एक्सप्लोरर

Good Newwz Box Office: पहले वीकेंड पर 'गुड न्यूज़' ने की ताबड़तोड़ कमाई, कलेक्शन 65 करोड़ पार

Good Newwz Box Office: शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए अक्षय कुमार की इस फिल्म ने वीकेंड पर 65 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर दिया है.

Good Newwz Box Office: सुपरस्टार अक्षय कुमार और करीना कपूर की फिल्म 'गुड न्यूज़' का बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपेनिंग के बाद हर दिन का कलेक्शन बढ़ता ही जा रहा है. फिल्म ने पहले वीकेंड पर सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है. पहले वीकेंड तक आते आते इस फिल्म का कलेक्शन 65 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर चुका है.

पहले दिन जहां इस फिल्म ने 17.56 करोड़ रुपए के साथ बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग की थी. वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 30 प्रतिशत के उछाल के साथ 21.78 करोड़ रुपए कलेक्शन किया है. तीसरे दिन यानि पहले वीकेंड पर फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई करते हुए 21.78 करोड़ रुपए का कलेक्शन अपने नाम किया. ये फिल्म का अत तक का सबसे ज्यादा कलेक्शन है. इसके साथ ही इस फिल्म ने तीन दिनों में 65.99 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है.

फिल्म को मिल रहे ऐसे शानदार रिएक्शन से मेकर्स काफी खुश हैं. इसके साथ ही माना जा रहा है फिल्म वीकेंड के साथ साथ न्यूईयर पर और भी बेहतर प्रदर्शन करने वाली है. फिल्म के ट्रेलर को सोशल मीडिया पर शानदार रिस्पॉन्स मिला था ऐसे में दर्शको को इस फिल्म का भी काफी बेसब्री से इंतजार था. इसका असर फिल्म की कमाई पर भी देखने को मिल रहा है. ये कॉमेडी फिल्म आईवीएफ के मुद्दे पर बनी है.

इस फिल्म में अक्षय कुमार और करीना कपूर के साथ लीड रोल में दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी हैं. फिल्म का चारों सितारों ने जमकर प्रमोशन किया था. देश भर के कई इलाकों में सीएए के खिलाफ प्रोटेस्ट और धारा 144 लगने के कारण माना जा रहा था कि फिल्म की कमाई पर भी असर देखने को मिल सकता है. हालांकि ओपनिंग कलेक्शन के आकड़े देखने के बाद साफ है कि ये फिल्म दर्शकों को सिनेमा हॉल तक खींचने में सफल रही है.

आपको बता दें कि इस फिल्म को 3100 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है. इस लिहाज से भी फिल्म का कलेक्शन काफी अच्छा है. फिल्म की यूनीक कहानी के साथ साथ दर्शकों को फिल्म में अक्षय-करीना और दिलजीत-कियारा की परफॉर्मेंस भी काफी पसंद आ रही हैं. फिल्म को क्रीटिक्स और दर्शको के काफी अच्छे रिव्यू-रेटिंग मिली है. इस फिल्म को राज मेहता ने डायरेक्ट किया है.

मनोरंजन की खबरों के लिए यहां देखिए सास बहू और साजिश का पूरा एपिसोड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Welcome To The Jungle Box Office: अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' हिट हुई या फ्लॉप? 13 दिनों की कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
'वेलकम टू द जंगल' हिट हुई या फ्लॉप? 13 दिनों की कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
ए आर रहमान ने की सोनू निगम की आवाज की तारीफ, पूछा- इतना रोमांटिक कैसे गाते हो?
ए आर रहमान ने की सोनू निगम की आवाज की तारीफ, पूछा- इतना रोमांटिक कैसे गाते हो?
शादी के 29 साल बाद हुआ सबा हमीद और वसीम अब्बास का तलाक, 14 साल से रह रहे थे अलग
शादी के 29 साल बाद हुआ सबा हमीद और वसीम अब्बास का तलाक, 14 साल से रह रहे थे अलग
क्या अजय देवगन की Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
क्या Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM Modi Australia Visit: PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
प्रशांत किशोर के लिए चुनाव प्रचार करेंगे CM विजय थलपति? बांकीपुर में पलट सकती है बाजी!
प्रशांत किशोर के लिए चुनाव प्रचार करेंगे CM विजय थलपति? बांकीपुर में पलट सकती है बाजी!
क्या अजय देवगन की Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
क्या Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
IND vs ENG 4th T20I: 14 साल में पहली बार टूट सकता है टीम इंडिया का रिकॉर्ड, चौथे टी20 में सीरीज बचाने की चुनौती
IND vs ENG 4th T20I: 14 साल में पहली बार टूट सकता है टीम इंडिया का रिकॉर्ड, चौथे टी20 में सीरीज बचाने की चुनौती
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Dream Science: क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
Vitamin Deficiency Symptoms: क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!
क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!
Embed widget