एक्सप्लोरर

'पद्मावत' का पहला रिव्यू, पांच प्वाइंट में जानें कैसी है भंसाली की ये फिल्म

नई दिल्ली: संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' कल ही रिलीज होने वाली है और इसे लेकर जो विवाद पिछले साल शुरू हुआ वो अभी तक चल रहा है. भले ही सुप्रीम कोर्ट ने इस फिल्म के रिलीज को हरी झंडी दे दी है लेकिन राजपूत समाज लगातार इसका विरोध कर रहा है. रिलीज से पहले एबीपी न्यूज़ आपको दे रहा है इस फिल्म का पहला रिव्यू. यहां हम आपको बता रहे हैं  क्या फिल्म वाकई ऐसा कुछ है जिसे लेकर बवाल हो रहा है? पांच प्वाइंट में जानते हैं कि भंसाली की ये फिल्म कैसी है-

    1. सबसे पहले बात उस विवाद की जिसे लेकर हर तरफ हंगामा हो रहा है. रानी पद्मावती और अलाउद्दीन खिलजी के जिस ड्रीम सीक्वेंस को लेकर इतना बवाल हो रहा है वैसा कुछ इस फिल्म में है ही नहीं. यहां तक कि ये दोनों किसी फ्रेम में साथ भी नहीं दिखें हैं. रिलीज से पहले भी भंसाली ये बात बता चुके हैं फिर बवाल क्यों हो रहा है ये समझ से परे है. इसमें कोई शक नहीं कि फिल्म को देखकर राजपूत समाज को गर्व ही महसूस होगा. इसमें राजपूतों को गौरवान्वित महससू करवाने के लिए डायलॉग की ऐसी भरमार है कि कभी-कभी लगता है कि बहुत ज्यादा ही  बखान हो गई, अब रहने भी दो.
    2. 'रामलीला' हो या फिर 'बाजीराव मस्तानी' भंसाली को फिल्म को भव्यता के लिए जाना जाता है और ये फ्लेवर इस फिल्म में आपको देखने को मिलेगा. फिल्म का सेट, युद्ध के सीन, किरदारों के कॉस्टयूम और लोकेशन सब कुछ विजुअली बहुत ही प्रभावशाली है. 3डी इफेक्ट इस फिल्म में और भी रोमांच पैदा करता है.
    3.  भले ही इस फिल्म में दीपिका पादुकोण के किरदार को लेकर इतना हंगामा मचा हो लेकिन ये फिल्म पूरी तरह रणवीर सिंह की है जिन्होंने खिलजी का किरदार निभाया. निगेटिव रोल में रणवीर सिंह ने ऐसी जान फूंक दी है कि उन्हें देखकर नफरत सी होने लगती है. उनकी आँखों से लेकर हाव भाव और डायलॉग डिलीवरी तक सब कुछ बहुत ही परफेक्ट है.
 

Padmavat review: what’s with the dream sequence between rani Padmavati amd Khilji that created the furore @rekhatripathi #padmavat #film #review #cinema #rajput #controversy #deepikapadukone #ranveeraingh #delhi #film

A post shared by ABP News (@abpnewstv) on

         4. दीपिका पादुकोण पर्दे पर आती हैं तो जान आ जाती है. वो बहुत ही ग्रेसफुल हैं और एक्टिंग बहुत अच्छी की है. इस फिल्म में दीपिका डायलॉग कम बोलती हैं लेकिन उनकी आंखें बोलती हैं. शाहिद के साथ वो पहली बार नज़र आईं हैं लेकिन दोनों एक दूसरे के साथ जमे हैं. राजा रतन सिंह के किरदार में शाहिद कपूर ने जान भर दी है.

         5. इस फिल्म में सरप्राइज पैकेज की तरह हैं अभिनेता जिम सरभ जिन्होंने गुलाम मलिक काफूर का किरदार निभाया है. फिल्म में  राजा रतन सिंह से उनके परिचय में कहा जाता है कि 'उन्हें खिलजी का बेगम ही समझ लीजिए.' जिम ने इंप्रेस कर दिया है. इसके अलावा इस फिल्म में अदिती राव हैदरी और रजा मुराद सहित सभी एक्टरों ने अपने किरदार के साथ न्याय किया है. ये फिल्म करीब दो घंटे 45 मिनट की है जिसे देखते समय आप बीच-बीच में बोर हो सकते हैं क्योंकि इसमें कुछ ऐसा नहीं है जो नया है. ये कहानी आप सालों से पढ़ते आ रहे. बस इसे भंसाली ने इस अपने अंदाज में फिल्माया है जो काफी खूबसूरत है. इसे इस वीकेंड आप फैमिली के साथ देख सकते है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

280 करोड़ के पार 'दृश्यम 3', जानें अजय देवगन की फिल्म का सैटरडे कलेक्शन
280 करोड़ के पार 'दृश्यम 3', जानें अजय देवगन की फिल्म का सैटरडे कलेक्शन
'पिक्चर अभी बाकी है दोस्त...', नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट, शेयर की पहली पोस्ट
'पिक्चर अभी बाकी है दोस्त...', नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट, शेयर की पहली पोस्ट
'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'तान्हाजी' का रिकॉर्ड, बनी अजय देवगन की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म
'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'तान्हाजी' का रिकॉर्ड, बनी अजय देवगन की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म
बर्थडे स्पेशल: कन्नड़ फिल्म से शुरू हुआ था रकुल प्रीत सिंह का करियर, आज बॉलीवुड में हैं बड़ा नाम
बर्थडे स्पेशल: कन्नड़ फिल्म से शुरू हुआ था रकुल प्रीत सिंह का करियर, आज बॉलीवुड में हैं बड़ा नाम

वीडियोज

सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल
वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
कैसा है इंदौर में टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड, जानिए
कैसा है इंदौर में टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड, जानिए
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'तुम्हें शर्म आनी चाहिए', हिरासत के वक्त फ्लाइट में महिला यात्री से भिड़े सौरव दास, वीडियो वायरल
'तुम्हें शर्म आनी चाहिए', हिरासत के वक्त फ्लाइट में महिला यात्री से भिड़े सौरव दास, वीडियो वायरल
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget