एक्सप्लोरर

Dhaakad Flop Reason: जानें क्यों कंगना रनौत की फिल्म 'धाकड़' गिरी औंधे मुंह, 'भूल भुलैया 2' समेत ये हैं 5 कारण

Dhaakad Flop Reason: जानिए बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म 'धाकड़' आखिर क्यों बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाई.

इसमें कोई दो राय नहीं है कि, एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) बॉलीवुड की क्वीन हैं. उन्होंने ‘फैशन’, ‘तनु वेड्स मनु’, ‘क्वीन’, ‘मणिकर्णिका: द् क्वीन ऑफ झांसी’, ‘कृष 3’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है. पिछले काफी समय से उनकी लगातार सुपरहिट फिल्मों से अनुमान लगाया जा रहा था कि, उनकी लेटेस्ट फिल्म ‘धाकड़’ (Dhaakad) भी उनकी अन्य फिल्मों की तरह हिट साबित होगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका.

कंगना रनौत की फिल्म ‘धाकड़’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई, जिसकी वजह से एक्ट्रेस को काफी ट्रोल भी होना पड़ा. लेकिन सवाल ये है कि, आखिर एक्ट्रेस की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्यों कमाल नहीं कर पाई. आइए आपको पॉइंट-टू-पॉइंट इसके फ्लॉप होने का कारण बताते हैं.

भूल भुलैया 2

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ (Bhool Bhulaiyaa 2) और कंगना रनौत की फिल्म ‘धाकड़’ (अपो) 20 मई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म की रिलीज से पहले अनुमान लगाया जा रहा था कि, ‘धाकड़’ के सामने कॉमेडी-हॉरर फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ नहीं टिकेगी, लेकिन जब दोनों फिल्में रिलीज हुईं, तो एक अलग ही माहौल देखने को मिला. ‘भूल भुलैया 2’ ने जहां पहले ही दिन ताबड़तोड़ कमाई की, वहीं कंगना की फिल्म आंधे मुंह गिर गई. क्रिटिक्स का मानना है कि, अगर ‘भूल भुलैया 2’ उस दिन रिलीज नहीं होती, तो शायद कंगना की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इस कदर न पिटती.

स्टोरी नहीं थी यूनिक

एक दर्शक वही स्टोरी सुनना और देखना चाहता है, जिसे उसने पहले नहीं देखा हो. हालांकि, कंगना रनौत की ‘धाकड़’ में कोई अलग बात नहीं थी. उनकी फिल्म ‘मानव तस्करी’ पर आधारित है, जिस पर ‘शिवाय’, ‘पाखी’ समेत कई फिल्में बन चुकी हैं. ऐसे में कंगना की कहानी में दर्शकों को कुछ खास अपनी ओर खींच नहीं पाया.

डायरेक्शन नहीं था आकर्षक

कोई भी फिल्म पहले कहानी और फिर सीन के डायरेक्शन पर आधारित होती है. अगर कहानी में दम ना हो, लेकिन डायरेक्शन जबरदस्त हो, तो दर्शक उसकी ओर आकर्षित हो जाते हैं, लेकिन कंगना की इस फिल्म में दोनों की ही कमी लगी. फिल्म का डायरेक्शन दर्शकों को जोड़ने में असफल रहा. बता दें कि, इस फिल्म का निर्देशन रजनीश घई ने किया है.

ओवर एक्शन

‘धाकड़’ फिल्म के नाम से ही मालूम पड़ता है कि, ये एक एक्शन फिल्म है, लेकिन आज का दौर सिर्फ एक्शन पर नहीं टिका है. अगर फिल्म में एक्शन के साथ कुछ आकर्षक डायलॉग्स और फन ना हो, तो लोग सिर्फ एक्शन से बोर हो जाते हैं. ‘केजीएफ 2’ और ‘आरआरआर’ एक बेहतर उदाहरण हैं. ये फिल्में एक्शन थीं, लेकिन इसमें मौजूद कुछ मजेदार कंटेंट्स ने लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया था.

विवादित बयानों पर निकला दर्शकों का गुस्सा

कंगना रनौत अपने विवादित बयानों के चलते चर्चा में रहती हैं. ऐसे में आलोचकों का मानना है कि, उनकी फिल्म ‘धाकड़’ का फ्लॉप होना, उनके नाराज फैंस की प्रतिक्रिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार
भतीजे की मौत से टूटे हनी सिंह, पहुंचे जालंधर, नहीं रोक पाए आंसू!
भतीजे की मौत से टूटे हनी सिंह, पहुंचे जालंधर, नहीं रोक पाए आंसू!
Shah Rukh Khan Birthday Live Updates: शाहरुख खान 61वां बर्थडे पर मन्नत पहुंचे, फैंस का सिर झुकाकर जताया आभार, बेटी सुहाना भी दिखीं
Live Updates: शाहरुख खान 61वां बर्थडे पर मन्नत पहुंचे, फैंस का सिर झुकाकर जताया आभार, बेटी सुहाना भी दिखीं
रिलीज से पहले विवादों में सनी देओल की फिल्म 'सूर्या', दिल्ली हाईकोर्ट ने मांगा जवाब, जानें पूरा मामला
रिलीज से पहले विवादों में सनी देओल की फिल्म 'सूर्या', दिल्ली हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

वीडियोज

Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
UP Election 2027 BJP Plan: SIR पर नई चिंगारी अब यूपी की बारी! | CM Yogi | Amit Shah | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘दिल्ली पुलिस क्यों प्रोटेस्ट कर रही है, क्या ये पब्लिक के लिए...’, CJP का निशाना
‘दिल्ली पुलिस क्यों प्रोटेस्ट कर रही है, क्या ये पब्लिक के लिए...’, CJP का निशाना
RLD क्या अकेले लड़ेगी 2027 का यूपी चुनाव? सभी 403 सीटों पर तैयारी शुरू
RLD क्या अकेले लड़ेगी 2027 का यूपी चुनाव? सभी 403 सीटों पर तैयारी शुरू
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
राज्यसभा में अभिषेक मनु सिंघवी तीसरे सबसे अमीर सांसद, नंबर 1 पर कौन? ADR की रिपोर्ट में खुलासा
राज्यसभा में अभिषेक मनु सिंघवी तीसरे सबसे अमीर सांसद, नंबर 1 पर कौन? ADR की रिपोर्ट में खुलासा
महिलाओं को सोशल मीडिया हमलों से बचाना मकसद, केरल सरकार लाएगी कानून
महिलाओं को सोशल मीडिया हमलों से बचाना मकसद, केरल सरकार लाएगी कानून
ITBPS DG Sanjay Singhal: कौन हैं ITBP के नए DG IPS संजय सिंघल? जिन्होंने संभाली भारत-चीन सीमा की सुरक्षा
कौन हैं ITBP के नए DG IPS संजय सिंघल? जिन्होंने संभाली भारत-चीन सीमा की सुरक्षा
वेटिकन में सदियों पुरानी परंपरा टूटी, पहली बार एक आम महिला बनीं मीडिया हेड, जानिए कौन हैं मारिया अल्वाराडो
वेटिकन में सदियों पुरानी परंपरा टूटी, पहली बार एक आम महिला बनीं मीडिया हेड, जानिए कौन हैं मारिया अल्वाराडो
Embed widget