एक्सप्लोरर

बर्थडे स्पेशल: क्लीवेज से लेकर 'पद्मावती' तक, विवादों को पीछे छोड़ दीपिका ने अपने नाम की कामयाबी

दीपिका पादुकोण बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के लिए एक मिसाल हैं. अपने 10 साल से ज्यादा के करियर में दीपिका ने कई अप एंड डाउन्स देखें हैं. निजी जिंदगी से लेकर अपने प्रोफेशन तक दीपिका का कई विवादों से नाता रहा.

नई दिल्ली: दीपिका पादुकोण बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के लिए एक मिसाल हैं. अपने 10 साल से ज्यादा के करियर में दीपिका ने कई अप एंड डाउन्स देखें हैं. निजी जिंदगी से लेकर अपने प्रोफेशन तक दीपिका का कई विवादों से नाता रहा. लेकिन हर एक विवाद की खास बात ये रही कई दीपिका ने किसी भी विवाद को खुद पर हावी नहीं होने दिया और बड़ी ही समझदारी और संयम के साथ इन विवादों से लोहा लिया और पार भी पाया. बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सक्सेसफुल सफर तय करने वाली दीपिका के पास वो सब है जिसकी न जाने कितने लोग कल्पना करते हैं, लेकिन ये सब इतना आसान भी नहीं है. आज दीपिका अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस मौके पर हम आपको दीपिका पादुकोण के कुछ ऐसे विवादों के बारे में बता रहे हैं जिन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी. क्लीवेज विवाद साल 2014 में लीडिंग अखबार की वेबसाइट पर दीपिका पादुकोण के क्लीवेज को लेकर खबर की गई. माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर दीपिका ने अपना विरोध जताया. अपने इस बोल्ड स्टेप के लिए पूरे बॉलीवुड से दीपिका पादुकोण को सपोर्ट मिला और फिल्म बिरादरी ने उन्हें खुलकर सपोर्ट किया. दीपिका ने खबर का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, कथित तौर पर देश की लीडिंग अखबार है! क्या ये खबर है?. बर्थडे स्पेशल: क्लीवेज से लेकर 'पद्मावती' तक, विवादों को पीछे छोड़ दीपिका ने अपने नाम की कामयाबी दीपिका ने इसके बाद और ट्वीट किया, हां मैं महिला हूं, मेरे पास ब्रेस्ट है और क्लीवेज भी, क्या इससे आपको कोई दिक्कत है?. इसके बाद एक और ट्वीट में दीपिका ने लिखा कि यदि आप किसी महिला की इज्जत नहीं करना जानते तो आपको महिला सशक्तिकरण की बात नहीं करनी चाहिए. प्यार, दोस्ती और ब्रेकअप दीपिका पादुकोण अपने रिलेशनशिप्स को लेकर हमेशा से काफी बोल्ड रही हैं. रणबीर कपूर के साथ अपने अफेयर और ब्रेकअप की दोनों को ही दीपिका ने खुलेतौर पर अपनाया था. अपने ब्रेकअप पर बात करते हुए एक बार दीपिका ने कहा था, ''पहली बार उसने धोखा दिया तो मुझे लगा शायद मुझमें कोई कमी है या फिर इस रिश्ते में, लेकिन जब कोई शख्स धोखा देने के आदत बना लेता है तो समझ में आता है कि प्रॉब्लम मेरे साथ नहीं बल्कि उसके साथ है. मैं पागल थी जो उसके कहने और माफी मांगने पर मैंने उसे दूसरा मौका दिया. जबकि मेरे आसपास का हर शख्स मुझे इसके लिए आगाह कर रहा था.'' जिस वक्त ये बयान आया था उस वक्त कहा जा रहा था कि दीपिका ने ये बयान रणबीर कपूर को लेकर दिया है, हालांकि बाद में दीपिका ने करण जौहर के शो कॉफी विद करण में इस पर सफाई भी दी थी. love deepika-compressed इसके बाद दीपिका का नाम सिद्धार्थ माल्या से भी जुड़ा हालांकि इस बार दीपिक पादुकोण ने इस रिश्ते को लेकर खुलकर कभी कुछ नहीं कहा लेकिन एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में सिद्धार्थ माल्या ने इस बात पर मुहर लगाई थी, उन्होंने कहा, हम साथ थे लेकिन अब हम अलग हो चुके हैं और दोनों ही अपनी लाइफ में खुश हैं. इसके बाद दीपिका को मिला रणवीर सिंह का साथ, दोनों ने कभी अपने रिश्ते की बात स्वीकार तो नहीं की लेकिन वक्त पर वक्त पर ऐसी खबरें आती ही रहती हैं. ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों जल्द सगाई भी कर सकते हैं. डिप्रेशन दीपिका पादुकोण उन गिनीचुनी एक्ट्रेसेस में से हैं जिन्होंने अपनी कमजोरियों के बारे में बात करती नजर आती हैं. दीपिका ने एक इंटरव्यू में अपने डिप्रेशन को लेकर खुलकर बात की और बताया कि कैसे उन्होंने इसके खिलाफ जंग लड़ी और खुद को उभारा. दीपिका ने बताया कि  वो किस कदर डिप्रेशन का शिकार हो गईं थी और किस तरह उन्होंने अपने जीवन के इस कठिन पड़ाव को पार किया. बर्थडे स्पेशल: क्लीवेज से लेकर 'पद्मावती' तक, विवादों को पीछे छोड़ दीपिका ने अपने नाम की कामयाबी दीपिका ने न सिर्फ अपनी इस समस्या को लोगों के सामने रखा बल्कि लोगों को इंस्पायर करने और डिप्रेशन के शिकाल लोगों के लिए एक 'लिव लव लाइफ' की नींव भी रखी. इस फाउंडेशन के जरिए दीपिका उन लोगों की मदद करते हैं जो इस गंभीर समस्या का शिकार हैं. फिल्मों को लेकर बवाल इन दिनों दीपिका पादुकोण की स्टारर फिल्म पद्मावती को लेकर खूब बवाल मचा है. फिल्म के किरदार और कहानी को लेकर मचे बवाल को लेकर दीपिका एक ओर परेशान भी हैं लेकिन हर बार दीपिका ने इसे बखूबी हैंडल किया है. इससे पहले दीपिका 2013 में आई फिल्म राम लीला को लेकर भी विवादों में घिर गई थी. फिल्म के नाम को लेकर विवाद इस कदर बढ़ा कि दीपिका के गिरफ्तार होने तक की नौबत आ गई थी. फिल्म के नाम को लेकर जालंधर में दीपिका के खिलाफ केस दर्ज हुआ था और उन पर हिंदू देवीदेवताओं के नाम का गलत प्रकार ये प्रयोग करने का आरोप लगा था. हालांकि इतने बवाल के बाद भी फिल्म रिलीज हुई और दर्शकों ने इसे खूब पसंद भी किया. filmm-compressed इसके बाद 2015 में आई फिल्म बाजीराव मस्तानी को लेकर भी दीपिका विवादों में थी, क्योंकि मराठाओं को कहना था कि इस फिल्म में इतिहास के साथ छेड़छाड़ की गई है. हालांकि बाद में इसे सुलझा लिया गया और फिल्म रिलीज हुई. अब ताजा विवाद फिल्म पद्मावती को लेकर चल रहा है. इस बार ये विवाद इतना बढ़ गया कि दीपिका को जान से मारने की धमकी तक दे दी गई. हालांकि अभी तक न तो ये विवाद ही सुलझा है और न ही फिल्म की रिलीज पर लगी रोक हट सकी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sunny Deol ने क्यों नहीं किया गुटखा और पान मसाला का एड? करोड़ों का ऑफर क्यों ठुकराया?
पान मसाला और गुटखा का एड सनी देओल ने क्यों ठुकराया?
उज्जैन से मिस वर्ल्ड के मंच तक पहुंचीं निकिता पोरवाल, बोलीं- छोटा शहर नहीं, बड़ी सोच मायने रखती है
उज्जैन से मिस वर्ल्ड के मंच तक पहुंचीं निकिता पोरवाल, बोलीं- छोटा शहर नहीं, बड़ी सोच मायने रखती है
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ बनी तूफान, संडे को 'धमाल 4' को दी मात, साल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म भी बनी
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ बनी तूफान, संडे को 'धमाल 4' को दी मात
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' या सनी की 'बंटवारा 1947', किसने की संडे को ज्यादा कमाई?
'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947', किस फिल्म ने संडे को की ज्यादा कमाई?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget