एक्सप्लोरर

Kalki 2898 AD Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन भी 'कल्कि' ने की छप्परफाड़ कमाई, KGF, 'जवान', 'बाहुबली 2' सहित इन फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड

Kalki 2898 AD Box Office: ‘कल्कि 2928 एडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया है. फिल्म को रिलीज हुए दो दिन ही हुए हैं और ये 150 करोड़ का आंकड़ा छूने के बेहद नजदीक पहुंच गई है.

Kalki 2898 AD Box Office Collection Day 2: प्रभार और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म ‘कल्कि 2928 एडी’ की रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार था. इस एपिक डायस्टोपियन साइंस-फाई एक्शन फिल्म का इतना बज था कि इसकी पहले दिन के लिए रिकॉर्ड तोड़ एडवांस बुकिंग हुई थी. सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद ‘कल्कि 2928 एडी’ को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और इसने रिलीज के पहले दिन छप्परफाड़ कमाई कर इतिहास रच दिया. चलिए यहां जानते हैं ‘कल्कि 2928 एडी’ ने रिलीज के दूसरे दिन कितने करोड़ों का कलेक्शन किया है?

‘कल्कि 2928 एडी’ ने रिलीज के दूसरे दिन कितने करोड़ कमाए?
प्रभास की लेटेस्ट माइथलॉजिकल साइंस फिक्शन फिल्म ‘कल्कि 2928 एडी’ दुनिया भर में 27 जून को रिलीज हुई है. ये फिल्म नाग अश्विन द्वारा लिखित और निर्देशित है और फ्यूचरिस्टिक दुनिया की कहानी कहती है. फिल्म के यूनिक सेट और वीएफएक्स से लेकर स्पेशल इफेक्ट्स, शानदार स्टारकास्ट और कहानी ने दर्शकों को मोह लिया है. जिसके चलते फिल्म के देखने के लिए थिएटर्स ऑडियंस से खचाखच भरे हुए नजर आ रहे हैं. आलम ये है कि ‘कल्कि 2928 एडी’ ने रिलीज होने के दो दिन में ही बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया है और ये अब बुलेट की स्पीड से भी तेज रफ्तार से दौड़ रही है और जमकर नोट छाप रही है.

‘कल्कि 2928 एडी’ की कमाई की बात करें तो इसने रिलीज के पहले दिन देशभर में 95.3 करोड़ का महाबंपर कलेक्शन किया था. जिसमें तेलुगु में फिल्म ने 65.8 करोड़, तमिल में 4.5 करोड़, हिंदी में 22.5 करोड़, कन्नड़ में 30 लाख और मलयालम भाषा में 2.2 करोड़ की कमाई की. वहीं अब फिल्म की रिलीज के दूसरे दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘कल्कि 2928 एडी’ ने रिलीज के दूसरे दिन 54.00 करोड़ की कमाई की है.
  • जिसमें दूसरे दिन फिल्म ने तेलुगु में 25.65 करोड़ की कमाई की है
  • तमिल में फिल्म ने दूसरे दिन 3.5 करोड़ का कलेत्शन किया
  • हिंदी में फिल्म ने दूसरे दिन 22.5 करोड़ का कारोबार किया है.
  • कन्नड़ में फिल्म ने 35 लाख की कमाई की है
  • मलयालम में कल्कि ने दूसरे दिन 2 करोड़ का कारोबार किया
  • इसी के साथ ‘कल्कि 2928 एडी’ का 2 दिनों का कुल कलेक्शन अब 149.3 करोड़ रुपये हो गया है.
  • जिसमें तेलुगु में फिल्म ने दो दिनों में 91.45 करोड़, तमिल में दो दिनों में 8 करोड़, हिंदी में 45 करोड़, कन्नड़ में 65 लाख और मलयालम में फिल्म ने दो दिनों में 4.2 करोड़ का कलेक्शन किया है. 

‘कल्कि’ ने दूसरे दिन 'जवान' ‘बाहुबली 2’ और ‘फाइटर’ को चटाई धूल
‘कल्कि 2928 एडी’ बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार परफॉर्म कर रही है. दूसरे दिन भी इस फिल्म ने कई फिल्मों का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है. बता दें कि ‘कल्कि 2928 एडी’ ने 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर अपने रिलीज के दूसरे दिन केजीएफ 2, जवान, गदर 2, बाहुबली 2 और फाइटर के दूसरे दिन के कलेक्शन को मात दे दी है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक

  • ‘कल्कि 2928 एडी’ का दूसरे दिन का कलेक्शन 54 करोड़ है.
  • KGF 2 की दूसरे दिन की कमाई 46.79 करोड़ रुपये थी
  • जवान के दूसरे दिन का कलेक्शन 46.23 करोड़ था
  • गदर 2 के दूसरे दिन का कलेक्शन 43.08 करोड़ था 
  • बाहुबली 2 की दूसरे दिन की कमाई 40.5 करोड़ थी
  • फाइटर ने दूसरे दिन 39.5 करोड़ का कलेक्शन किया था.

 वीकेंड तक बजट वसूल कर सकती है ‘कल्कि 2928 एडी’
‘कल्कि 2928 एडी’ की पहले दिन की कमाई ने इसे साल 2024 की हाईएस्ट ओपनर बना दिया है. वहीं फिल्म की कमाई में दूसरे दिन बेशक गिरावट आई लेकिन फिर भी इस फिल्म ने 50 करोड़ से ज्यादा का दमदार कलेक्शन किया है. इसी के साथ ‘कल्कि 2928 एडी’ दो दिन में ही 150 करोड़ का जादुई आंकड़ा छूने से इंचभर दूर रह गई है. वहीं फिल्म के क्रेज को देखते हुए वीकेंड पर इसकी कमाई में बंपर उछाल आने की पूरी उम्मीद है.

ऐसे में ये फिल्म अपने ओपनिंग वीकेंड तक अपना बजट भी वसूल कर सकती है. बता दें कि ‘कल्कि 2928 एडी’ 600 करोड़ की लागत में बनी मल्टीस्टारर फिल्म है. फिलहाल हर किसी की निगाहें बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई हैं. देखने वाली बात होगी कि ‘कल्कि 2928 एडी’ वीकेंड पर टिकट काउंटर पर क्या भौकाल मचाती है.

कल्कि 2898 एडी कास्ट
इस एपिक साइंस-फाई फिल्म में प्रभास, अमिताभ बच्चन, कमल हासन, दीपिका पादुकोण, दिशा पटानी, शाश्वत चटर्जी और कीर्ति सुरेश कई कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया है. फिल्म में मृणाल ठाकुर, विजय देवरकोंडा, दुलकर सलमान, रामगोपाल वर्मा और एसएस राजामौली ने कैमियो किया है. बता दें कि कल्कि 2898 एडी की राइटिंग और डायरेक्शन नाग अश्विन ने किया है. ये फिल्म वैजयंती मूवीज के बैनर तले 600 करोड़ रुपये के भारी बजट में बनाई गई है.

यह भी पढ़ें: Bad Newz Trailer: 'बैड न्यूज' का ट्रेलर आउट, जानें विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी की ये फिल्म कब होगी रिलीज?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 X Review: रिलीज होते ही छाई  'आवारापन 2', इमरान हाशमी की एक्टिंग के कायल हुए लोग, बोले- 'ब्लॉकबस्टर है फिल्म'
रिलीज होते ही छाई इमरान हाशमी की 'आवारापन 2', लोग बोले- 'ब्लॉकबस्टर है फिल्म'
Awarapan 2 Batwara 1947 Movie LIVE: सनी की 'बंटवारा 1947' की धीमी शुरुआत, इमरान की 'आवारापन 2' पर फिदा हुए लोग
LIVE: 'बंटवारा 1947' की धीमी शुरुआत, 'आवारापन 2' पर फिदा हुए लोग
Awarapan 2 Box Office Day 1: इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' करेगी बंपर ओपनिंग, सुबह 11 बजे तक कमा डाले 2 करोड़
बॉक्स ऑफिस: 'आवारापन 2' करेगी बंपर ओपनिंग, सुबह 11 बजे तक कमा डाले 2 करोड़
8 साल पहले बॉयफ्रेंड संग की थी सगाई, अू पूजा बेदी क्यों नहीं करेंगी मंगेतर मानेक कॉन्ट्रैक्टर से शादी? चौंका देगी वजह
8 साल पहले बॉयफ्रेंड संग की सगाई, अब शादी से क्यों भाग रहीं पूजा बेदी? एक्ट्रेस ने बताई वजह

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget