एक्सप्लोरर

किसी पर आधारित नहीं है 'रंगून' का किरदार: कंगना

नई दिल्ली: अभिनेत्री कंगना रनौत का कहना है कि आगामी फिल्म 'रंगून' में उनके द्वारा निभाया किरदार असल जीवन में किसी भी व्यक्ति विशेष से प्रेरित नहीं है. कहा जा रहा है कि इस फिल्म में कंगना का किरदार अभिनेत्री फियरलेस नाडिया से प्रेरित है. 'वाडिया मूवीटोन प्राइवेट लिमिटेड' की शिकायत पर कथित कॉपीराइट उल्लंघन के आधार पर 'रंगून' फिल्म के निर्देशक विशाल भारद्वाज पर एक मुकदमा दायर किया गया है. इस शिकायत में यह दावा किया गया है कि 'रंगून' फिल्म में कंगना द्वारा निभाया मिस जूलिया का किरदार आस्ट्रेलिया की स्टंट अभिनेत्री मैकी इवांस के असल जीवन पर आधारित है, जिन्हें फियरलेस नाडिया के नाम से जाना जाता है. इस बारे में पूछे जाने पर कंगना ने कहा, "इस किरदार को लेकर कानूनी परेशानी चल रही है. पहली बात तो यह कि हम इस मामले में कुछ भी नहीं कह सकते, क्योंकि यह मामला अदालत में है. हालांकि, हम इस बात का आश्वासन जरूर दे सकते हैं कि यह किरदार किसी भी जीवित या मृत इंसान पर आधारित नहीं है." बॉलीवुड की 29 साल की अभिनेत्री ने कहा कि यह कहानी पूरी तरह से काल्पनिक है और इसके किरदार भी काल्पनिक है. द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर पर आधारित इस फिल्म में सैफ अली खान और शाहिद कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
'नई नवेली' के आगे राजकुमार राव का 'प्रहार' फुस्स, जानें ओपनिंग डे कलेक्शन
'नई नवेली' के आगे राजकुमार राव का 'प्रहार' फुस्स, जानें ओपनिंग डे कलेक्शन
'जेलर 2' की बॉक्स ऑफिस पर तबाही, ओपनिंग डे पर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड्स
'जेलर 2' की बॉक्स ऑफिस पर तबाही, ओपनिंग डे पर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड्स
Friday BO Collection: 'जेलर 2' हुई 95 करोड़ के पार, जानें- ‘नई नवेली’-'प्रहार' का फ्राइडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 95 करोड़ के पार, जानें- ‘नई नवेली’-'प्रहार' का फ्राइडे कलेक्शन

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget