एक्सप्लोरर

'लाहौर 1947' में Sunny Deol के साथ इस खूबसूरत एक्ट्रेस को किया गया फाइनल, पहले भी नजर आई है ये जोड़ी

Preity Zinta in Lahore 1947: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा की फिल्म लाहौर 1947 में एंट्री होने की खबर है. इसका निर्देशन राजकुमार संतोषी करेंगे जिसमें सनी देओल समेत कई सितारों को फाइनल किया गया है.

Lahore 1947 Cast: अगस्त 2023 में जब फिल्म गदर 2 ब्लॉकबस्टर हुई, तभी एक खबर खूब सुर्खियों में थी. वो ये कि आमिर खान और सनी देओल ने एक फिल्म के लिए हाथ मिलाया है जिसे राजकुमार संतोषी निर्देशित करेंगे. इस फिल्म का नाम 'लाहौर 1947' है जो आजकल खूब सुर्खियों में बनी हुई है. खबर है कि इस फिल्म में आमिर खान का कैमियो होगा और वो ही इस फिल्म को प्रोड्यूस भी कर रहे हैं. पिछले कुछ समय में इसकी स्टारकास्ट को लेकर अलग-अलग नाम सामने आए हैं. अब एक और खबर चर्चा में है कि इस फिल्म में बतौर लीड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा को चुना गया है.

90's की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा काफी समय से फिल्मों से दूर हैं लेकिन अब खबर है कि प्रीति इस फिल्म से वो वापसी कर रही हैं. इसमें दिलचस्प बात ये है कि प्रीति ने सनी देओल और आमिर खान दोनों के साथ बेहतरीन फिल्में दी हैं. चलिए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं.

'लाहौर 1947' में प्रीति जिंटा की एंट्री

एक्टर सनी देओल की फिल्म लाहौर 1947'आजकल खूब सुर्खियां में है. इस फिल्म को लेकर शोर इसलिए भी हैं क्योंकि ये ब्लॉकबस्टर 'गदर 2' के बाद सनी की अगली फिल्म है और ये भी देशभक्ति टाइप फिल्म होगी. इस फिल्म को आमिर खान प्रोड्यूस कर रहे हैं, वहीं राजकुमार संतोषी इसका निर्देशन करेंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म से अब प्रीति जिंटा का नाम भी जुड़ गया है. अनुभवी और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन निर्देशक ने मीडिया को इसके बारे में बताया है.


लाहौर 1947' में Sunny Deol के साथ इस खूबसूरत एक्ट्रेस को किया गया फाइनल, पहले भी नजर आई है ये जोड़ी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजकुमार संतोषी ने सनी देओल और प्रीति जिंटा की जोड़ी के बारे में अपनी भावनाएं शेयर कीं है, उन्होंने कहा, 'लंबे समय के बाद, प्रीति जिंटा फिर से सिल्वर स्क्रीन पर 'लाहौर 1947' के साथ एक बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाती नजर आएंगी. असल में वे हमारी इंडस्ट्री के एक बेहद प्रतिभाशाली बेहतरीन और सबसे स्वाभाविक अभिनेत्री हैं। वह जो भी किरदार निभाती हैं, उसमें खुद को पूरी तरह से ढाल लेती हैं और यही वजह है कि लोग उन्हें पसंद करते हैं.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Preity G Zinta (@realpz)

वहीं डायरेक्टर ने कहा कि फिल्म को लेकर सबसे दिलचस्प बात ये है कि प्रीति-सनी ने पहले भी साथ काम किया है और इस ऑन-स्क्रीन जोड़ी को लोगों ने पसंद भी किया है. इस फिल्म की स्क्रिप्ट के हिसाब से सनी-प्रीति सटीक स्टारकास्ट साबित होंगे. फिल्म के लिए इतने प्रतिभाशाली लोगों के एक साथ आने के अलावा इस प्रभावशाली ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए, यह कहना सही है कि 'लाहौर, 1947' एक लाजवाब फिल्म होगी जिसकी शूटिंग 12 फरवरी से शुरू होगी.

जानकारी के लिए बता दें, फिल्म लाहौर 1947 में सनी देओल, प्रीति जिंटा, आमिर खान के अलावा शबाना आजमी और शिल्पा शेट्टी भी नजर आएंगे. फिल्म 2025 में रिलीज हो सकती है. गौरतलब है कि सनी देओल और प्रीति जिंटा ने साथ में दिल्लगी, द हीरो, ये रास्ते हैं प्यार के, फर्ज, भईयाजी सुपरहिट और हीरोज जैसी फिल्मों में काम किया है.

यह भी पढ़ें: बिग बॉस फेम अभिषेक कुमार और मन्नारा चोपड़ा हुए रोमांटिक, वैलेंटाइन पर दिखा नया अवतार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Thursday Box Office Updates: 'वेलकम 3' ने आलिया भट्ट की 'अल्फा' से ज्यादा कमाया, जानें गुरुवार का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'वेलकम 3' ने आलिया भट्ट की 'अल्फा' से ज्यादा कमाया, जानें गुरुवार का कलेक्शन
सोहेल खान और Seema Sajdeh का तलाक क्यों हुआ, 24 साल की शादी क्यों टूटी?
सोहेल खान और सीमा सजदेह का तलाक क्यों हुआ, 24 साल की शादी क्यों टूटी?
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
Cheque Bounce Case: राजपाल यादव के लिए कल का दिन अहम, दिल्ली हाईकोर्ट सुनाएगी फैसला
चेक बाउंस मामला: राजपाल यादव के लिए कल का दिन अहम, दिल्ली हाईकोर्ट सुनाएगी फैसला

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget