाकिस्तानी कलाकारों के विरोध के बाद सलमान खान ने आतिफ असलम के गाने को फिल्म से हटाया

बैन के इस फैसले के बाद अब खबर आई है कि सलमान खान ने अपने प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बन रही फिल्म ‘नोटबुक’ से आतिफ असलम के गाने को हटा दिया है.

मुंबई: जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों पर हुए हमले के बाद से देश में पाकिस्तान के खिलाफ रोष देखा जा रहा है. 14 फरवरी को जवानों की टुकड़ी पर हुए हमले में 40 जवानों को जान गवानी पड़ी थी और कई घायल हो गए थे. इस हमले के बाद टेलिविज़न और फिल्म इंडस्ट्री में भी ये मांग उठी कि वहां पाकिस्तानी कलाकारों के काम करने पर बैन लगा दिया जाए. लिहाजा बीते रोज़ फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉईज (FWICE) ने एलान कर दिया कि जो कोई भी पाकिस्तानी कलाकार के साथ काम करेगा उसपर FWICE प्रतिबंध लगा देगा.

बैन के इस फैसले के बाद अब खबर आई है कि सलमान खान ने अपने प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बन रही फिल्म ‘नोटबुक’ से आतिफ असलम के गाने को हटा दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान ने ‘सलमान खान फिल्म्स’ से कहा है कि वो आतिफ के गाने को फिल्म से हटाएं. खबर ये भी है कि गाने कि री-रिकॉर्डिंग एक या दो दिनों में कर ली जाएगी. बता दें कि 'नोटबुक' का निर्देशन नितिन कक्कर कर रहे हैं. फिल्म से ज़हीर इकबाल और प्रनूतन बहल हिंदी सिनेमा में डेब्यू कर रहे हैं.

आपको बता दें कि पुलवामा हमले के विरोध में ऑल इंडिया सिने वरकर्स असोसिएशन ने पाकिस्तानी कलाकारों के बॉलीवुड में काम करने पर पूरी तरह से बैन लगाने का एलान किया है. FWICE के मुख्य सलाहकार अशोक पंडित ने कहा, "एफडब्ल्यूआईसीई पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम करने की जिद करने वाले फिल्म निर्माताओं पर प्रतिबंध लगाएगा. हम इसकी आधिकारिक घोषणा कर रहे हैं. सीमापार से हमारे देश पर बार-बार हमले होने के बावजूद पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम करने की जिद करने वाली संगीत कंपनियों को शर्म आनी चाहिए. चूंकि उन्हें कोई शर्म नहीं है तो हमें उन्हें पीछे हटने के लिए मजबूर करना होगा."

बता दें कि इससे पहले जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को हुए आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे. जैश-ए-मोहम्मद के आत्मघाती हमलावर ने 100 किलोग्राम विस्फोटक से भरे एक वाहन से सीआरपीएफ की बस को टक्कर मारकर इस हमले को अंजाम दिया था. हमले के बाद से देश गुस्से में है और जगह-जगह पाकिस्तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. शहीद के परिवारवालों सहित पूरा देश इस हमले का बदला मांग रहा है.

ये भी पढ़ें: 

कपिल मिश्रा ने कहा- वो कोख उजाड़ दो जो किसी आतंकी को जन्म दे सके, स्वरा भास्कर बोलीं- अपने गटर रूपी मुंह को बंद रखो 

शहीदों के परिवार की मदद के लिए आगे आए दिग्गज सितारे, जानें किसने कितना डोनेट किया 

पुलवामा अटैक: अजय देवगन का बड़ा ऐलान, पाकिस्तान में नहीं रिलीज करेंगे अपनी फिल्म 'टोटल धमाल' 

'टोटल धमाल' की टीम का बड़ा ऐलान, शहीदों के परिवार को 50 लाख रुपये देगी पूरी टीम 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्री रामभूमि' पर फिल्म बना रहे अनुपम खेर से सवाल पूछकर ट्रोल हो रहीं कांग्रेस की सुप्रिया श्रीनेत
श्री रामभूमि' पर फिल्म बना रहे अनुपम खेर से सवाल पूछकर ट्रोल हो रहीं कांग्रेस की सुप्रिया श्रीनेत
'खुद को ढालना मेरे लिए बहुत मुश्किल...' अब फिल्मों में क्यों काम नहीं करती हैं हेमा मालिनी? खुद बता दी वजह
अब फिल्मों में क्यों काम नहीं करती हैं हेमा मालिनी? खुद बता दी वजह
Dhamaal 4 BO Day 2 Live Updates: 'धमाल 4' का दूसरे दिन भी भौकाल, 5 बजे तक 21 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
Live Updates: 'धमाल 4' का दूसरे दिन भी भौकाल, 5 बजे तक 21 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
'पति के जाने के बाद थेरेपी ने मुझे हील किया', राज कौशल को याद कर मंदिरा बेदी का छलका दर्द
'पति के जाने के बाद थेरेपी ने मुझे हील किया', राज कौशल को याद कर मंदिरा बेदी का छलका दर्द

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget