एक्सप्लोरर

कार्डियक अरेस्ट से होने वाली मौतों की संख्या बढ़ने से Kajol ने उठाया बड़ा कदम, लोगों को दी ऐसी सलाह, देखें वीडियो

Kajol On Crdiac Arrest CPR: एक्ट्रेस काजोल ने कार्डियक अरेस्ट से होने वाली मौतों पर चिंता जाहिर करते हुए लोगों को जागरुक किया है. उन्होंने कहा कि लोगों को सीपीआर की ट्रेनिंग जरूर लेना चाहिए.

Kajol On Crdiac Arrest CPR: देश-दुनिया में कार्डियक अरेस्ट से होने वाली मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है. आज कम उम्र में ही लोग कार्डियक अरेस्ट का शिकार हो रहे हैं और इससे लोगी की जान तक चली जाती है. हालांकि थोड़ी जागरुकता से कोई भी व्यक्ति कार्डियक अरेस्ट पीड़ित व्यक्ति की जान बचा सकता है.

सीपीआर देकर कार्डियक अरेस्ट से पीड़ित व्यक्ति को बचाया जा सकता है. बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने भी लोगों से इस तरह की अपील की है. साथ ही उन्होंने कहा कि 15 साल से ऊपर के हर व्यक्ति को सीपीआर देना सीखना चाहिए. जिससे किसी की जान बचाई जा सकती है. उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए इस तरह से होने वाली मौतों पर चिंता जाहिर की है. साथ ही लोगों को सीपीआर की ट्रेनिंग लेने के लिए भी जागरुक किया है. बता दें कि सीपीआर या कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन एक तरह का तुरंत दिया जाने वाला ट्रीटमेंट है. ये उन व्यक्तियों को दिया जाता है जिनकी सांस या दिल की धड़कन रुक जाती है.

काजोल बोलीं- 15 साल से ऊपर का हर शख्स लें सीपीआर देने की ट्रेनिंग

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kajol Devgan (@kajol)

सीपीआर कोई भी व्यक्ति दे सकता है. इसे कोई भी आसानी से सीख सकता है. काजोल ने लोगों को अवेयर करते हुए अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. इसमें एक्ट्रेस कह रही हैं कि, नमस्ते. कार्डियक अरेस्ट से होने वाली मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है. अगर कार्डियक अरेस्ट के पीड़ितों को सीपीआर नहीं दिया गया तो उसका बचना मुश्किल होता है.

रिवाइव हार्ट फाउंडेशन के साथ जुड़कर 2024 में चलिए एक कोशिश करें. 15 साल से ऊपर के हर शख्स को सीपीआर की ट्रेनिंग दें. एक्ट्रेस ने आगे कहा कि, आप अपनी जान पहचान के कार्डियोलॉजिस्ट से भी सीपीआर देना सीख सकते हैं. ये मुश्किल नहीं हैं. लेकिन किसी के मुश्किल वक्त में काम जरूर आ सकता है. 

इस काम को स्पोर्ट न करने के लिए सम्मानित महसूस कर रही हूं

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kajol Devgan (@kajol)

वहीं काजोल ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि, 'मैं कार्डियक अरेस्ट अवेयरनेस वीक के कैंपेन एम्बेसडर के रूप में रिवाइव हार्ट फाउंडेशन के अविश्वसनीय काम का सपोर्ट करने के लिए सम्मानित महसूस कर रही हूं. इस वर्ष, यह कार्डियक अरेस्ट के बारे में जागरूकता पैदा करने और यह सुनिश्चित करने के बारे में है कि ज्यादा से ज्यादा लोग सीपीआर सीखें. हमारा उद्देश्य 15 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को ट्रेनिंग देना और उन्हें भविष्य में किसी की जान बचाने में मदद करने के लिए सशक्त बनाना है.'

कार्डियक अरेस्ट से कई सेलेब्स की हुई मौत

बीते कुछ सालों में कार्डियक अरेस्ट से टीवी और बॉलीवुड हस्तियों का भी निधन हुआ है. 8 सितंबर को ही टीवी एक्टर का इससे निधन हुआ था. जबकि सिद्धार्थ शुक्ला भी इसी का शिकार हुए थे. बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े को भी कार्डियक अरेस्ट के बाद अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था 

यह भी पढ़ें: इस डायरेक्टर के जोरदार थप्पड़ से हिल गई थीं काजोल की मां तनुजा, जानें क्यों एक्ट्रेस पर उठाया था हाथ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पागल कर देते हो तुम लोग...', प्रेग्नेंसी रूमर्स पर करीना कपूर ने तोड़ी चुप्पी
'पागल कर देते हो तुम लोग...', प्रेग्नेंसी रूमर्स पर करीना कपूर ने तोड़ी चुप्पी
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
Exclusive: अल्लू अर्जुन की 'राका' में जिम सरभ की एंट्री, विलेन बन करेंगे दो-दो हाथ
अल्लू अर्जुन की 'राका' में जिम सरभ की एंट्री, विलेन बन करेंगे दो-दो हाथ
संदीप रेड्डी वांगा ने दीपिका पादुकोण संग किया था ऐसा बर्ताव, फिर एक्ट्रेस ने छोड़ दी 'स्पिरिट'!
संदीप रेड्डी वांगा ने दीपिका संग किया था ऐसा बर्ताव, फिर एक्ट्रेस ने छोड़ दी 'स्पिरिट'!

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget