एक्सप्लोरर

थिएटर में फिल्म के साथ खाना चाहते हैं फ्री पॉपकॉर्न तो करना होगा ये काम, यहां स्टार्ट हुई ये मुहिम

Movie Theatre In Bihar: बिहार के एक थिएटर में नई मुहिम चलाई है. इसमें थिएटर में लोगों को फ्री में पॉपकॉर्न मिलेंगे मगर उन्हें एक शर्त माननी होगी.

Movie Theatre In Bihar: थिएटर में अपनी फ़ेवरेट फ़िल्म देखते हुए पॉपकॉर्न का मज़ा उठाना किसे पसंद नहीं होता, लेकिन आप कोई फ़िल्म देखने जाएं और आपको फ़िल्म देखने के साथ साथ मुफ़्त में पॉपकॉर्न का लुत्फ़ उठाने का मौका मिल जाए.. तो किसी दर्शक के लिए इससे अच्छी बात और क्या हो सकती है?  

ये बात सुनकर आपको शायद यकीन ना आए, मगर ये अनोखी पहल बिहार के पूर्णिया जिले में स्थित रूपबाणी सिनेमा की ओर से की गयी है. जो कि एक मशहूर सिंगल स्क्रीन है.

फ्री में मिल रहा है पॉपकॉर्न

मगर इस पॉपकॉर्न ऑफ़र का सीधा कनेक्शन आपके मोबाइल फोन से है. दरअसल लोगों को मोबाइल में बिज़ी रहने की आदत इस क़दर है कि अक्सर दर्शक थिएटर में फ़िल्म देखने पर कम ध्यान देते हैं और उनका ध्यान अपने मोबाइल पर ज़्यादा रहता है. इसी आदत को छुड़ाने के लिए लिए पूर्णिया के रूपबाणी सिनेमा के मालिक विषेक चौहान ने अनूठी पहल करते हुए स्क्रीन के बाहर मोबाइल छोड़कर जाने वाले दर्शकों को मुफ्त में पॉपकॉर्न देने की शुरुआत की है.

पूर्णिया के रूपबाणी सिनेमा ने मु्फ़्त पॊपकॉर्न योजना की शुरुआत कर दी है और पहले ही दिन से उन्हें दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है.

सिनेमाघरों में फ़ुटफॉल बढ़ाने के लिहाज़ से भी ये योजना काफ़ी कारगर साबित हो सकती है. अब देखना होगा कि फ़िल्म देखते वक्त दर्शकों की मोबाइल में बिज़ी रहने की लत छुड़ाने से जुड़ी रूपबाणी सिनेमा की इस अनोखी मिसाल से देश के बाक़ी सिनेमाघर कितने इंस्पायर होते हैं.

सिनेमाघरों में इस समय कई फिल्में चल रही हैं. जिन्हें देखने के साथ फ्री में पॉपकॉर्न खाने के लिए लोग पहुंच रहे हैं. इस समय सिनेमाघरों पर पुष्पा 2, बेबी जॉन, मुफासा जैसी फिल्में छाई हुई हैं. वहीं 10 जनवरी को फतेह और गेम चेंजर रिलीज होने जा रही है.

ये भी पढ़ें: 'बेबी जॉन' से ज्यादा कमा रही है रणबीर-दीपिका की दोबारा रिलीज हुई फिल्म, 200 करोड़ क्लब में लेगी एंट्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये एक एक्स्ट्रा प्रेशर है', 'रामायण' में रावण के रोल को लेकर बोले यश
'ये एक एक्स्ट्रा प्रेशर है', 'रामायण' में रावण के रोल को लेकर बोले यश
'भाई, तुम्हारे साथ कई अच्छे पल बिताए...' प्रदीप रावत के निधन पर इमोशनल हुए सलमान
'भाई, तुम्हारे साथ कई अच्छे पल बिताए...' प्रदीप रावत के निधन पर इमोशनल हुए सलमान
पापा उदित नारायण जैसे क्यों नहीं चमक पाए आदित्य नारायण? टैलेंटेड होने के बावजूद इन वजहों से छूटे पीछे
पापा जैसे क्यों नहीं चमक पाए आदित्य नारायण? टैलेंटेड होने के बावजूद इन वजहों से छूटे पीछे
Kroll Brand Value 2025: शाहरुख खान बने नंबर-1 सेलेब्रिटी ब्रांड, विराट को पछाड़ दूसरे नंबर पर पहुंचे रणवीर सिंह
शाहरुख खान नंबर-1 सेलेब्रिटी ब्रांड, विराट को पछाड़ दूसरे नंबर पर पहुंचे रणवीर सिंह

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'
Embed widget