एक्सप्लोरर

15 अगस्त पर मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट! थिएटर के साथ OTT पर भी रिलीज होंगी नई फिल्में-सीरीज

Films-Series Releases In Independance Day Week: 15 अगस्त पर थिएटर्स और ओटीटी पर नई फिल्में और सीरीज रिलीज होने जा रहा हैं. इनमें 'वॉर 2', 'कुली' से लेकर 'तेहरान' तक शामिल हैं.

15 अगस्त यानी आजादी का त्योहार, जो इस बार सिनेमा लवर्स के लिए और भी खास होने वाला है. इस साल स्वतंत्रता दिवस पर थिएटर्स नई रिलीज फिल्मों के साथ फुल होने वाले हैं. वहीं ओटीटी पर भी एक से बढ़कर एक नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होंगी.

वॉर 2
'वॉर 2' इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है जिसमें भरपूर एक्शन देखने को मिलेगा. ऋतिक रोशन की ये फिल्म 2019 की वॉर का सीक्वल है जो कि ब्लॉक्सबस्टर रही थी. अब ऋतिक 'वॉर 2' के साथ 14 अगस्त को सिनेमाघरों में लौट रहे हैं. फिल्म में उनका सामना साउथ स्टार जूनियर एनटीआर से होगा. 'वॉर 2' जूनियर एनटीआर की पहली बॉलीवुड फिल्म है. अयान मुखर्जी ने फिल्म को डायरेक्ट किया है जिसमें कियारा आडवाणी बतौर लीड एक्ट्रेस दिखाई देंगी.

कुली
'वॉर 2' बॉक्स ऑफिस पर सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'कुली' से टकराने वाली है. इस फिल्म का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. अब 14 अगस्त को 'कुली' बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही है. लोकेश कनगराज के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'कुली' में आमिर खान भी शानदार अवतार में दिखाई देंगे. 'कुली' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है जिसमें आमिर का एक्शन अवतार देख फैंस सरप्राइज रह गए हैं. इसके अलावा श्रुति हसन, सत्यराज और उपेन्द्र भी फिल्म का हिस्सा हैं.

तेहरान
जॉन अब्राहम की फिल्म 'तेहरान' की रिलीज लंबे समय से अटकी हुई थी. अब मेकर्स ने इसे रिलीज करने का फैसला कर लिया है. हालांकि 'तेहरान' थिएटर्स की बजाय अब डायरेक्ट ओटीटी पर आ रही है. जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म 'तेहरान' 14 अगस्त से जी5 पर स्ट्रीम की जाएगी. फिल्म में मानुषी छिल्लर और नीरू बाजवा भी अहम किरदार अदा करते नजर आएंगे.

सारे जहां से अच्छा
वेब सीरीज 'सारे जहां से अच्छा' भी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होने वाली है. सीरीज में प्रतीक गांधी, सनी हिंदुजा, सुहेल नैय्यर, कृतिका कामरा, तिलोत्तमा शोम, रजत कपूर और अनूप सोनी जैसे कलाकार अहम रोल में हैं. 'सारे जहां से अच्छा' 13 अगस्त से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी.

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
कंगना रनौत ने तापसी पर कसा तंज, 'सस्ती कॉपी' कहकर फिर सुनाई खरी-खोटी
कंगना रनौत ने तापसी पर कसा तंज, 'सस्ती कॉपी' कहकर फिर सुनाई खरी-खोटी
कार्तिक आर्यन के घुटने की सर्जरी हुई सफल, इलाज के बाद घर लौटे एक्टर
कार्तिक आर्यन के घुटने की सर्जरी हुई सफल, इलाज के बाद घर लौटे एक्टर
'बंटवारा 1947' का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, 9 दिन में 40 करोड़ भी नहीं हुआ कलेक्शन
'बंटवारा 1947' का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, 9 दिन में 40 करोड़ भी नहीं हुआ कलेक्शन

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'जो पहले डायन थी अब डार्लिंग बन गई', चीनी महंगी होने पर AIMIM का बयान
'जो पहले डायन थी अब डार्लिंग बन गई', चीनी महंगी होने पर AIMIM का बयान
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
दूसरे टेस्ट से क्यों बाहर हुए कुलदीप यादव? BCCI ने बताई असली वजह
दूसरे टेस्ट से क्यों बाहर हुए कुलदीप यादव? BCCI ने बताई असली वजह
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
Embed widget