एक्सप्लोरर

नताशा स्टेनकोविक से तलाक के बाद हार्दिक पांड्या ने सेलिब्रेट किया पहला बर्थडे, कभी एक दूसरे पर छिड़कते थे जान

Natasa Stankovic- Hardik Pandya: नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या कभी एक दूसरे पर खूब प्यार लुटाते थे लेकिन चार साल की शादी के बाद इनका तलाक हो गया. इस जोड़ी का एक बेटा भी है.

Natasa Stankovic- Hardik Pandya: बॉलीवुड एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पंड्या ने सोशल मीडिया पर अलग होने की अनाउंसमेंट कर सभी को चौंका दिया था. हालांकि ये जोड़ी अपने बेटे की को-पेरेंटिंग कर रहे हैं. वहीं अब 11 अक्टूबर को हार्दिक ने तलाक के बाद अपना पहला बर्थडे सेलिब्रेट किया. इसकी तस्वीर भी उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट की है.

नताशा से तलाक के बाद हार्दिक ने सेलिब्रेट किया पहला बर्थडे
नताशा से अलग होने के बाद क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने अपना पहला बर्थडे सेलिब्रेट किया. क्रिकेटर ने अपने सोशल मीडिया पर अपने बर्थडे बैश की तस्वीरें शेयर की हैं. वे फोटोज में स्माइल करते हुए केक काटते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं फैंस तस्वीर में नताशा और उनके बेटे को मिस कर रहे हैं. क्रिकेटर ने अपने बर्थडे की तस्वीर पोस्ट करते हुए बड़ा सा कैप्शन भी लिखा है.

 उन्होंने लिखा, “ ये उतार-चढ़ाव से भरा साल रहा है. जन्मदिन चिंतन करने के साथ-साथ पॉजिटिविटी के साथ आगे बढ़ने का भी टाइम है. मैं सभी शुभकामनाओं और आशीर्वादों के लिए आभारी हूं, और गलतियों से सीखकर आगे बढ़ने के लिए तैयार हूं. आपकी सभी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद, मैं इस नए साल में नई प्रेरणा और ढेर सारे प्यार के साथ आगे बढ़ रहा हूं”

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Hardik Himanshu Pandya (@hardikpandya93)

कभी एक दूसरे पर खूब प्यार लुटाते थे नताशा-हार्दिक
नताशा और हार्दिक कभी एक दूसरे पर जान छिड़कते थे. पिछले साल नताशा ने हार्दिक को रोमांटिक अंदाज में बर्थडे विश किया था. एक्ट्रेस ने हार्दिक संग अपने प्यारे पलों की एक वीडियो शेयर की थी. साथ ही कैप्शन में लिखा था, ‘ जन्मदिन मुबारक हो माई लव.. ये साल तुम्हारे लिए अनंत आनंद और हंसी से भरा रहे.” वहीं 4 मार्च 2023 को नताशा के बर्थडे पर हार्दिक ने एक्ट्रेस संग अपनी शादी की एक वीडियो शेयर की थी. वीडियों ने उनके मेहंदी, संगीत से लेकर तमाम फंक्शंस की तस्वीरें थीं. इस वीडियो को शेयर करने के साथा हार्दिक ने प्यारा नोट भी लिखा था. उन्होंने लिखा था, “हैप्पी बर्थडे माय बेबी, हर गुजरते दिन के साथ मैं आपको और भी ज्यादा प्यार करता हूं.”

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Hardik Himanshu Pandya (@hardikpandya93)

कभी पहली नजर में ही नताशा के दिवाने हो गए थे हार्दिक
नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या की मुलाकात एक नाइट क्लब में हुई थी. पहली नजर में ही क्रिकेटर नताशा के दीवाने हो गए थे. बाद में ये एक दूसरे के प्यार में पड़ गए. साल 2020 में कपल ने गुपचुप इंटीमेट शादी की थी और दो महीने बाद ही एक्ट्रेस और क्रिकेटर ने बेटे अगस्त्य का वेलकम किया था. वहीं साल 2023 में फरवरी के महीने में इस जोड़ी ने दोबारा रीति रिवाजों से साथ शादी की थी. लेकिन चार साल की शादी के बाद दोनों ने तलाक की अनाउंसमेंट कर दी.

ये भी पढ़ें: दिवाली के लिए सिद्धांत चतुर्वेदी ने कस ली है कमर, अभी से कर दी है सफाई शुरू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Batwara 1947 Live Update: 'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? गुरुवार शाम 6.30 बजे तक किया 3 करोड़ का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? गुरुवार शाम 6.30 बजे तक किया 3 करोड़ का कलेक्शन
Awarapan 2 Release Live: 'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, गुरुवार शाम 6.30 तक एडवांस बुकिंग में 6.95 करोड़ हुआ कलेक्शन
'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, गुरुवार शाम तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन
Awarapan 2 Batwara 1947 Movie LIVE: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कौन मारेगा बाजी?
LIVE: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कौन मारेगा बाजी?
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Embed widget