एक्सप्लोरर

सिंगिंग रिएलिटी शो को लेकर पलाश सेन ने किया बड़ा खुलासा, खबर पढ़कर उठ जाएगा इन शोज़ से भरोसा!

Plash Sen: पलाश सेन ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया है कि रिएलिटी शो 'स्क्रिप्‍टेड होते हैं. वहीं उन्होंने ज्यादातर सिंगर्स के पहले से रिकॉर्ड ट्रैक पर लिप सिंक करने का भी राजफाश किया है.

Plash Sen Exposed Scripted Reality Shows: यूफोरिया फ्रंटमैन पलाश सेन ने कई शानदार गानों को अपनी आवाज दी है. हालांकि काफी समय से वे लाइमलाइट से दूर हैं. वही सेन ने एक लेटेस्ट इंटरव्यू के दौरान इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री के कई राजफाश किए हैं. जिसमें रिएलिटी शो के 'स्क्रिप्टेड' होने से लेकर लाइव परफॉर्मेंस के दौरान सिंगर्स के लिप-सिंक करने तक शामिल हैं. उन्होंने कहा कि आजकल 99% लाइव परफॉर्मेंस रियली में फेक हैं.

सिंगर्स के लिप सिंक करने को लेकर पलाश का बड़ा खुलासा
द लल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू के दौरान पलाश ने उदाहरण देते हुए कहा कि कैसे भीड़ ने डैनी मिनोग पर अंडे फेंके जब उन्हें पता चला कि वह लाइव नहीं गा रही हैं  और उन्होंने कहा कि जब भारत में ऑडियंस को पता चलता है कि वे सिंगर्स को लिप-सिंक देखने के लिए पे कर रहे हैं तो वे भी गुस्से से आग बबूला हो जाएंगे. उन्होंने कहा कि शंकर महादेवन, विशाल-शेखर, अरिजीत सिंह, सोनू निगम, सुनिधि चौहान और दलेर मेहंदी जैसे गिने-चुने कलाकार ही अभी भी मंच पर लाइव परफॉर्म करते हैं. बाकी केवल बैकग्राउंड में बजने वाले पहले से रिकॉर्ड किए गए ट्रैक पर लिप-सिंकिंग कर रहे हैं.

पलाश ने आगे कहा, "यह शर्म की बात है." उन्होंने कहा, "यह केवल भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में होता है. कोई सच्चाई नहीं बची है. उन्होंने ये भी कहा कि यह 'परफेक्शन' का युग है और इंडस्ट्री परफेक्ट चेहरे और आवाज पेश करने के लिए जुनूनी है.

पलाश सेन ने सिंगिंग रिएलिटी शोज का राज किया फाश
पलाश ने एक रिएलिटी शो जज के रूप में अपने एक्सपीरियंस के बारे में भी बात की. इस दौरान उन्होंने शो ‘फेम एक्स’ में अपने साथी जज दलेर मेहंदी के साथ बहस करने को भी याद किया. उन्होंने कहा, “उन शो में रिएलिटी जैसी कोई चीज नहीं होती है. मैंने उनमें से एक शो में सच्चाई के लिए एक धर्मयोद्धा बनने की कोशिश की. मेरी दलेर पाजी से बहस हो गई थी. वह हमेशा स्क्रिप्ट का पालन करते थे, लेकिन मैं सच के लिए लड़ रहा था.

टैलेंटेड सिंगर का एलिमिनेशन क्यों होता है?
ब्यूटी और सिंगिंग को कौन जज कर सकता है? यह सब सब्जेक्टिव है. आजकल हर कोई बहुत अच्छा गाता है. जब एक टैलेंटेड सिंगर एलिमिनेट हो जाता है तो अक्सर आप हैरान रह जाते हैं. लेकिन वह केवल इसलिए बाहर हो गया क्योंकि वे जानते हैं कि उसका एलिमिनेशन शॉकिंग होगा. इसलिएं क्यूंकी सास भी कभी बहू थी जैसे ये शो देखें और इसके बारे में भूल जाएं.

मिनी माथुर ने भी किया था रिएलिटी शोज को लेकर खुलासा
बता दें कि पिछले कुछ समय से स्क्रिप्टेड रिएलिटी शोज को लेकर बहस छिड़ी हुई है. हाल ही में  मिनी माथुर ने खुलासा किया था कि उन्होंने इंडियन आइडल की होस्टिंग इसलिए छोड़ दी थी कि उन्हें एहसास हुआ कि वे रिएलिटी को 'कंस्ट्रक्ट' करने की कोशिश कर रहे थे.

ये भी पढ़ें:-Bholaa Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर गिरते-पड़ते ‘भोला’ की कमाई 70 करोड़ के हुई पार, 12वें दिन इतना किया कलेक्शन

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
'नई नवेली' के आगे राजकुमार राव का 'प्रहार' फुस्स, जानें ओपनिंग डे कलेक्शन
'नई नवेली' के आगे राजकुमार राव का 'प्रहार' फुस्स, जानें ओपनिंग डे कलेक्शन
'जेलर 2' की बॉक्स ऑफिस पर तबाही, ओपनिंग डे पर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड्स
'जेलर 2' की बॉक्स ऑफिस पर तबाही, ओपनिंग डे पर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड्स
Friday BO Collection: 'जेलर 2' हुई 95 करोड़ के पार, जानें- ‘नई नवेली’-'प्रहार' का फ्राइडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 95 करोड़ के पार, जानें- ‘नई नवेली’-'प्रहार' का फ्राइडे कलेक्शन

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget