एक्सप्लोरर

Pulkit Samrat and Kriti Kharbanda Wedding: पंजाबी रीति रिवाज से शादी के बंधन में बंधेंगे पुलकित-कृति, शिरकत करेंगे ये मेहमान

Pulkit-Kriti Wedding Theme: कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट पंजाबी ट्रेडिशन से शादी करेंगे. शादी में इंडस्ट्री से उनके करीबी दोस्त शामिल होंगे. शादी से पहले पुलकित सम्राट का घर लाइटों से सज गया है.

Pulkit Samrat and Kriti Kharbanda Wedding: पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. कपल लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहा है और अब सात जन्मों के लिए एक-दूजे का होने के लिए तैयार हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो पुलकित और कृति मानेसर में करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों के बीच एक इंटीमेट सेरेमनी में फेरे लेंगे. कपल के पंजाबी रीति-रिवाजों से शादी करने की खबर है. 

हिंदुस्तान टाइम्स ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा की शादी के फैमिली फंक्शन्स दिल्ली में शुरू हो चुके हैं. क्योंकि दोनों ही स्टार्स का ताल्लुक दिल्ली से है, तो उन्होंने यहीं पर शादी करने का फैसला लिया है. शादी से पहले पुलकित सम्राट का घर लाइटों से सज गया है. अब दोनों मानेसर के एक होटल में 15 मार्च को शादी के बंधन में बंधेंगे और उससे पहले 13 मार्च से उनके प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू होंगे.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kriti Kharbanda (@kriti.kharbanda)

ऐसी होगी थीम, ये मेहमान होंगे शामिल
रिपोर्ट में बताया गया है कि कृति और पुलकित पंजाबी ट्रेडिशन से शादी करेंगे. उन्होंने शादी के लिए पेस्टल थीम चुनी है. उनकी वेडिंग थीम काफी क्लासी होगी. कृति और पुलकित की शादी में शिरकत करने वाले मेहमानों की लिस्ट भी सामने आ गई है. शादी में इंडस्ट्री से उनके करीबी दोस्त शामिल होंगे. इस लिस्ट में फरहान अख्तर, शिबानी दांडेकर, जोया अख्तर, रितेश सिधवानी, लव रंजन, ऋचा चड्ढा, अली फजल, वरुण शर्मा, मनजोत सिंह और मीका सिंह जैसे नाम शामिल हैं.

इस होटल में होगी शादी
पुलकित और कृति की शादी हरियाणा के मानेसर में होने वाली है. कपल अरावली पहाड़ियों के बीच बने आईटीसी ग्रैंड भारत पैलेस में शादी करेगा. 300 एकड़ में फैला हुआ आईटीसी ग्रैंड भारत पैलेस एक लग्जरी होटल है, जिसमें प्राइवेट पूल के साथ 4 प्रेसिडेंशियल विला और 100 डीलक्स सुइट्स अवेलेबल हैं.

शादी से पहले एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं एक्ट्रेस
शादी की तैयारियों के बीच कृति खरबंदा को आज मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. इस दौरान वे ब्लू कलर के स्लीवलेस लॉन्ग फ्रॉक में दिखाई दीं. व्हाइट हील्स और खुले बालों में एक्ट्रेस काफी खूबसूरत दिख रही थीं.

कृति ने ग्लॉसी मेकअप किया हुआ था. उन्होंने व्हाइट कलर के फुटवियर्स पहने थे और एक हैंडबैग भी लिया हुआ था.

जनवरी में की थी इंगेजमेंट
शादी से पहले पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा ने इसी साल जनवरी में सगाई भी की थी. दोनों ने इंटीमेट रोका सेरेमनी में एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई थी जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं.

Pulkit Samrat and Kriti Kharbanda Wedding: पंजाबी रीति रिवाज से शादी के बंधन में बंधेंगे पुलकित-कृति, शिरकत करेंगे ये मेहमान

यहां से शुरू हुई लव स्टोरी
बता दें कि पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा की मुलाकात की लव स्टोरी 'पागलपंती' के सेट पर परवान चढ़ी. दोनों ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया. वे 'वीरे की वेडिंग' और 'तैश' में एक साथ नजर आए. पुलकित दूसरी बार शादी कर रहे हैं, इससे पहले उन्होंने श्वेता रोहिरा से शादी की थी लेकिन उनका तलाक हो गया.

ये भी पढ़ें: Ruslaan Teaser: 'हारने को कुछ नहीं, जीतने को पूरी दुनिया है...', सलमान खान के जीजा की मूवी 'रुसलान' का टीजर आउट, अजय देवगन की फिल्म से होगा मुकाबला

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजय देवगन की 'धमाल 4' की 7वें हफ्ते में हुई एंट्री, जानें- 43 दिनों में कितना कमाया प्रॉफिट
'धमाल 4' की 7वें हफ्ते में हुई एंट्री, जानें- 43 दिनों में कितना कमाया प्रॉफिट
'स्पिरिट' विवाद में दीपिोका का बड़ा रिएक्शन, संदीप रेड्डी वांगा पर तंज वाली पोस्ट की लाइक
'स्पिरिट' विवाद में दीपिका का बड़ा रिएक्शन, संदीप रेड्डी वांगा पर तंज वाली पोस्ट की लाइक
क्या दूसरी शादी करेंगे गोविंदा? पत्नी सुनीता आहूजा के दावे की मैनेजर ने खोली पोल
क्या दूसरी शादी करेंगे गोविंदा? मैनेजर ने बता दिया सच
डेंगू की चपेट में आईं पूनम ढिल्लों, अस्पताल में भर्ती हैं दिग्गज एक्ट्रेस
डेंगू की चपेट में आईं पूनम ढिल्लों, अस्पताल में भर्ती हैं दिग्गज एक्ट्रेस

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget