एक्सप्लोरर

Hardik-Natasha Wedding: नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या ने डांस करते हुए की थी ग्रैंड एंट्री, वीडियो वायरल

Natasa Hardik Wedding: एक्ट्रेस नताशा और क्रिकेटर हार्दिक ने उदयपुर में एक बार फिर वेडिंग की. कपल की शादी की बीटीएस वीडियो भी सामने आई है जिसमें वे डांस करते हुए वेन्यू में ग्रैंड एंट्री कर रहे हैं.

Natasa Stankovic Hardik Pandya Wedding Video:  हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक ने 14 फरवरी को वैलेंटाइन के दिन उदयपुर में क्रिश्चियन सेरेमनी में दोबारा शादी की. कपल ने फैमिली और क्लोज फ्रेंड्स की मौजूदगी में ड्रीमी वेडिंग की है. क्रिकेटर हार्दिक और नताशा ने साल 2020 में शादी की थी. वहीं हार्दिक और नताशा की उदयपुर में हुई व्हाइट वेडिंग की बीटीएस वीडियो भी सामने आई है.

नताशा-हार्दिक की व्हाइट वेडिंग की बीटीएस वीडियो आई सामने
वीडियो में नताशा और हार्दिक की वेडिंग की झलक मिली है. कपल ने बड़े से पार्टी लॉन में व्हाइट कार्पेट पर एक दूसरे का हाथ पकड़े हुए ग्रैंड एंट्री ली. अपने बिग डे पर हार्दिक पांड्या ब्लैक कलर के सूट में डैपर लग रहे थे. जिसे उन्होने  एक व्हाइट शर्ट, बो टाई और टिंटेड चश्मे के साथ पेयर किया था.

ब्राइड नताशा स्टेनकोविक फुल स्लीव्स और थाई-हाई स्लिट वाले व्हाइट वेडिंग गाउन में ड्रॉप-डेड-गॉर्जियस लग रही हैं. खूबसूरत नताशा ने अपने वेडिंग गाउन के साथ एक स्टेटमेंट डायमंड नेकलेस और मैचिंग ईयररिंग्स के साथ पेयर किया था उन्होंने स्लीक बन और नेचुरल मेकअप के साथ अपने लुक को कंपलीट किया था. वीडियो में देखा जा सकता है कि कपल डांस करते हुए एंट्री कर रहा है. कपल के पीछे ब्राइड्समेड्स और ग्रूम्समेन चलते नजर आ रहे हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

हार्दिक ने शादी की तस्वीरें की शेयर
बीते दिन हार्दिक ने अपने इंस्टा पर नताशा संग शादी की तस्वीरे भी शेयर की थी. क्रिकेटर ने पत्नी नताशा स्टेनकोविक के साथ अपनी शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'हमने तीन साल पहले ली गई प्रतिज्ञाओं को फिर से दोहराकर प्यार के इस द्वीप पर वैलेंटाइन्स डे सेलिब्रेट किया है. हम अपने प्यार का जश्न मनाने के लिए अपने परिवार और दोस्तों को अपने साथ पाकर वास्तव में बहुत धन्य हैं'. कपल की फोटोज को जमकर लाइक और शेयर किया जा रहा है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Hardik Himanshu Pandya (@hardikpandya93)

नताशा-हार्दिक की शादी में इनका 3 साल का बेटा हुआ शामिल
दिलचस्प बात ये है कि नताशा और हार्दिक का 3 साल का बेटा अगस्त्य भी अपने मम्मी-पापा की शादी में शामिल हुआ. हार्दिक और नताशा ने पहली बार 31 मई, 2020 को एक इंटीमेट फंक्शन में शादी की थी. इस जोड़े ने जुलाई 2020 में अपने बेबी बॉय अगस्त्य का वेलकम किया था. नताशा और हार्दिक अक्सर सोशल मीडिया पर अपन तस्वीरें शेयर करते रहते हैं और कपल गोल सेट करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं.  फिलहाल फैंस कपल को जमकर बधाई दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें:-Natasa Hardik Wedding Photos: वैलेंटाइन डे पर हार्दिक पांड्या ने वाइफ नताशा स्टेनकोविक से फिर रचाई शादी, सामने आई कपल की वेडिंग फोटोज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
Exclusive: अल्लू अर्जुन की 'राका' में जिम सरभ की एंट्री, विलेन बन करेंगे दो-दो हाथ
अल्लू अर्जुन की 'राका' में जिम सरभ की एंट्री, विलेन बन करेंगे दो-दो हाथ
संदीप रेड्डी वांगा ने दीपिका पादुकोण संग किया था ऐसा बर्ताव, फिर एक्ट्रेस ने छोड़ दी 'स्पिरिट'!
संदीप रेड्डी वांगा ने दीपिका संग किया था ऐसा बर्ताव, फिर एक्ट्रेस ने छोड़ दी 'स्पिरिट'!
सायरा बानो बर्थडे स्पेशल, एक्ट्रेस को साड़ी में देखते ही दिल दे बैठें थे दिलीप कुमार
सायरा बानो बर्थडे स्पेशल, एक्ट्रेस को साड़ी में देखते ही दिल दे बैठें थे दिलीप कुमार

वीडियोज

चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
Embed widget