एक्सप्लोरर

अभी शादी करने के मूड में नहीं हैं 'बाहुबली' एक्टर प्रभास, यहां जानें वजह

नई दिल्ली: फिल्म 'बाहुबली' और 'बाहुबली-2' की रिलीज के बाद से ही प्रभास लोगों के बीच छाएं हुए हैं.  खासकर 'बाहुबली 2' के बाद से तो प्रभास की तारीफ में लोगों ने तारीफों के पुल बांधने शुरू कर दिए.

prabhas_640x480_81493811760

इसी बीच खबर आई कि प्रभास जल्द ही शादी करने वाले हैं. इस खबर के आते ही उनके फैंस खुशी से झूम उठे. द टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक बाहुबली प्रभास जल्द ही सिमेंट उद्योगपति भूपति राजू की पोती से शादी कर सकते हैं और इसको लेकर बातचीत भी चल रही है. अब एक बार फिर प्रभास की शादी से जुड़ी नई खबर आई है.

बॉलीवुड लाइफ की एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रभास की शादी की खबर अफवाह है. रिपोर्ट की मानें तो अभिनेता के परिवार का करीबी सदस्य ने इस खबर को खारिज कर दिया. अभिनेता के परिवार के करीबी सदस्य ने बताया कि फिलहाल प्रभास का ध्यान उनकी आने वाली फिल्म 'साहो' पर है.

bahubali-2

यहां आपको ये भी बता दें कि इससे पहले अनुष्का शेट्टी के साथ भी प्रभास के लिंक-अप की खबरें सामने आई थीं. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'बाहुबली 2' करने के बाद प्रभास के पास शादी के करीब छह हजार प्रपोजल आए थे जिस उन्होंने रिजेक्ट कर दिया था क्योंकि वह अपना ध्यान सिर्फ फिल्म पर लगाना चाहते थे. फिलहाल प्रभास अमेरिका में छुट्टियां मना रहे हैं. अमेरिका से लौटते ही अभिनेता अपनी आने वाली फिल्म ‘साहो’ की शूटिंग शुरू करेंगे. इस फिल्म को सुजित रेड्डी निर्देशित कर रहे हैं.

आपको बता दें कि ‘बाहुबली 2’ बॉक्स ऑफिस पर अबतक वर्ल्डवाइड 1,600 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक्टर इमरान खान को पुलिस ने लिया हिरासत में, मुंबई में प्रोटेस्ट कर रहे 300 प्रदर्शनकारी हुए डिटेन
एक्टर इमरान खान को पुलिस ने लिया हिरासत में, मुंबई में प्रोटेस्ट कर रहे 300 प्रदर्शनकारी हुए डिटेन
6 बजे तक 273 करोड़ के पार 'दृश्यम 3', जानें अजय देवगन की फिल्म का सैटरडे कलेक्शन
6 बजे तक 273 करोड़ के पार 'दृश्यम 3', जानें अजय देवगन की फिल्म का सैटरडे कलेक्शन
रेखा और अमिताभ की शादी क्यों नहीं हुई, कब हुआ प्यार, कैसे टूटा रिश्ता?
रेखा और अमिताभ की शादी क्यों नहीं हुई, कब हुआ प्यार, कैसे टूटा रिश्ता?
'मरने से कोई फरिश्ता नहीं बन जाता...', तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आई सिंगर ने कही बड़ी बात
'मरने से कोई फरिश्ता नहीं बन जाता...', तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आई सिंगर ने कही बड़ी बात

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत में लिए जाने के बाद ममता बनर्जी का बड़ा बयान - 'मैं सोमवार को...'
हिरासत में लिए जाने के बाद ममता बनर्जी का बड़ा बयान - 'मैं सोमवार को...'
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'मरने से कोई फरिश्ता नहीं बन जाता...', तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आई सिंगर ने कही बड़ी बात
'मरने से कोई फरिश्ता नहीं बन जाता...', तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आई सिंगर ने कही बड़ी बात
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
Embed widget