एक्सप्लोरर

'स्पिरिट' विवाद में दीपिोका का बड़ा रिएक्शन, संदीप रेड्डी वांगा पर तंज वाली पोस्ट की लाइक

'स्पिरिट' विवाद में दीपिका पादुकोण के 10 परसेंट प्रॉफिट शेयर मांगने की खबर ने फिर मामला गरमा दिया है. अब दीपिका ने संदीप रेड्डी वांगा पर तंज कसने वाली एक पोस्ट को लाइक कर अपना रिएक्शन दिया है.

फिल्म 'स्पिरिट' से एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के बाहर होने का विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है. फिल्म की 10 परसेंट प्रॉफिट शेयर की मांग पूरी न होने के चलते दीपिका इस प्रोजेक्ट से बाहर हो गई थी. अब संदीप रेड्डी वांगा के भाई के बयान के बाद मामले फिर चर्चा में है. वहीं दीपिका ने वांगा भाइयों पर तंज कसने वाली एक पोस्ट को लाइक कर अपना रिएक्शन दिया है.

'स्पिरिट' विवाद में दीपिका का बड़ा रिएक्शन
हाल ही में पत्रकार जानवी मनचंदा ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा नोट शेयर किया. ये पोस्ट संदीप रेड्डी वांगा के भाई प्रणय वांगा के उस बयान को लेकर थी, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि दीपिका पादुकोण ने 'स्पिरिट' के प्रॉफिट में 10 परसेंट हिस्सेदारी मांगी थी.

पोस्ट में लिखा, दीपिका पादुकोण 'स्पिरिट' के प्रॉफिट में 10 परसेंट हिस्सेदारी चाहती थीं. जिस तरह से इस पर बवाल मचा है, उसे देखकर लगता है जैसे उन्होंने पूरी फिल्म और वांगा की संपत्ति ही मांग ली हो. ऐसा लगता है कि यहां मेल ईगो आ गया है. एक महिला ने एक डील को ठुकरा दिया और मिसोजिनी एक महिला की 'ना' को बर्दाश्त नहीं कर पाई.'

ये भी पढ़ेंः सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'द वन' पर आया अपडेट, री-शूट और री-एडिट के साथ बदली डायरेक्शन टीम

स्पिरिट' विवाद में दीपिोका का बड़ा रिएक्शन, संदीप रेड्डी वांगा पर तंज वाली पोस्ट की लाइक

उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'संदीप रेड्डी वांगा के भाई प्रणय का दावा है कि दीपिका पादुकोण ने 'स्पिरिट' के प्रॉफिट में 10परसेंट हिस्सेदारी मांगी थी. मैं बस सोच रही हूं, क्या हम भूल गए हैं कि पुरुष कलाकार सालों से ऐसा करते आ रहे हैं? फिर एक महिला के ऐसा करने पर यह खबर क्यों बन गई?'

दीपिका ने लाइक की पोस्ट
वहीं, दीपिका पादुकोण ने इस पोस्ट को लाइक कर अपना समर्थन जताया. इस पोस्ट को अब तक 11 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. इससे साफ है कि दीपिका के कई फैंस ने भी इस पोस्ट का समर्थन किया है.

स्पिरिट' विवाद में दीपिोका का बड़ा रिएक्शन, संदीप रेड्डी वांगा पर तंज वाली पोस्ट की लाइक

बता दें, दीपिका पादुकोण ने पिछले साल 'स्पिरिट' से किनारा कर लिया था. उस समय रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि वो फिल्म की कुछ शर्तों पर मेकर्स से सहमत नहीं हो पाई थीं. बतौर नई मां दीपिका ने अपने लिए 8 घंटे की वर्किंग शिफ्ट की मांग की थी, जिसे लेकर भी काफी चर्चा हुई थी.

