एक्सप्लोरर

Prashant Kishore-SRK Meeting: प्रशांत किशोर पर बन सकती है वेब सीरीज, शाहरुख से आज करेंगे मुलाकात

प्रशांत किशोर ने अभी तक खुद पर वेब सीरीज बनाये जाने की हांमी नहीं भरी है और शाहरुख खान के साथ ये मुलाकात सीरीज को लेकर तमाम बातों को तय किये जाने संबंधी औपचारिकताओं को लेकर हो सकती है.

मुंबई: देश के जाने-माने रणनीतिकार और कई राजनैतिक पार्टियों के लिए चुनावों में रणनीति बनाकर उन्हें जीतानेवाले के तौर पर अपनी पहचान रखनेवाले प्रशांत किशोर पर जल्द ही एक वेब सीरीज बन सकती है. एबीपी न्यूज़ को जानकारी हाथ लगी है कि इसी सिलसिले में प्रशांत किशोर आज अभिनेता और प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज के मालिक शाहरुख खान से मुलाकात करेंगे. यह मुलाकात शाम 7 बजे शाहरुख के साथ उनके बंगले 'मन्नत' में होने की संभावना है. 

एबीपी न्यूज़ को एक सूत्र ने बताया कि चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने अभी तक खुद पर वेब सीरीज बनाये जाने की हांमी नहीं भरी है और शाहरुख खान के साथ ये मुलाकात सीरीज को लेकर तमाम बातों को तय किये जाने संबंधी औपचारिकताओं को लेकर हो सकती है. अब ये देखना दिलचस्प होगा कि प्रशांत किशोर अपने जीवन पर वेब सीरीज बनाने के लिए हामी भरते हैं या नहीं.

एबीपी न्यूज़ ने इस खबर की पुष्टि के लिए शाहरुख खान की रेड चिलीज से भी संपर्क करने की भी कोशिश की मगर उनकी तरफ से इस मुलाकात के बारे में आधिकारिक रूप से फिलहाल कुछ भी कहने से इनकार कर दिया गया है.

बता दें आज प्रशांत किशोर ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सर्वेसर्वा शरद पवार से उनके आवास 'सिल्वर ओक' पर उनसे मुलाकात की. घंटों चली इस मुलाकात का मकसद 2024 में होनेवाले आम चुनाव में केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को कड़ा मुकाबला देना और विपक्ष का एक चेहरा तैयार करना बताया जा रहा है.

DGHS Guidelines: क्या पाँच साल से कम उम्र के बच्चों को मास्क पहनना चाहिए, जानिए स्वास्थ्य मंत्रालय की गाइडलाइंस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्रिस्टोफर नोलन कौन हैं? 2000 करोड़ की फिल्म 'द ओडिसी' बनाकर चर्चा में हैं हॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर
क्रिस्टोफर नोलन कौन हैं? 2000 करोड़ की फिल्म 'द ओडिसी' बनाकर चर्चा में हैं हॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर
Thursday Box Office Live Updates: 'वेलकम 3' से ज्यादा कमा रही है आलिया की 'अल्फा', जानें 7 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: 'वेलकम 3' से ज्यादा कमा रही है आलिया की 'अल्फा', जानें 7 बजे तक का कलेक्शन
Ram Kapoor: राम कपूर का छलका दर्द, बोले-'गौतमी कपूर और मैंने भी इंडस्ट्री में झेला उम्र का भेदभाव'
राम कपूर का छलका दर्द, बोले- 'गौतमी कपूर और मैंने भी इंडस्ट्री में झेला उम्र का भेदभाव'
'लोग मेरे काम से पहले वजन देखते हैं...', बॉडी शेमिंग पर पर छलका 'धमाल 4' एक्ट्रेस अंजलि आनंद का दर्द
'लोग मेरे काम से पहले वजन देखते हैं...', बॉडी शेमिंग पर पर छलका 'धमाल 4' एक्ट्रेस अंजलि आनंद का दर्द

वीडियोज

Dhamaal 4 बिना लॉजिक, लेकिन हंसी की पूरी गारंटी
Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
भारत और इंग्लैंड के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
IND vs ENG के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
US-Iran War News LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
Embed widget