एक्सप्लोरर

LSD 2 Box Office Collection Day 2: दूसरे ही दिन ‘एलएसडी 2' ने बॉक्स ऑफिस पर तोड़ा दम, मुट्ठी भर कमाई करना भी लग रहा मुश्किल!

LSD 2 Box Office Collection Day 2:दिबाकर बनर्जी की डायरेक्शन फिल्म ‘एलएसडी 2' रिलीज के दो ही दिन में बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ती हुई नजर आ रही हैं. फिल्म का दूसरे दिन का कलेक्शन जान झटका लगेगा.

LSD 2 Box Office Collection Day 2:  14 साल के गैप के बाद, दिबाकर बनर्जी ने अपनी सबसे फेमस फिल्मों में से एक ‘एलएसडी' के सीक्वल ‘एलएसडी 2' से निर्देशन में कमबैक किया. ‘एलएसडी 2' से काफी उम्मीदें थीं हालांकि इस फिल्म के प्रमोशन के बावजूद इसका ज्यादा बज नहीं था. वहीं सिनेमाघरों में रिलीज के पहले ही दिन इसे दर्शकों से काफी ठंडा रिस्पॉन्स मिला और इसकी शुरुआत काफी खराब हुई. चलिए यहां जानते हैं रिलीज के दूसरे दिन ‘एलएसडी 2' बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन कर पाएगी?

‘एलएसडी 2' रिलीज के दूसरे दिन कितना करेगी केलक्शन?
‘एलएसडी 2' इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को क्रिटिक्स से अच्छा रिव्यू मिला है लेकिन दर्शकों ने इस फिल्म को जरा भी भाव नहीं दिया. इसी के साथ ‘एलएसडी 2' रिलीज के पहले ही दिन दर्शकों के लिए तरसती नजर आई. फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर काफी धीमी शुरुआत हुई है. बता दें कि दिबाकर बनर्जी की 2010 की इस सीक्वल ने ओपनिंग डे पर मुश्किल से महज 15 लाख रुपये का कलेक्शन किया. वहीं अब इस फिल्म की रिलीज के दूसरे दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘एलएसडी 2' रिलीज के दूसरे दिन अभी तक मात्र 5 लाख का कलेक्शन कर पाई है.
  • इसी के साथ ‘एलएसडी 2' का दो दिनों का कुल कलेक्शन फिलहाल 20 लाख रुपये हो पाया है
  • हालांकि ये शुरुआती आंकड़े हैं रात 10.30 बजे के बाद सही आंकड़े अपडेट हो पाएंगें.

 ‘एलएसडी 2' बॉक्स ऑफिस पर हुई फ्लॉप
‘एलएसडी 2' को रिलीज हुए दो ही दिन हुए हैं और इसकी बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार थम गई है. फिल्म ने पहले दिन मुश्किल से लाखों में कलेक्शन किया था. लेकिन  दूसरे दिन इसका चंद लाख कमाना भी मुश्किल लग रहा है. फिल्म की कमाई की रफ्तार देखते हुए तो कहा जा सकता है कि ‘एलएसडी 2' दो ही दिन में बॉक्स ऑफिस पर पिट चुकी है.

‘एलएसडी 2' की क्या है कहानी?
दिबाकर बनर्जी का डायरेक्शन ‘एलएसडी 2' में तीन आपस में जुड़ी हुई कहानियां हैं. पहली कहानी एक ट्रांसवुमन नूर की अभिनेत्री बनने की आकांक्षा से संबंधित है, दूसरी कुलू नाम के एक किरदार के बारे में है, जिसका यौन उत्पीड़न किया गया है और तीसरी कहानी शुभम नारंग की है जो एक 18 वर्षीय लड़का जो डिजिटल स्पेस में फेम पाने की तलाश में है. एकता कपूर और शोभा कपूर द्वारा प्रोड्यूस इस फिल्म में स्वास्तिका मुखर्जी, स्वरूपा घोष, परितोष तिवारी, बोनिता राजपुरोहित, अनु मलिक और मौनी रॉय ने अहम रोल निभाया है. वहीं ओरिजनल फिल्म में राजकुमार राव, नुसरत बरूचा अमित सियाल और अदिति पोहनकर ने धमाल मचाया था.

यह भी पढ़ें: प्लास्टिक सर्जरी पर दिया राजकुमार राव ने जवाब, अफवाहों पर ब्रेक लगाकर बोले- 'मैं लोगों से पूछना चाहता हूं...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Satluj: फिल्म बनने के बाद रोक लगाना पूरी टीम के साथ अन्याय, 'सतलुज' विवाद पर बोले कंवलजीत सिंह
फिल्म बनने के बाद रोक लगाना पूरी टीम के साथ अन्याय, 'सतलुज' विवाद पर बोले कंवलजीत सिंह
Wednesday Box Office Collection Live: दोपहर 1 बजे तक 1 करोड़ भी नहीं कमा पाई आलिया की 'अल्फा', जानें- 'वेलकम टू द जंगल' का हाल
Live: दोपहर 1 बजे तक 1 करोड़ भी नहीं कमा पाई'अल्फा', जानें- 'वेलकम टू द जंगल' का हाल
Tuesday Box Office Collection: मंगलवार को चमकी 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' ने भी बढ़ाई रफ्तार, जानें- बाकी फिल्मों का कैसा रहा हाल?
मंगलवार को चमकी 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' ने भी बढ़ाई रफ्तार, जानें- बाकी फिल्मों का हाल?
Dada The Sourav Ganguly Story: लॉर्ड्स की बालकनी में जर्सी उतारते दिखे राजकुमार राव, गांगुली की बायोपिक का फर्स्ट लुक आउट
सौरव गांगुली की बायोपिक का फर्स्ट लुक आउट, लॉर्ड्स की बालकनी में जर्सी उतारते दिखे राजकुमार राव

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
सरकारी स्कूलों से 86 लाख छात्रों ने छोड़ा साथ, प्राइवेट स्कूलों में बढ़ा दाखिला, शिक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
सरकारी स्कूलों से 86 लाख छात्रों ने छोड़ा साथ, प्राइवेट स्कूलों में बढ़ा दाखिला, शिक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
Embed widget