एक्सप्लोरर

'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, कई शो हुए रद्द

अनुपम खेर अभिनीत फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' आज रिलीज हुई है और इस फिल्म को लेकर कई जगह विरोध प्रदर्शन भी हुए. फिल्म के ट्रेलर के सामने आने के बाद से ही विवाद शुरू हो गया था. इस विरोध में कांग्रेस का आरोप है कि फिल्म में पीएम को बड़े ही मजाकिया अंदाज में दिखा

अनुपम खेर अभिनीत फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' आज रिलीज हुई है और इस फिल्म को लेकर कई जगह विरोध प्रदर्शन भी हुए. फिल्म के ट्रेलर के सामने आने के बाद से ही विवाद शुरू हो गया था. इस विरोध में कांग्रेस का आरोप है कि फिल्म में पीएम को बड़े ही मजाकिया अंदाज में दिखा पंजाब के लुधियाना शहर में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन के बाद शुक्रवार को यहां एक मल्टीप्लेक्स में बॉलीवुड फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' की स्क्रीनिंग रोक दी गई. कार्यकर्ताओं ने पवेलियन मॉल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया, जिसके बाद मल्टीप्लेक्स प्रबंधन ने अप्रिय घटनाओं से बचने के लिए शो चालू नहीं किया. जिस समय कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ, उस समय वहां स्थानीय पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे. हालांकि, यह फिल्म यहां से 130 किलोमीटर दूर चंडीगढ़ के मल्टीप्लेक्सों में दिखाई गई. कोलकाता में हुआ विरोध कोलकाता के एक सिनेमाघर में शुक्रवार को फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' का शो युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन के बीच सुरक्षा कारणों से रद्द कर दिया गया. कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "सुरक्षा कारणों के चलते 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' की दोपहर की स्क्रीनिंग रद्द कर दी गई क्योंकि हॉल के बाहर एक समूह द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा था." बंगाल यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष शादाब खान ने  बताया, "फिल्म का शीर्षक ही अपमानजनक है. मनमोहन सिंह को एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर बताकर फिल्म निर्माता क्या कहना चाहते हैं? कोलकाता में युवा कांग्रेस के 100 के करीब कार्यकर्ताओं ने सिनेमाघर के सामने विरोध प्रदर्शन किया. अच्छी बात है कि स्क्रीनिंग रोक दी गई है." यह फिल्म तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार संजय बारू की इसी शीर्षक की किताब पर आधारित है. बारू की किताब 20 अप्रैल, 2014 को प्रकाशित हुई थी. अभिनेता अनुपम खेर ने मनमोहन सिंह, सुजैन बर्नर्ट ने सोनिया गांधी और अर्जुन माथुर ने राहुल गांधी का किरदार निभाया है, जबकि अक्षय खन्ना संजय बारू की भूमिका में हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dussehra BO Live Updates: दशहरा पर 'जेलर 2' की धूम, 'प्रहार'-'नई नवेली' पर भारी पड़ रही 'दृश्यम 3', जानें- 5 बजे तक का कलेक्शन
दशहरा पर 'जेलर 2' की धूम, जानें- 'प्रहार'-'नई नवेली' और 'दृश्यम 3' का 5 बजे का कलेक्शन
दलेर मेहंदी के विवाद पर आया सेलेब्स का रिएक्शन, शिल्पा शेट्टा से शान तक ने कही ये बात
दलेर मेहंदी के विवाद पर आया सेलेब्स का रिएक्शन, शिल्पा शेट्टा से शान तक ने कही ये बात
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में रेहान के बचपन के दोस्त समीर से पूछताछ, मां बोलीं मेरा बेटा बेगुनाह है
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में रेहान के बचपन के दोस्त पूछताछ, मां बोलीं मेरा बेटा बेगुनाह है
टाइगर पर हुई फायरिंग के बीच फैजू के रिसेप्शन में पहुंचीं बहन कृष्णा, भाई पर पूछे सवाल का नहीं दिया जवाब
टाइगर पर हुई फायरिंग के बीच रिसेप्शन में पहुंचीं बहन कृष्णा, नहीं दिया भाई का हेल्थ अपडेट

वीडियोज

YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दोषियों के खिलाफ..', पंजाब में शाह ने की विक्रमजीत-गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात
'दोषियों के खिलाफ..', पंजाब में शाह ने की विक्रमजीत-गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
Explained: यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
UPSC CDS 2 परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इंटरव्यू के लिए 8956 का हुआ चयन
UPSC CDS 2 परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इंटरव्यू के लिए 8956 का हुआ चयन
Embed widget