क्या बोले थे प्रणय रेड्डी वांगा?
हालांकि, हाल ही में NTV तेलुगु को दिए इंटरव्यू में प्रणय रेड्डी वांगा ने दावा किया कि दीपिका के फिल्म छोड़ने की एक बड़ी वजह उनकी फिल्म के प्रॉफिट में 10 परसेंट हिस्सेदारी की मांग थी. उन्होंने कहा कि दीपिका अपनी तरफ से कोई भी मांग रख सकती हैं, लेकिन मेकर्स को ये देखना होता है कि फिल्म का बजट इतना  है या नहीं. जब उन्हें लगा कि ये संभव नहीं है, तो उन्होंने दूसरे ऑप्शंस देखने शुरू कर दिए.

दीपिका पादुकोण को पिछले साल संदीप रेड्डी वांगा की प्रभास स्टारर 'स्पिरिट' की शूटिंग शुरू करनी थी, लेकिन अप्रैल में उनके फिल्म से बाहर होने की खबर सामने आई.

दीपिका की जगह फिल्म में तृप्ति की एंट्री
दीपिका पादुकोण की जगह तृप्ति डिमरी ने 'स्पिरिट' में ले ली. फिल्म में तृप्ति और प्रभास का फर्स्ट लुक नए साल 2026 के मौके पर जारी किया गया था. फिल्म में विवेक ओबेरॉय भी नजर आएंगे और ये 5 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

स्पिरिट' विवाद में दीपिोका का बड़ा रिएक्शन, संदीप रेड्डी वांगा पर तंज वाली पोस्ट की लाइक

दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्म
वहीं, दीपिका पादुकोण के पास भी दो बड़े प्रोजेक्ट्स हैं. वो जल्द ही शाहरुख खान के साथ फिल्म 'किंग' में नजर आएंगी. इसके अलावा वो एटली की 'राका' में अल्लू अर्जुन के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी.

ये भी पढ़ेंः एयरपोर्ट पर पहली बार साथ में स्पॉट हुए सनी देओल के बेटा-बहू और पत्नी, पूजा देओल का दिखा स्टाइलिश अंदाज

About the author मयूरी सिंह

मयूरी सिंह एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट है और एबीपी लाइव के लिए बतौर इंटर्न काम कर रही हैं. ओटीटी की खबरों पर पर इनकी खास पकड़ है और वे वेब सीरीज, फिल्मों और पॉडकास्ट से जुड़ी ताजा खबरों पर लगातार नजर रखती हैं. मयूरी मनोरंजन जगत की नई रिलीज, ट्रेंडिंग कंटेंट और डिजिटल स्टोरीटेलिंग से जुड़े विषयों को सरल और आकर्षक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाती हैं. ओटीटी और पॉडकास्ट इंडस्ट्री की अपडेट्स, इनसाइट्स और ट्रेंड्स को कवर करना इनके लेखन की खासियत है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

'स्पिरिट' विवाद में दीपिोका का बड़ा रिएक्शन, संदीप रेड्डी वांगा पर तंज वाली पोस्ट की लाइक
'स्पिरिट' विवाद में दीपिका का बड़ा रिएक्शन, संदीप रेड्डी वांगा पर तंज वाली पोस्ट की लाइक
क्या दूसरी शादी करेंगे गोविंदा? पत्नी सुनीता आहूजा के दावे की मैनेजर ने खोली पोल
क्या दूसरी शादी करेंगे गोविंदा? मैनेजर ने बता दिया सच
डेंगू की चपेट में आईं पूनम ढिल्लों, अस्पताल में भर्ती हैं दिग्गज एक्ट्रेस
डेंगू की चपेट में आईं पूनम ढिल्लों, अस्पताल में भर्ती हैं दिग्गज एक्ट्रेस
'कुछ चीजें प्राइवेट ही रहने दें...', करीना कपूर की तीसरी प्रेग्नेंसी पर ननद सबा पटौदी ने तोड़ी चुप्पी
'कुछ चीजें प्राइवेट ही रहने दें...', करीना की तीसरी प्रेग्नेंसी पर ननद सबा ने तोड़ी चुप्पी
Advertisement

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget