एक्सप्लोरर

Mohnish Bahl Birthday: विलेन के रोल ने मोहनीश बहल को दिलाई पहचान, अब फिल्मों से क्यों हैं दूर?

मोहनीश कमाल के एक्टर हैं और इसका असर बड़े पर्दे के साथ ही छोटे पर्दे पर देखने को मिला. मोहनीश को टीवी इंडस्ट्री में भी काफी पसंद किया गया था.

बॉलीवुड एक्टर मोहनीश बहल का 14 अगस्त को 64वां जन्मदिन है. दिवंगत एक्ट्रेस नूतन के बेटे मोहनीश ने अपनी शानदार एक्टिंग से विलेन, संस्कारी बेटे और सपोर्टिंग रोल के साथ दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई. हालांकि, उनकी जिंदगी का एक बेहद खास हिस्सा है, जिसे कम ही लोग जानते हैं. 

उनकी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ दोनों ही उतनी ही दिलचस्प है, जितने उनके द्वारा निभाए गए किरदार.

मोहनीश बहल की जर्नी

मोहनीश बहल ने साल 1983 में फिल्म 'बेकरार' से एक्टिंग करियर की शुरुआत की, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाने में असफल रही. इसके बाद 1984 में आई 'पुराना मंदिर' जैसी बी-ग्रेड हॉरर फिल्म, जिसने उन्हें कुछ हद तक पहचान दिलाई. मगर असली सफलता उन्हें साल 1989 में सलमान खान और भाग्यश्री स्टारर फिल्म 'मैंने प्यार किया' से मिली. इस फिल्म में उन्होंने विलेन 'जीवन' का किरदार निभाया, जिसने उन्हें रातोंरात चर्चा में ला दिया. सलमान खान के साथ उनकी ऑन-स्क्रीन 'दुश्मनी' दर्शकों को खूब पसंद आई.

इसके बाद मोहनीश साल 1994 में आई 'हम आपके हैं कौन' और साल 1999 में आई 'हम साथ-साथ हैं' जैसी फिल्मों में संस्कारी बड़े भाई की भूमिका निभाकर दर्शकों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब हुए. इन फिल्मों में सलमान खान के साथ उनकी केमिस्ट्री ने उन्हें घर-घर में लोकप्रिय बना दिया.

इसके बाद मोहनीश ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. उनकी 'राजा हिंदुस्तानी', 'कहो ना प्यार है', 'एलओसी कारगिल' और 'जय हो' जैसी फिल्मों में उन्होंने सपोर्टिंग और निगेटिव किरदारों के साथ अपनी खास छाप छोड़ी. 80 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके मोहनीश ने हर किरदार में जान डाल दी.

टीवी की वजह से पड़ा असर

मोहनीश ने टीवी में भी काम किया. 'संजीवनी', 'दिल मिल गए' और 'कुछ तो लोग कहेंगे' जैसे शोज में उनके किरदारों को खूब सराहना मिली. खासकर 'संजीवनी' में डॉ. शशांक गुप्ता के किरदार ने उन्हें टीवी दर्शकों का चहेता बना दिया. हालांकि, टीवी बिजी होने के कारण साल 2005 के बाद उन्हें फिल्मों के ऑफर कम मिलने लगे. एक इंटरव्यू में मोहनीश ने बताया कि टीवी की डिमांडिंग शेड्यूल ने उनकी फिल्मी पारी को इफेक्ट किया.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mohnish Bahl (@mohnish_bahl)

क्यों फिल्मों से दूर हैं मोहनीश बहल?

एक दिलचस्प बात ये है कि मोहनीश अपनी मां नूतन की फिल्में नहीं देखते. एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया कि मां की फिल्में देखकर वो भावुक हो जाते हैं और उनकी याद में रो पड़ते हैं. इस वजह से वह उनकी फिल्मों से दूरी बनाए रखते हैं. लंबे समय से मोहनीश फिल्मों से दूर हैं. उनकी पिछली रिलीज फिल्म साल 2019 में आई 'पानीपत' थी. एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वह पैरलल लीड रोल्स की तलाश में हैं, उन्हें सपोर्टिंग रोल्स ही मिलते हैं.

मोहनीश बहल का सलमान खान के साथ खास रिश्ता है. दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं.

मोहनीश की पर्सनल लाइफ

मोहनीश बहल का जन्म 14 अगस्त 1961 को मुंबई में हुआ. उनकी मां नूतन हिंदी सिनेमा की आइकॉनिक एक्ट्रेस थीं, जिन्होंने 'सुजाता', 'बंदिनी' और 'मिलन' जैसी फिल्मों से इतिहास रचा. पिता रजनीश बहल नौसेना अधिकारी थे. मोहनीश की शादी एक्ट्रेस एकता सोहिनी से हुई. उनकी दो बेटियां, प्रनूतन और कृषा हैं. प्रनूतन ने भी साल 2019 में आई फिल्म 'नोटबुक' से बॉलीवुड में डेब्यू किया. मोहनीश की कजिन काजोल और तनीषा मुखर्जी भी बॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियां हैं.

 

 

ये भी पढ़ें- रणदीप हुड्डा ने आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया सपोर्ट, कहा- 'प्रैक्टिकल होना जरूरी है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में
350 करोड़ का टर्नओवर, 260 करोड़ की नेटवर्थ, 'मनी मशीन' बन चुकी हैं कैटरीना कैफ, जानें- कहां से आता है इतना पैसा
260 करोड़ की नेटवर्थ, 'मनी मशीन' बन चुकी हैं कैटरीना कैफ, जानें- कहां से आता है इतना पैसा
क्या था वो पहला मैसेज, जिससे शुरू हुई थी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की लव स्टोरी? 10 साल बाद हुआ खुलासा
निक जोनस ने 10 साल पहले प्रियंका चोपड़ा को भेजा था ऐसा पहला मैसेज, स्क्रीनशॉट हुआ वायरल
Haiwaan First Look out: 'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दोस्त या दुश्मन... पहले खामेनेई के अंतिम संस्कार में पहुंचा इराक, एक हफ्ते बाद अब ट्रंप से मिला लिया हाथ
दोस्त या दुश्मन... पहले खामेनेई के अंतिम संस्कार में पहुंचा इराक, अब ट्रंप से मिला लिया हाथ
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
Explained: यूक्रेन ने पिस्तौल से तोप को दी मात! कैसे दुनिया का तीसरा सबसे ताकतवर देश घुटनों पर, रूस के लिए कितनी बड़ी हार?
यूक्रेन ने पिस्तौल से तोप को दी मात! कैसे दुनिया का तीसरा सबसे ताकतवर देश रूस घुटनों पर आया?
Haiwaan First Look out: 'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
कितने पढ़े-लिखे हैं जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक, कहां से ली है उन्होंने डिग्री?
कितने पढ़े-लिखे हैं जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक, कहां से ली है उन्होंने डिग्री?
Embed widget