News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

'नोटबुक' खूबसूरत और रंगीन प्रेम कहानी है : जहीर इकबाल

अभिनेता जहीर इकबाल का कहना है कि कश्मीर की पृष्ठभूमि पर निर्मित यह फिल्म कश्मीर पर बनी अन्य फिल्मों के विपरीत खुशियां बिखेरती है और यह एक खूबसूरत और रंगीन प्रेम कहानी है.

Share:

मुंबई: फिल्म 'नोटबुक' के साथ हिंदी फिल्म उद्योग में कदम रख रहे अभिनेता जहीर इकबाल का कहना है कि कश्मीर की पृष्ठभूमि पर निर्मित यह फिल्म कश्मीर पर बनी अन्य फिल्मों के विपरीत खुशियां बिखेरती है और यह एक खूबसूरत और रंगीन प्रेम कहानी है.

जहीर ने गुरुवार को निकलोडियन किड्स चॉइस अवॉर्डस 2018 में सह-कलाकार प्रनूतन बहल के साथ मीडिया से बातचीत में यह कहा.

उन्होंने कहा, "यह एक रोमांटिक प्रेम कहानी है और यह कश्मीर की पृष्ठभूमि पर बनी है. मुझे लगता है कि यह सुखद फिल्म है. इससे पहले, कश्मीर की पृष्ठभूमि और संवेदनशील विषयों पर नकारात्मक फिल्में बनाई गई हैं. लेकिन हमारी फिल्म बिल्कुल इस तरह की नहीं है. यह एक बहुत ही सुंदर, सुखद और रंगीन प्रेम कहानी है."

उनकी सह-कलाकार प्रनूतन बहल दिग्गज अभिनेत्री नूतन और अभिनेता मोहनीश बहल की पोती हैं. वह 'नोटबुक' में जहीर के साथ डेब्यू कर रही हैं.

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि यह एक अनोखी प्रेम कहानी है और मैं दर्शकों के इसे देखने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं. मैं इसके लिए बहुत उत्साहित हूं और इसके टीजर, ट्रेलर, संगीत लॉन्च और फिल्म से जुड़ी हर चीज के लिए उत्साहित हूं."

सलमान खान 'नोटबुक' के निर्माता हैं.

'नोटबुक' 29 मार्च, 2019 को रिलीज होगी.

Published at : 15 Dec 2018 06:49 PM (IST) Tags: notebook Zaheer Iqbal
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: Entertainment News in Hindi

यह भी पढ़ें

जब 'हमराज' में अमीषा पटेल को गले लगाना बॉबी देओल को पड़ा था भारी, भीड चिल्लाने लगी थी- 'तारा सिंह की सकीना है'

जब 'हमराज' में अमीषा पटेल को गले लगाना बॉबी देओल को पड़ा था भारी, भीड चिल्लाने लगी थी- 'तारा सिंह की सकीना है'

'मैं उनके लिए बहुत खुश हूं', गौरी स्प्रैट संग आमिर खान की तीसरी शादी पर बोले विक्की कौशल

'मैं उनके लिए बहुत खुश हूं', गौरी स्प्रैट संग आमिर खान की तीसरी शादी पर बोले विक्की कौशल

Alpha First Review: आलिया भट्ट की स्पाई एक्शन थ्रिलर 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जान लें कैसी है ये फिल्म?

Alpha First Review: आलिया भट्ट की स्पाई एक्शन थ्रिलर 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जान लें कैसी है ये फिल्म?

'मेरी शादी है 5 जुलाई को...', आमिर खान ने बताया गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान, देखें वीडियो

'मेरी शादी है 5 जुलाई को...', आमिर खान ने बताया गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान, देखें वीडियो

Box Office: 'कॉकटेल 2' का दुनियाभर में तहलका, कोविड एरा के बाद शाहिद की बनी ऐसा करने वाली पहली फिल्म

Box Office: 'कॉकटेल 2' का दुनियाभर में तहलका, कोविड एरा के बाद शाहिद की बनी ऐसा करने वाली पहली फिल्म

टॉप स्टोरीज

प्रशांत किशोर ही बांकीपुर से होंगे जन सुराज के प्रत्याशी, पार्टी बोली- 'BJP को हराना है तो…'

प्रशांत किशोर ही बांकीपुर से होंगे जन सुराज के प्रत्याशी, पार्टी बोली- 'BJP को हराना है तो…'

सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल

सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल

Women’s T20 World Cup में सबसे ज्यादा फाइनल खेलने वाली टीमें, ऑस्ट्रेलिया सबसे आगे, देखें पूरी लिस्ट

Women’s T20 World Cup में सबसे ज्यादा फाइनल खेलने वाली टीमें, ऑस्ट्रेलिया सबसे आगे, देखें पूरी लिस्ट

Explained: ये मजाक नहीं है... दिल्ली की 41 डिग्री सेल्सियस में 53 डिग्री गर्मी की वजह पाकिस्तान! साइंस का बड़ा खुलासा क्या?

Explained: ये मजाक नहीं है... दिल्ली की 41 डिग्री सेल्सियस में 53 डिग्री गर्मी की वजह पाकिस्तान! साइंस का बड़ा खुलासा क्या?