एक्सप्लोरर

नारीवाद का मतलब पुरुषों को धमकाना नहीं : प्रियंका चोपड़ा

उन्होंने आगे कहा, "नारीवाद का मतलब यह कि जो निर्णय मैं लेती हूं उसके आधार पर आंके बगैर मुझे अवसर दीजिए, जिसकी आजादी पुरुष वर्ग को सदियों से मिली हुई है. नारीवाद को पुरुषों की आवश्यकता है."

लॉस एंजेलिस: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने खुद को नारीवादी बताया और कहा कि लोगों को यह नहीं सोचना चाहिए कि इस शब्द का मतलब पुरुषों को धमकाना या उनसे नफरत करना होता है. प्रियंका ने वेरायटी डॉट कॉम से कहा, "नारीवाद का मतलब यह नहीं है कि आप पुरुषों को धमकाएं, उनसे नफरत करें या यह सुनिश्चित करने की कोशिश करें कि हम उनसे बेहतर हैं." उन्होंने आगे कहा, "नारीवाद का मतलब यह कि जो निर्णय मैं लेती हूं उसके आधार पर आंके बगैर मुझे अवसर दीजिए, जिसकी आजादी पुरुष वर्ग को सदियों से मिली हुई है. नारीवाद को पुरुषों की आवश्यकता है." प्रियंका तब निराश महसूस करती हैं, जब कोई नारीवाद को नकारता है. priyanka-chopra उन्होंने कहा, "मेरी बहुत-सी ऐसी दोस्त हैं, जो कहती हैं कि वह नारीवादी नहीं है. मैं यह समझ नहीं पाती हूं. नारीवाद की आवश्यकता ही इसलिए है, क्योंकि महिलाओं को समान अधिकार नहीं थे. इसलिए यहां कोई मनुष्यवाद नहीं है, क्योंकि उनके पास यह हमेशा से था." प्रियंका ने कहा कि उनके माता-पिता ने उनकी परवरिश एक खुले विचार का इंसान बनने के लिए की थी. उन्होंने कहा, "मेरी परवरिश निडर बनने के लिए की गई थी. मेरे पिता मुझसे हमेशा कहते थे कि महिलाओं को हमेशा से सही तरीके से रहने, सही कपड़े पहनने या सही से बात करने को कहा जाता है. लेकिन मेरे माता-पिता हमेशा कहते थे कि हमें अपनी परवरिश में भरोसा है, तुम ठीक रहोगी."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 8वें दिन 'आवारापन 2' हुई 119 करोड़ के पार, जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
8वें दिन 'आवारापन 2' हुई 119 करोड़ के पार, जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
8 साल लिव-इन, 2 बच्चे... अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला से की शादी
8 साल लिव-इन, 2 बच्चे... अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला से की शादी
Toxic ने रिलीज से पहले ही तोड़े 5 बॉलीवुड फिल्मों के रिकॉर्ड, कमाए 13 करोड़
'टॉक्सिक' ने रिलीज से पहले ही तोड़े 5 बॉलीवुड फिल्मों के रिकॉर्ड, कमाए 13 करोड़

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज

Embed widget