एक्सप्लोरर

Judgementall Hai Kya: दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर चला कंगना रनौत और राजकुमार राव का जादू, जानें कलेक्शन

Judgementall Hai Kya: कंगना रनौत और राजकुमार राव की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक ओपेनिंग करने के बाद दूसरे दिन जबरदस्त कमाई की है.

Judgementall Hai Kya: कंगना रनौत और राजकुमार राव की फिल्म 'जजमेंटल है क्या' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के बाद अच्छा प्रदर्शन कर रही है. पहले दिन जहां इस फिल्म ने 5.40 करोड़ की कमाई के साथ ठीक ठाक ओपेनिंग की थी वहीं दूसरे दिन फिल्म ने शानदार कमाई की है और लगभग 50 प्रतिशत का उछाल आया है.

फिल्म ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 8.02 करोड़ रुपए का कलेक्शन अपने नाम किया है. इसके साथ ही दो दिनों में इस फिल्म ने कुल 13.42 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है. माना जा रहा है कि ओपेनिंग वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का प्रदर्शन और ग्राफ और भी ज्यादा हाई जाने वाला है.

आपको बता दें कि ये फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 2000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है. पहले से ही फिल्म की करीब 5 पांच करोड़ ओपेनिंग मिलने की उम्मीद जताई गई थी. बाजार विशेषज्ञों का ये भी मानना है कि जितने स्क्रीन पर ये फिल्म रिलीज हुई है उस हिसाब से ये कमाई अच्छी है.

फिल्म की बात करें तो ये एक साइकोलोजिकल ब्लैक कॉमेडी फिल्म है. इसे प्रकाश कोवेलामुदी ने निर्देशित किया है. फिल्म अपने नाम को लेकर पहले ही दिन से सुर्खियों में रही और इसे लेकर विवाद भी हुआ. बाद में फिल्म का नाम 'मेंटल है क्या' से बदलकर 'जजमेंटल है क्या' रखा गया.

फिल्म में कंगना रनौत और राजकुमार राव के अलावा बृजेंद्र काला, जिम्मी शेरगिल और अमायरा दस्तूर भी हैं. एबीपी न्यूज़ ने इस फिल्म को पांच में से तीन स्टार देते हुए लिखा है, ''कहानी बहुत नई है और उसे बेहतरीन ढंग से पर्दे पर उकेरा गया है. ऐसे किरदारों को आपने बॉलीवुड में शायद ही देखा होगा. कंगना की दमदार एक्टिंग जहां फिल्म को बांधकर रखती है वहीं राजकुमार राव ने अपने नए अंदाज से चौंका दिया हैं.'' पढे़ं रिव्यू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Drishyam 3 BO Day 12 Live Updates: दूसरे मंगलवार भी 'दृश्यम 3' का कोहराम जारी, 10 बजे तक 323 करोड़ के हो गई पार
दूसरे मंगलवार भी 'दृश्यम 3' का कोहराम जारी, 10 बजे तक 323 करोड़ के हो गई पार
रणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP के प्रदर्शन का किया था विरोध, पुलिस जांच शुरू
रणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP के प्रदर्शन का किया था विरोध, पुलिस जांच शुरू
माधुरी दीक्षित ने क्यों की हार्ट सर्जन डॉ. श्रीराम नेने से शादी? अब बताई वजह
माधुरी दीक्षित ने क्यों की हार्ट सर्जन डॉ. श्रीराम नेने से शादी? अब बताई वजह
बॉक्स ऑफिस धमाका: खराब रिव्यू, फिर भी ओपनिंग वीकेंड में की बजट से 124 परसेंट ज्यादा कमाई
बॉक्स ऑफिस धमाका: खराब रिव्यू, फिर भी ओपनिंग वीकेंड में की बजट से 124 परसेंट ज्यादा कमाई

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget