एक्सप्लोरर

'आप जैसे संवेदनहीन लोग...' पहलगाम अटैक के बाद चुप्पी साधकर ट्रोल हुए अमिताभ बच्चन

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स का गुस्सा फूटा है. हालांकि अमिताभ बच्चन ने इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा है जिस पर लोगो ने नाराजगी जताई है.

Pahalgam Terror Attack: मंगलवार को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 26 टूरिस्टों को आतंकियों ने मौत के घाट उतार दिया था. वहीं कई अन्य घायल हुए. इस आतंकी हमले से पूरे देश में काफी गुस्सा है. वहीं बॉलीवुड से लेकर साउथ के तमाम सेलेब्स ने भी पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है. हालांकि बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने इस घटना पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है. वहीं बिग बी की पहलगाम आतंकी हमले पर चुप्पी लोगों को पसंद नहीं आई है और वे अब सुपरस्टार को ट्रोल कर रहे हैं.

अमिताभ बच्चन की पहलगाम हमले पर चुप्पी से भड़के लोग
बता दें कि मेगा स्टार अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर रेग्यूलर पोस्ट करते हैं. अक्सर अपने ब्लॉग और ट्वीट के जरिये वे फैंस से जुड़े रहते हैं. चाहे वह किसी फिल्म से जुड़ी अपडेट हो, कोई निजी विचार हो या कोई राष्ट्रीय घटना हो, बिग बी अक्सर एक्स पर अपने विचार जाहिर करते रहते हैं. लेकिन पहलगाम हमले के बीच सुपरस्टार ने बुधवार की रात 12.41 पर एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक हैरान करने वाला मैसेज पोस्ट किया. ट्वीट में बस इतना लिखा था: "टी 5356 -" इसने कई फॉलोवर्स को उलझन में डाल दिया. वहीं कई ने पहलगाम अटैक पर एक्टर की चुप्पी को लेकर ट्रोल करना शुरू कर दिया.

एक यूजर ने लिखा, “ सर, आप फिल्म जगत के सबसे वरिष्ठ अभिनेता हैं, फिर भी पहलगाम आतंकवादी हमले पर आपकी ओर से निंदा का एक शब्द भी नहीं आया?.


आप जैसे संवेदनहीन लोग...' पहलगाम अटैक के बाद चुप्पी साधकर ट्रोल हुए अमिताभ बच्चन

एक और यूजर ने लिखा, “ कश्मीर में जो हुआ उसपर एक पोस्ट भी नहीं.”


आप जैसे संवेदनहीन लोग...' पहलगाम अटैक के बाद चुप्पी साधकर ट्रोल हुए अमिताभ बच्चन

एक अन्य ने लिखा, “जया जी ने फोन छिन लिया क्या??? आगे लिखते नहीं बना पहलगाम के बारे में.”


आप जैसे संवेदनहीन लोग...' पहलगाम अटैक के बाद चुप्पी साधकर ट्रोल हुए अमिताभ बच्चन

एक दूसरे ने लिखा, “ आदरणीय सर, कभी कभी कुछ बोल देना चाहिए. ऐसे नरसंहार के बाद की चुप्पी सही नहीं है.” एक और ने लिखा, “ अमित जी आप तो मुंह पर पट्टी बांध लिए? पहलगाम पर कुछ नहीं बोलेंगे? कश्मीर फाइल्स बना कर जो करोडो पीट लिये अनुपम खेर, वो भी बोले, आप का बोलना तो बनता है. कितना खूबसूरत ये तस्वीर है. मौसम बेमिसाल बे नजीर है. ये कश्मीर है, ये कश्मीर है, आपने ही गाया है.”


आप जैसे संवेदनहीन लोग...' पहलगाम अटैक के बाद चुप्पी साधकर ट्रोल हुए अमिताभ बच्चन

पहलगाम में 26 टूरिस्टों को आतंकियों ने मार गिराया था
बता दें कि मंगलवार को पहलगाम में घूमने आए 26 टूरिस्टों को आतंकियों ने गोलियों से छलनी कर दिया था. इनमें दो विदेशी टूरिस्ट भी शामिल थे. वहीं कई घायल हुए थे. इस घटना ने एक बार फिर पुलवामा हमले की याद ताजा कर दी है. इसी के साथ पूरा देश गुस्से से उबल रहा है और आतंकियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग कर रहा है. 

 

ये भी पढ़ें:-वॉर 2' के लिए जूनियर एनटीआर ने कैसे घटाया वजन? ऋतिक रोशन से मैच करने के लिए कर रहे ये काम

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
'नई नवेली' के आगे राजकुमार राव का 'प्रहार' फुस्स, जानें ओपनिंग डे कलेक्शन
'नई नवेली' के आगे राजकुमार राव का 'प्रहार' फुस्स, जानें ओपनिंग डे कलेक्शन
'जेलर 2' की बॉक्स ऑफिस पर तबाही, ओपनिंग डे पर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड्स
'जेलर 2' की बॉक्स ऑफिस पर तबाही, ओपनिंग डे पर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड्स
Friday BO Collection: 'जेलर 2' हुई 95 करोड़ के पार, जानें- ‘नई नवेली’-'प्रहार' का फ्राइडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 95 करोड़ के पार, जानें- ‘नई नवेली’-'प्रहार' का फ्राइडे कलेक्शन

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget