एक्सप्लोरर

आज से शुरू हो रहा है IIFA अवॉर्ड, धमाल मचाने के लिए बॉलीवुड तैयार

इस समारोह में सलमान खान, आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ, शाहिद कपूर, सुशांत सिंह राजपूत, दिया मिर्जा, प्रीति जिंटा, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और ऋतिक रोशन जैसे कलाकार शिरकत करेंगे.

न्यूयॉर्क: ऐसे समय जब हॉलीवुड विभिन्न प्रतिभाओं को बेहतरीन मौका दे रहा है, बॉलीवुड तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार (आईफा) समारोह के जरिए अमेरिका में अपना जादू बिखेरने के लिए तैयार है. इस पुरस्कार समारोह की शुरुआत यहां गुरुवार से हो रही है.

भारतीय सितारों के स्वागत के लिए यहां 'ग्रीन कार्पेट' (हरा कालीन) बिछाया जा रहा है. कुछ सितारे 18वें पुरस्कार समारोह का हिस्सा बनने के लिए पहले ही यहां पहुंच चुके हैं. आईफा हिंदी फिल्म उद्योग की चमक-दमक और ग्लैमर की चर्चा से परे जाकर पर्यटन, व्यापारिक अवसरों और पर्यावरण की चर्चा तक पहुंच चुका है.

 
विजक्राफ्ट इंटरनेशनल एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक आंड्रे टिमिंस ने आईएएनएस को बताया, " हम तैयार हैं. जब कोई बड़ी फिल्म करता है और उनका शुक्रवार होता है..तो, आप जानती हैं कि यह कैसा होता है. हमारे लिए गुरुवार से हमारा शो शुरु हो रहा है और हम सभी नर्वस हैं, लेकिन न्यूयॉर्क में धमाल मचने जा रहा है." यह कंपनी आईफा को प्रोड्यूस करती है. साल 2000 में ब्रिटेन में आईफा का आगाज हुआ था. तब यह 20 लाख के कम बजट में आयोजित हुआ था, लेकिन विभिन्न देशों में आयोजित होने के साथ ही गुजरते समय के साथ यह कार्यक्रम बड़ा होता चला गया. iifa न्यूयॉर्क में पहली बार आईफा का आयोजन हो रहा है, जिसके बारे में मशहूर है कि यह शहर कभी नहीं सोता है. भारत में अमेरिकी दूतावास के लोक मामलों के मंत्री सलाहकार जेफरी आर. सेक्सटन ने यहां कहा, "भारतीय फिल्में किसी अन्य विदेशी भाषा (गैर-अंग्रेजी) फिल्मों के मुकाबले कहीं ज्यादा कमाई करती हैं..यह भी दिलचस्प बात है कि भारतीय मनोरंजन उद्योग फिल्मों की शूटिंग के सिलसिले में गंतव्य स्थल के रूप में अमेरिका आ रहा है."   उन्होंने कहा कि आगामी महीने में वे और ज्यादा से ज्यादा फिल्मकारों का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं. पिछले पांच सालों में अमेरिका में भारतीय पर्यटकों की संख्या लगभग दोगुनी हो गई है. उन्होंने बताया कि पिछले साल दस लाख से ज्यादा भारतीय पर्यटक अमेरिका गए थे, जहां हालिया वर्षो में प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण, अनुपम खेर और इरफान खान जैसे कलाकारों ने अपनी छाप छोड़ी है. सेक्सटन ने कहा कि भारत एक अरब से ज्यादा की जनसंख्या वाला देश हैं, ऐसे में वह जानते हैं कि और भी ज्यादा पर्यटकों के आने की संभावना है. shahid इस साल आईफा की मेजबानी करण जौहर और सैफ अली खान करेंगे. पुरस्कार समारोह में सलमान खान, आलिया भट्ट, कटरीना कैफ, शाहिद कपूर, सुशांत सिंह राजपूत, दिया मिर्जा, प्रीति जिंटा, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और ऋतिक रोशन जैसे कलाकार शिरकत करेंगे. पहले के आईफा पुरस्कार समारोहों में केविल स्पेसी, एंजेलिना जोली, जॉन ट्रोवोल्टा और हिलेरी स्वैंक जैसे कलाकार शिरकत कर चुके हैं, इसलिए इस बार भी हॉलीवुड हस्ती के शामिल होने की उम्मीद की जा रही है.   मुख्य समारोह शनिवार को भव्य मेटलाइफ स्टेडियम में आयोजित होगा. टिमिंस ने बताया कि वह कम से कम 40,000 लोगों की भीड़ उमड़ने की उम्मीद कर रहे हैं और 30,000 टिकट पहले ही बिक चुके हैं. मशहूर टाइम्स स्कवायर पर गुरुवार शाम को वरुण धवन बॉलीवुड गानों पर थिरकेंगे और रैंप पर कुछ देसी फैशन की झलक भी देखने को मिलेगी. शुक्रवार शाम को मेटलाइफ स्टेडियम में संगीत कार्यक्रम का आयोजन होगा, जहां ऑस्कर विजेता ए. आर. रहमान प्रस्तुति देंगे.  

वहीं शनिवार को मुख्य समारोह में ग्रीन कार्पेट और मंच पर कई फिल्मी हस्तियां अपनी चमक बिखेरती नजर आएंगी.

इस बार आयोजित हो रहे आईफा अवार्ड की खासियत यह है कि इसका सीधा प्रसारण होगा और दुनिया भर के दर्शकों समारोह देखने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
'नई नवेली' के आगे राजकुमार राव का 'प्रहार' फुस्स, जानें ओपनिंग डे कलेक्शन
'नई नवेली' के आगे राजकुमार राव का 'प्रहार' फुस्स, जानें ओपनिंग डे कलेक्शन
'जेलर 2' की बॉक्स ऑफिस पर तबाही, ओपनिंग डे पर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड्स
'जेलर 2' की बॉक्स ऑफिस पर तबाही, ओपनिंग डे पर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड्स
Friday BO Collection: 'जेलर 2' हुई 95 करोड़ के पार, जानें- ‘नई नवेली’-'प्रहार' का फ्राइडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 95 करोड़ के पार, जानें- ‘नई नवेली’-'प्रहार' का फ्राइडे कलेक्शन

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget