एक्सप्लोरर

सिंगर भी हैं एक्सप्रेशन क्वीन प्रिया प्रकाश, अब वायरल हो रही 'चन्ना मेरे आ...' गाते हुए वीडियो

इंटरनेट पर सबकी चहते बनीं प्रिया प्रकाश में एक्सप्रेशंस के साथ गायिकी का भी हुनर है. सोशल मीडिया पर उनकी सिंगिंग का वीडियो भी अब वायरल हो रहा है.

नई दिल्ली: सोशल मीडिया सेंसेशन बनीं प्रिया प्रकाश वारियर के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानने के फैंस इन दिनों काफी बेसब्र हैं. एक्सप्रेशन क्वीन प्रिया की यूं तो अभी तक एक छोटी सी क्लिप वायरल हो रहा थी जिसमें वो इशारों के जरिए अपने प्यार का इजहार करती नजर आ रही हैं. इसी क्लिप से मशहूर हुईं प्रिया का अब एक और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है जिसमें इशारों के बाद अब उनकी मीठी आवाज के भी सभी कायल हो रहे हैं.

Photos: जानिए कौन हैं इंटरनेट की नई सेंसेशन प्रिया प्रकाश, जिन्होंने इशारों ही इशारों में लूट लिया सबका दिल

दरअसल, इस वीडियो में प्रिया प्रकाश रनबीर सिंह की फिल्म 'ए दिल है मुश्किल' का गाना 'चन्ना मेरे आ...' गाती सुनाई दे रही हैं. इस वीडियो को सुनने के बाद साफ है कि प्रिया प्रकाश को एक्टिंग के साथ साथ सिंगिंग में भी महारत हासिल है. उनके इस वीडियो को अभी तक 1,82,294 व्यूज़ मिल चुके हैं. प्रिया प्रकाश की बात करें तो हाल ही में एक वीडियो के चलते देशभर में काफी मशहूर हो रही हैं. इन दिनों प्रिया इंटरनेट सेंसेशन बनी हुईं हैं. प्रिया मलयालम फिल्म 'ओरु अदार लव' से फिल्मों में डेब्यू करने जा रही हैं.

वायरल हो रहा गाना इसी फिल्म का है. हाल ही में 'ओरु अदार लव' के गाने का एक क्लिप वायरल हो रहा है जिसमें सोशल मीडिया यूजर्स प्रिया के एक्सप्रेशंस के फैन हो गए हैं. यूजर्स गाने से प्रिया की गजब के एक्सप्रेशंस वाली तस्वीर ले रहे हैं और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं.

 

Thank you for all the love and support????

A post shared by priya prakash varrier (@priya.p.varrier) on

यूं तो पूरा गाना ही काफी खूबसूरती से शूट किया गया है लेकिन गाने का एक सीन सबसे ज्यादा वायरल हो रहा है जिसमें लीड किरदार निभा रही प्रिया प्रकाश वारियर अपने ही स्कूल के लड़के के साथ नैन मटक्का कर रही हैं. वीडियो की बात करें तो ये स्कूल दिनों में होने वाले प्यार पर आधारित है. वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे टीनएज स्टूडेंट्स बिना शब्दों के इशारों की भाषा में एक दूसरे से प्यार का इजहार करते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पागल कर देते हो तुम लोग...', प्रेग्नेंसी रूमर्स पर करीना कपूर ने तोड़ी चुप्पी
'पागल कर देते हो तुम लोग...', प्रेग्नेंसी रूमर्स पर करीना कपूर ने तोड़ी चुप्पी
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
Exclusive: अल्लू अर्जुन की 'राका' में जिम सरभ की एंट्री, विलेन बन करेंगे दो-दो हाथ
अल्लू अर्जुन की 'राका' में जिम सरभ की एंट्री, विलेन बन करेंगे दो-दो हाथ
संदीप रेड्डी वांगा ने दीपिका पादुकोण संग किया था ऐसा बर्ताव, फिर एक्ट्रेस ने छोड़ दी 'स्पिरिट'!
संदीप रेड्डी वांगा ने दीपिका संग किया था ऐसा बर्ताव, फिर एक्ट्रेस ने छोड़ दी 'स्पिरिट'!

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget