एक्सप्लोरर

जानिए क्यों दीपिका पादुकोण पर निशाना साधती हैं कंगना, किस बात की वजह से दोनों में शुरू हुई थी जंग?

कंगना रनोट अगर किसी सेलेब की आलोचना करने लग जाएं तो फिर उन्हें रोकना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है. इन दिनों उनके निशाने पर दीपिका पादुकोण हैं जिन्हें भला-बुरा कहने का कंगना कोई मौका नहीं छोड़ती हैं. जानिए अब उन्होंने क्या है?

कंगना रनोट बॉलीवुड सितारों से पंगा लेने के लिए जानी जाती हैं. वह अपनी बेबाकी के लिए मशहूर हैं और आए दिन किसी ना किसी सेलेब पर निशाना साधती रहती हैं. वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे के मौके पर इशारों ही इशारों में उन्होंने दीपिका पादुकोण पर हमला बोला. उन्होंने दीपिका का नाम लिए बगैर उन्हें डिप्रेशन की दुकान चलाने वाली कहा. कंगना ने कहा, मैंने 'जजमेंटल है क्या' मेंटल हेल्थ के प्रति लोगों के बीच जागरूकता फैलाने के लिए बनाई थी लेकिन इसे कोर्ट में घसीटा गया. डिप्रेशन की दुकान की वजह से मुझे फिल्म का नाम बदलना पड़ा था. दरअसल, 2019 में कंगना की फिल्म 'मेंटल है क्या' के टाइटल पर विवाद हुआ था.दीपिका ने भी टाइटल पर आपत्ति जताई थी जिसके बाद फिल्म का टाइटल 'जजमेंटल है क्या' कर दिया गया और तभी से कंगना और दीपिका में ठन गई. वैसे, ये पहला मौका नहीं है जब कंगना ने दीपिका पर भड़ास निकाली हो, इससे पहले भी वह कई मौकों पर दीपिका को भला-बुरा कह चुकी हैं. जानिए क्यों दीपिका पादुकोण पर निशाना साधती हैं कंगना, किस बात की वजह से दोनों में शुरू हुई थी जंग? पिछले दिनों जब नारकोटिक्स कंट्रोल बोर्ड ने ड्रग्स केस में दीपिका को पूछताछ के लिए बुलाया था तो कंगना ने उनके लिए ट्विटर पर लिखा था, डिप्रेशन नशीली दवाओं के सेवन का ही नतीजा होता है. तथाकथित हाई सोसाइटी के धनी स्टार बच्चे, जो क्लासी होने का दावा करते हैं और अच्छी परवरिश पाते हैं, अपने मैनेजर से पूछते हैं, माल है क्या.’ हालांकि, कंगना की इस ट्वीट पर विवाद हो गया था और जेएनयू स्टूडेंट यूनियन की पूर्व वाइस प्रेसिडेंट शेहला राशिद ने उनपर डिप्रेशन से जूझ रहे लोगों का अपमान करने का आरोप लगाया था.इसपर कंगना ने सफाई देते हुए कहा था, ‘मैंने सिर्फ दीपिका की मानसिक बीमारी वाले केस के बारे में बात की थी। जब आप डिप्रेशन में होते हैं तो आप दिमाग के साथ नहीं खेल सकते और ड्रग्स लेने लगते हैं, जैसे उसने लिया. इससे पहले कंगना ने दीपिका को डिप्रेशन का धंधा चलाने वाली कहकर उनकी आलोचना की थी. साथ ही दीपिका के डिप्रेशन से जूझने की कहानी पर भी सवाल उठाए थे. कुछ सालों पहले कई इंटरव्यूज में जब दीपिका ने कहा था कि एक समय वह भी डिप्रेशन से जूझ चुकी हैं तो कंगना ने उनपर कटाक्ष करते हुए कहा था, ऐसा कैसा डिप्रेशन है, मैं डिप्रेशन से जूझने वाले लोगों को जानती हूं, उनकी ज़िंदगी ठप पड़ गई थी. काम करना मुश्किल हो जाता है, प्रोफेशनल लाइफ में काम करने में दिक्कत आती है लेकिन दीपिका का कैसा डिप्रेशन है?वो फ़िल्में कर रही हैं, शादी कर रही हैं, उन्होंने डिप्रेशन का बिजनेस बना लिया है. दरअसल, दीपिका ने 2015 में लिव लव लाफ फाउंडेशन की स्थापना की थी जो कि डिप्रेशन में जूझ रहे लोगों की मदद करता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
'नई नवेली' के आगे राजकुमार राव का 'प्रहार' फुस्स, जानें ओपनिंग डे कलेक्शन
'नई नवेली' के आगे राजकुमार राव का 'प्रहार' फुस्स, जानें ओपनिंग डे कलेक्शन
'जेलर 2' की बॉक्स ऑफिस पर तबाही, ओपनिंग डे पर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड्स
'जेलर 2' की बॉक्स ऑफिस पर तबाही, ओपनिंग डे पर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड्स
Friday BO Collection: 'जेलर 2' हुई 95 करोड़ के पार, जानें- ‘नई नवेली’-'प्रहार' का फ्राइडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 95 करोड़ के पार, जानें- ‘नई नवेली’-'प्रहार' का फ्राइडे कलेक्शन

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget