एक्सप्लोरर

सुप्रीम कोर्ट की हरी झंडी के बाद भी ‘पद्मावत के खिलाफ विरोध जारी’, आज ठाणे में करणी सेना का विरोध मार्च

करणी सेना आज मुंबई से सटे ठाणे में विरोध मार्च निकालेगी. मार्च सुबह 10 बजे कोरम मॉल से शुरु होकर विवियाना मॉल तक होगा.

जयपुर: सुप्रीम कोर्ट ने निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत को राष्ट्रीय स्तर पर रिलीज करने का रास्ता साफ कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्यों को फिल्म पद्मावत को रिलीज करने का आदेश दिया है,लेकिन सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश के बावजूद करणी सेना का विरोध प्रदर्शन जारी है.  फिल्म के विरोध में आज ठाणे में मार्च निकाला जाएगा. राष्ट्रपति से मिलने की कोशिश भी करेंगे- गोगामेड़ी एक वीडियो मैसेज में संगठन के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने कहा कि फिल्म पर प्रतिबंध लगाने के लिए वे लोग राष्ट्रपति से मिलने की कोशिश भी करेंगे. उन्होंने कहा कि वे इस फिल्म का प्रदर्शन नहीं होने देंगे. करणी सेना के अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है और जल्द ही राष्ट्रपति से मिलने की कोशिश करेंगे. उन्होंने घोषणा करते हुए कहा 24 जनवरी को चित्तौड़गढ़ में हजारों महिलाएं जौहर करेंगी. करणी सेना ने सुप्रीम कोर्ट’ के कामकाज पर उठाए सवाल उन्होंने कहा कि जहां आम आदमी को अगली तारीख जानने के लिए महीनों चक्कर लगाने पड़ते हैं, वहीं संजय लीला भंसाली की याचिका पर तुरंत सुनवाई होना ‘सुप्रीम कोर्ट’ के कामकाज पर सवाल उठाता है.' आज ठाणे में करणी सेना का विरोध मार्च करणी सेना आज मुंबई से सटे ठाणे में विरोध मार्च निकालेगी. मार्च सुबह 10 बजे कोरम मॉल से शुरु होकर विवियाना मॉल तक होगा. इसके साथ ही श्री राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष लोकेन्द्र कालवी एक प्रेस कांफ्रेन्स भी करेंगे. बता दें कि ‘पद्मावती’ से ‘पद्मावत’ हुई फिल्म को पहले 1 दिसंबर को रिलीज होना था, लेकिन फिल्म में एतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए राजपूत समाज ने देशभर में आंदोलन छेड़ दिया. इसके बाद नाम बदलने और कई संशोधनों के बाद ही फिल्म को सेंसर बोर्ड से मंजूरी मिली.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

YouTube वीडियो से करोड़ों में कमाते हैं ये 7 सेलेब्स, अब Salman Khan ने ली ग्रैंड एंट्री
YouTube वीडियो से करोड़ों में कमाते हैं ये 7 सेलेब्स, अब Salman Khan ने ली ग्रैंड एंट्री
'उसे नर्क में जाना चाहिए', नाना पाटेकर की मौत के बाद ट्रोलिंग पर बोलीं तनुश्री दत्ता
'उसे नर्क में जाना चाहिए', नाना पाटेकर की मौत के बाद ट्रोलिंग पर बोलीं तनुश्री दत्ता
'दो डरपोक, 40 हजार गुलाम' CJP प्रोटेस्ट के बीच बॉलीवुड के दिग्गज का सरकार पर तीखा हमला
'दो डरपोक, 40 हजार गुलाम' CJP प्रोटेस्ट के बीच बॉलीवुड के दिग्गज का सरकार पर तीखा हमला
शबाना आजमी से नसीरुद्दीन शाह तक, CJP प्रोटेस्ट का सपोर्ट कर रहे ये 8 बॉलीवुड सेलेब्स
शबाना आजमी से नसीरुद्दीन शाह तक, CJP प्रोटेस्ट का सपोर्ट कर रहे ये 8 बॉलीवुड सेलेब्स

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
Embed widget