एक्सप्लोरर

भारत-पाक टेंशन पर पूछे गए सवाल से नाराज हुए जावेद अख्तर, बोले-मैं कुछ नहीं कहना चाहता , वीडियो वायरल

Javed Akhtar: जावेद अख्तर की एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. इस वीडियो में वे भारत और पाकिस्तान की टेंशन पर पूछे गए सवाल को टालते हुए नजर आ रहे हैं.

Javed Akhtar Got Angry On India-Pak Tension Question: ऑपरेशन सिन्दूर के बाद से भारत और पाकिस्तान के रिश्ते और ज्यादा खराब हो गए हैं. दरअसल पहलगाम आतंकी हमले का जवाब देते हुए भारतीय सेना ने 7 मई को पाकिस्तान और पीओके में कई आतंकी कैंप तबाह कर दिए थे. इसके बाद से पाकिस्तान भी भारत पर ड्रोन से हमला कर रहा है. हालांकि भारतीय सेना ने इन सभी हमलों को नाकाम कर दिया है. इन सबके बीच तमामसेलेब्स भारत-पाक में छिड़ी जंग पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं. लेकिन वहीं जब जावेद अख्तर से इससे जुड़ा सवाल किया गया तो उन्होंने इसे टाल दिया

भारत-पाक तनाव पर पूछे गए सवाल को जावेद अख्तर ने टाला
दरअसल एक इवेंट में जावेद अख्तर से जब भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बारे में पूछा गया तो वह पत्रकारों से नाराज हो गए. अख्तर ने फोटोग्राफरों से कहा कि यह इस तरह के सवालों के लिए सही जगह नहीं है और उन्होंने मौजूदा तनाव के बारे में बात करने से इनकार कर दिया. जब उनसे बार-बार पाकिस्तान और भारत की सेना द्वारा आतंकवादियों के खिलाफ किए गए हमलों के बारे में पूछा गया तो गीतकार-फिल्मकार ने चुपचाप बात टाल दी.

जावेद ने कहा मैं कुछ नहीं कहना चाहता
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में जावेद अख्तर एक इवेंट से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं, तभी पत्रकारों ने उन्हें घेर लिया और पाकिस्तान के बारे में पूछने लगे. अख्तर ने इस बारे में बात करने से इनकार कर दिया और कहा, "मैं आपसे ज़रूर बात करूंगा लेकिन यह सही जगह नहीं है. आप मेरे घर आइए. हम बात करेंगे. मैंने कई इंटरव्यू दिए हैं, मैं आपको भी एक इंटरव्यू दे सकता हूं.” 

लेकिन जब पैप्स ने लिरिसिस्ट से बार-बार पाकिस्तान के बारे में बात करने के लिए कहा तो जावेद अख्तर का पारा हाई हो गया और वे गुस्से में बोले  "आप मुझे मजबूर कर रहे हैं कि मैं आपके साथ अभद्र व्यवहार करूं." बाद में जब मीडियाकर्मियों में से एक ने जावेद अख्तर की टीम से कहा कि शायद वे कुछ कहना चाहते हैं, तो उन्होंने बीच में ही टोकते हुए कहा, "मैं कुछ नहीं कहना चाहता."

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by BollywoodNow (@bollywoodnow)

जावेद अख्तर ने पहलगाम हमले के लिए पाकिस्तान की कड़ी आलोचना की थी
गौरतलब है कि जावेद अख्तर ने कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के लिए पाकिस्तान की कड़ी आलोचना की थी, लिरिसिस्ट ने दिल्ली में फिक्की के एक इवेंट में कहा था, "पहलगाम में जो हुआ... निश्चित रूप से तनाव होगा. जब ऐसी घटनाएं होती रहती हैं तो तनाव कैसे नहीं हो सकता? हर कुछ दिनों में हम ऐसी कोई घटना देखते हैं और हर साल कम से कम एक ऐसी दुखद घटना होती है."

