एक्सप्लोरर

Box Office : 'दंगल' ने 'बाहुबली 2' को छोड़ा बहुत पीछे, कमाई 1700 करोड़ के पार

नई दिल्ली : चीन में आमिर खान की फिल्म 'दंगल' की रिकॉर्डतोड़ कमाई का सिलसिला जारी है. महज 25 दिनों में ही फिल्म ने 900 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है. रमेश के मुताबिक फिल्म ने चीन में 942 करोड़ और ताइवान में 32 करोड़ रुपये की कमाई की है. इस धमाकेदार कमाई के साथ ही फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1,700 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. भारतीय सिनेमा में 1,700 करोड़ कमाने वाली दंगल पहली फिल्म बन गई है.

वहीं एक महीने पहले रिलीज हुई ‘बाहुबली 2’ वर्ल्डवाइड 1,633 करोड़ की शानदार कमाई कर चुकी है. वर्ल्डवाइड 1,600 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने वाली यह दूसरी भारतीय फिल्म है. दोनों फिल्मों में अब होड़ सी लगी हुई है कि इस रेस में कौन आगे निकलता है. फिलहाल ‘दंगल’ बाजी मारती हुई नजर आ रही है.

जिस रफ्तार से 'दंगल' चीन में कमाई कर रही है अगर यही रफ्तार बनी रही तो वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में दंगल 2,000 करोड़ का जादुई आंकड़ा भी छू सकती है. कुछ दिनों बाद 'बाहुबली 2' को भी चीन में रिलीज किया जाएगा. अब देखना यह भी दिलचस्प होगा कि चीन की जनता ने जो प्यार दंगल को दिया है क्या वैसा ही स्नेह 'बाहुबली 2' को मिलेगा?

गौरतलब है कि चीन में 'दंगल' को करीब 9,000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है और इस फिल्म का नाम ‘Shuaijiao Baba’ रखा गया है. इससे पहले आमिर की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पीके’ भी चीन में रिलीज हो चुकी है. ‘पीके’ ने चीनी सिनेमाघरों में तकरीबन 100 करोड़ रुपए का ग्रॉस कारोबार किया था.

Dangal-Baahubali-580x355

'दंगल' की घरेलू बॉक्स ऑफिस की कमाई

वहीं घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 'दंगल' ने 387 करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार किया. ‘दंगल’ आमिर की दूसरी और भारत की पांचवीं फिल्म है, जिसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार किया. इस सूची में ‘पीके’ और ‘दंगल’ के साथ-साथ सलमान की ‘बजरंगी भाईजान’, ‘सुल्तान’ और प्रभास की 'बाहुबली 2' का भी नाम शामिल है.

बता दें कि नितेश तिवारी निर्देशित इस फिल्म में सुपरस्टार आमिर खान के अलावा फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा और साक्षी तंवर प्रमुख भूमिका में हैं.

‘बाहुबली 2’ के इन डायलॉग्स पर सिनेमाहॉल में बज रही है खूब तालियां

जानें- किसी एक्टर ने ‘बाहुबली’ को हिंदी में दी है अपनी दमदार आवाज

'बाहुबली 2' की हिंदी वर्जन की कमाई

baahubali-2-the-conclusion-movie-stills-0001

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक 'बाहुबली 2' हिंदी भाषा में 489.40 करोड़ करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है. फिल्म जल्द ही 500 करोड़ के आंकड़े को पार कर जाएगी. अगर ऐसा होता है तो हिंदी में 500 करोड़ रुपये का कारोबार करने वाली यह पहली फिल्म होगी. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है.

गौरतलब है कि ये फिल्म वर्ल्डवाइड करीब 9000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है और ये फिल्म मूल रूप से तेलुगू में बनी है और हिंदी सहित 6 भाषाओं में रिलीज हुई है.

इस फिल्म में प्रभास, राणा दग्गुबत्ती, अनुष्का शेट्टी, राम्या कृष्णन, नासिर और सत्यराज मुख्य भूमिका में हैं. ये फिल्म बहुत ही भव्य है और इसकी कहानी बहुत ही रफ्तार के साथ आगे बढ़ती है. समीक्षकों ने इस फिल्म को रेटिंग तो अच्छी दी है और दर्शक भी इसे खूब सराह रहे हैं.

यहां देखें फिल्म का ट्रेलर-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Friday Movie Releases: आज थिएटर में रिलीज हो रहीं ये 9 फिल्में, बॉलीवुड से तमिल तक दमदार लाइन-अप
फ्राइडे रिलीज: आज थिएटर में रिलीज हो रही हैं ये 9 फिल्में, हिंदी से तेलुगु तक, हर लैंग्वेज में फुल एंटरटेनमेंट
April Hindi 2026 Release: अप्रैल में होगा बॉक्स ऑफिस पर धमाका, सलमान खान से लेकर अक्षय कुमार तक मचाएंगे धमाल, रिलीज होंगी ये फिल्में
अप्रैल के महीने में होगा बॉक्स ऑफिस पर धमाका, सलमान खान से लेकर अक्षय कुमार तक मचाएंगे धमाल
The Kerala Story 2 BO Day 14: 'द केरल स्टोरी 2 ने 14वें दिन भी काटा बवाल, सनी देओल की 'बॉर्डर 2' को पछाड़ बना डाला इतना बड़ा रिकॉर्ड
'द केरल स्टोरी 2 ने 14वें दिन भी काटा बवाल, 'बॉर्डर 2' को पछाड़ बना डाला इतना बड़ा रिकॉर्ड
बैंक में नहीं बचे थे पैसे, तंगी की वजह से खूब रोती थी 'द लंचबॉक्स' फेम एक्ट्रेस, आज करोड़ों की मालकिन हैं निम्रत कौर
'द लंचबॉक्स' फेम एक्ट्रेस निम्रत कौर ने झेली थीं फाइनेंशियल स्ट्रगल, आज है करोड़ों की मालकिन

वीडियोज

Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi | Trump
Iran Israel War: मुश्किल में Donald Trump..ईरान ने चली बड़ी चाल! | Breaking
Iran Israel War: मुश्किल में Donald Trump..ईरान ने चली बड़ी चाल! | Breaking | PM Modi
Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Iran War: ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
हिंदू नववर्ष पर रामनगरी में घर-घर जलेगा दीप, फहरेगा धर्म ध्वज, संतों के साथ निकलेगी रामकोट परिक्रमा
हिंदू नववर्ष पर रामनगरी में घर-घर जलेगा दीप, फहरेगा धर्म ध्वज, निकलेगी रामकोट परिक्रमा
Iran-US War: 'वह पहले भी....', US के पूर्व NSA जॉन बोल्टन ने ईरान संग जंग लेकर ट्रंप को खूब सुनाया
'वह पहले भी....', US के पूर्व NSA जॉन बोल्टन ने ईरान संग जंग लेकर ट्रंप को खूब सुनाया
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
Khosla Ka Ghosla 2 Release Date: अनुपम खेर- बोमन ईरानी की ‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
जिस PAK को माना बेस्ट फ्रेंड, वो नहीं आया सऊदी के काम, तुरंत बुलाए गए शहबाज, मुनीर और डार भी पहुंचे
जिस PAK को माना बेस्ट फ्रेंड, वो नहीं आया सऊदी के काम, तुरंत बुलाए गए शहबाज, मुनीर और डार भी पहुंचे
नन्हे हाथों से पिता की मदद कराती दिखी बेटी, वीडियो वायरल हुआ तो इमोशनल हो गए यूजर्स
नन्हे हाथों से पिता की मदद कराती दिखी बेटी, वीडियो वायरल हुआ तो इमोशनल हो गए यूजर्स
Benefits Of Drinking Water: चाय-कॉफी से नहीं मिटेगी शरीर की प्यास, डिहाइड्रेशन से बचने के लिए अपनाएं ये आदतें
चाय-कॉफी से नहीं मिटेगी शरीर की प्यास, डिहाइड्रेशन से बचने के लिए अपनाएं ये आदतें
Embed widget