एक्सप्लोरर

Irrfan Khan के बेटे बाबिल खान ने शेयर कीं बचपन की दर्दनाक यादें, कहा- 'पापा का फेमस होना उन्हें मुझसे ले गया था दूर'

Babil Khan on His Traumatic Childhood: बाबिल खान ने पापा इरफान खान को याद करते हुए अपने बचपन की बातें शेयर की हैं. उन्होंने बताया तब उन्हें कैसा लगता था जब वो अपने पापा से दूर हो जाते थे.

Irrfan Khan Son Babil Khan Traumatic Childhood: बॉलीवुड के दिग्गज और दिवंगत एक्टर इरफान खान के बेटे बाबिल खान ने हाल में ही अपने बचपन के बारे में कई बातें MensXP को दिए इंटरव्यू में शेयर की हैं. उन्होंने बताया कि उनके पिता के फेमस होने की वजह से ही वो बचपन में ही उनसे दूर हो गए थे. ऐसा इसलिए होता था क्योंकि भीड़ उनके पापा इरफान खान को उनसे दूर खींच ले जाती थी. 

बाबिल ने कहा कि भले ही 10 मिनट के लिए भी एक बच्चे का पिता उससे दूर जाता हो, लेकिन ये बहुत बुरा होता है उस बच्चे के लिए जिसने उस वक्त अपने पापा का हाथ पकड़ रखा हो. ऐसा इसलिए क्योंकि उस समय वही उसकी पूरी दुनिया होते हैं. बता दें कि बाबिल इसके पहले भी कई बार अपने पिता इरफान को लेकर भावुक किस्से शेयर कर चुके हैं. उनकी बातों से झलकता है कि वो अपने पिता को कितना मिस करते हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Babil (@babil.i.k)

बाबिल ने खोला यादों का पिटारा
बाबिल ने कहा, ''जब कोई बॉडीगार्ड बच्चे का पापा से हाथ छुड़ाकर लेकर इसलिए दूर चला जाता है, क्योंकि भीड़ उनकी तरफ बढ़ रही होती है. मुझे लगता है ये बहुत ट्रॉमैटिक होता है. मैं अपने पापा से फिजिकली दूर था, क्योंकि उन्हें काफी शूटिंग करनी होती थी. लेकिन वो तब मुझे बहुत अपनापन फील कराते थे जब वो मेरे पास होते थे.''

उन्होंने इस बातचीत के दौरान ये खुलासा भी किया कि इसी असुरक्षा की भावना की वजह से वो लोगों को खुश करने वाले बन गए हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि उनके पिता महीने भर की शूटिंग के लिए बाहर रहते थे और उनके साथ 15 दिन रहते थे. उन्होंने कहा कि एक फेमस शख्स का बच्चा होने की यही कीमत है जो उन्हें चुकानी पड़ी. हालांकि, उन्होंने ये भी बताया कि वो दिन जब पापा साथ रहते थे वो उनके लिए खास होते थे.

फिल्म कला से की थी बाबिल ने बॉलीवुड में एंट्री
बाबिल के बारे में बात करें तो वो एक अच्छे एक्टर हैं और ये बात उन्होंने अपनी डेब्यू फिल्म 'कला' से साबित भी कर दिया था. इसके लिए उन्हें बेस्ट डेब्यूटेंट के अवॉर्ड से भी नवाजा गया था.  इस फिल्म के बाद वो हाल में ही नेटफ्लिक्स की सीरीज 'द रेलवे मैन' में भी दिखे हैं, जिसमें उनके काम की तारीफ भी की जा रही है. इसके अलावा, बाबिल 'फ्राइडे नाइट प्लान' में भी दिख चुके हैं.

और पढ़ें: मानेसर के इस ग्रैंड होटल में सात फेरे ले सकते हैं कृति खरबंदा-पुलकित सम्राट, यहां जानिए वेडिंग की पूरी डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'बॉर्डर 2' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर बॉलीवुड फिल्म
'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'बॉर्डर 2' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर बॉलीवुड फिल्म
35 लाख की जैकब एंड कंपनी से 6 करोड़ की पाटेक फिलिप तक, घड़ियों के असली शौकीन हैं रणबीर कपूर
रोलेक्स से लेकर पाटेक फिलिप तक, घड़ियों के असली शौकीन हैं रणबीर कपूर
कौन बनेगा नया जेम्स बॉन्ड? वीकेंड पर स्क्रीन टेस्ट, दो बड़े एक्टर्स के नाम फाइनल
कौन बनेगा नया जेम्स बॉन्ड? वीकेंड पर स्क्रीन टेस्ट, दो बड़े एक्टर्स के नाम फाइनल
अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कार्रवाई, ऑर्गेनाइजर ने मांगे 1.20 करोड़ रुपये, इवेंट में हुआ था विवाद
अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कार्रवाई, इवेंट ऑर्गेनाइजर ने मांगे 1.20 करोड़ रुपये

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP
UP MLC Election 2026: 'पोस्टर पॉलिटक्स' जारी...कौन किस पर भारी? | ABP News | UP Breaking | BJP | SP
Chitra Tripathi: अंगूर 'खट्टे' तो SIR पर कौन अटके-कौन 'भटके'! | Rahul Gandhi | BJP Vs Congress | ABP
BJP-Akali Dal Alliance | Punjab Election 2027: बनी बात...बीजेपी-अकाली दल साथ-साथ! | Amit Shah
Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कार्रवाई, ऑर्गेनाइजर ने मांगे 1.20 करोड़ रुपये, इवेंट में हुआ था विवाद
अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कार्रवाई, इवेंट ऑर्गेनाइजर ने मांगे 1.20 करोड़ रुपये
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
Embed widget