उन्होंने आगे कहा था,"इस देश में हर सरकार ने, चाहे वह कांग्रेस हो या भाजपा, शांति स्थापित करने की कोशिश की है. यहां तक ​​कि अटल बिहारी वाजपेयी जी भी पाकिस्तान गए थे. लेकिन उन्होंने क्या किया? जिस जगह वे गए थे, उन्होंने उसे धो दिया था. क्या इसे ही दोस्ती कहते हैं?"

ये भी पढ़ें:-'कोई आतंकवाद के साये में नहीं रहना चाहता, पाकिस्तान पर भड़कीं 'तारक मेहता..' की 'बबीता जी', भारतीय सेना को किया सैल्यूट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गिफ्ट भेजो, पार्टी होस्ट करो', जब एक साल तक बेरोजगार रहने पर कुणाल खेमू को मिली थीं ऐसी सलाह
'गिफ्ट भेजो, पार्टी होस्ट करो', जब एक साल तक बेरोजगार रहने पर कुणाल खेमू को मिली थीं ऐसी सलाह
30 साल की उम्र में कृति सेनन ने अपने एग्स कराए थे फ्रीज, एक्ट्रेस ने क्यों किया था ऐसा? खुद सुनाया किस्सा
30 साल की उम्र में कृति सेनन ने अपने एग्स कराए थे फ्रीज, एक्ट्रेस ने क्यों किया था ऐसा?
क्या होता है प्रीनप एग्रीमेंट? तलाक के बीच एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने महिलाओं से की इसे लेकर खास अपील
क्या होता है प्रीनप एग्रीमेंट? तलाक के बीच सेलिना जेटली ने महिलाओं से की खास अपील
Tuesday BO Live Updates: दोपहर 1 बजे तक 38 करोड़ के पार 'अल्फा', जानें- 'वेलकम टू द जंगल' सहित बाकी फिल्मों का कलेक्शन
Live Updates: दोपहर 1 बजे तक 38 करोड़ के पार 'अल्फा', जानें- 'वेलकम टू द जंगल' का कलेक्शन

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Karur Stampede: करूर भगदड़ केस में थलापति विजय को SC से राहत, DMK को फटकार- 'सुप्रीम कोर्ट को राजनीतिक लड़ाई का मंच न बनाएं'
करूर भगदड़ केस में थलापति विजय को SC से राहत, DMK को फटकार- 'सुप्रीम कोर्ट को राजनीतिक लड़ाई का मंच न बनाएं'
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
चीन के 'दुश्मन' को भारत देगा 'अस्त्र', PM मोदी ने इंडोनेशिया के साथ किए 20 करार
चीन के 'दुश्मन' को भारत देगा 'अस्त्र', PM मोदी ने इंडोनेशिया के साथ किए 20 करार
IND vs ENG 3rd T20I: क्या बारिश में धुल जाएगा भारत-इंग्लैंड का तीसरा टी20? मौसम पर आया डराने वाला अपडेट
क्या बारिश में धुल जाएगा भारत-इंग्लैंड का तीसरा टी20? मौसम पर आया डराने वाला अपडेट
The Odyssey First Review Out: क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
Explained: महाराष्ट्र से कश्मीर तक तबाही! बादल फटे, पहाड़ टूटे और 13 मौतें, क्यों कुदरत के आगे धराशायी होती सरकारें?
महाराष्ट्र से कश्मीर तक बादल फटे, पहाड़ टूटे और 13 मौतें! क्यों कुदरत के आगे फेल होती सरकारें?
पेपर लीक के बीच इस यूनिवर्सिटी ने कर दिया कमाल, क्वेश्चन पेपर में ही छाप दिए आंसर
पेपर लीक के बीच इस यूनिवर्सिटी ने कर दिया कमाल, क्वेश्चन पेपर में ही छाप दिए आंसर
फ्रांस में गर्मी के साथ-साथ एसी की कीमत भी निकाल रही पसीना, जानिए भारत के मुकाबले कितना महंगा
फ्रांस में गर्मी के साथ-साथ एसी की कीमत भी निकाल रही पसीना, जानिए भारत के मुकाबले कितना महंगा
Embed widget