एक्सप्लोरर

Fighter Box Office Collection Day 22: हर दिन घट रही ‘फाइटर’ की कमाई, अब फिल्म पर फ्लॉप होने का मंडरा रहा खतरा, 22वें दिन का कलेक्शन शॉकिंग

 Fighter Box Office Collection: ऋतिक रोशन स्टारर ‘फाइटर’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल काफी बुरा हो चुका है. फिल्म अब मुश्किल से कले्शन कर पा रही है. 22वें दिन की कमाई बेहद शॉकिंग है.

 Fighter Box Office Collection Day 22: ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘फाइटर’ को रिलीज हुए तीन हफ्ते हो चुके हैं और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है. हालांकि ‘फाइटर’ उम्मीद के मुताबिक कारोबार नहीं कर पा रही है. रिलीज के शुरुआती चार दिन के बाद ही ‘फाइटर’ की कमाई की रफ्तार टिकट खिड़की पर कम हो गई थी. हालांकि फिल्म ने कछुए की चाल से आगे बढ़ते हुए जैसे-तैसे 21वें दिन 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था. चलिए यहां जानते हैं ‘फाइटर’ ने रिलीज के 22वें दिन कितने करोड़ का करोबार किया?

‘फाइटर’ ने रिलीज के 22वें दिन कितनी कमाई की?
‘फाइटर’ सिनेमाघरों में गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले यानी 25 जनवरी को रिलीज हुई थी. फिल्म का काफी बज था. दरअसल ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की पहली बार ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड थे. साथ ही फिल्म के जबरदस्त एरियल एक्शन को लेकर भी काफी क्रेज देखा जा रहा था. वहीं रिलीज के बाद फिल्म ने 22.5 करोड़ के कलेक्शन के साथ ठीक ठाक ओपनिंग की और पहले वीकेंड में भी फिल्म ने 118.5 करोड़ की दमदार कमाई कर ली थी. जिसके बाद उम्मीद की जा रही थी कि ‘फाइटर’ बॉक्स ऑफिस पर काफी ऊंची उड़ान भरेगी लेकिन दूसरे हफ्ते में सारी उम्मीदों पर पानी फिर गया और फिल्म का कलेक्शन औंधे मुंह गिरा.

‘फाइटर’ ने दूसरे हफ्ते में महज 41 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं तीसरे हफ्ते में फिल्म की और बुरी हालत हो गई और ये अब बॉक्स ऑफिस पर रेंग रही है. फिल्म का थर्ड मंडे का कलेक्शन 1.15 करोड़, तीसरे मंगलवार की कमाई 1.1 करोड़ और तीसरे बुधवार का कारोबार 1.75 करोड़ रुपये रहा. वही अब इस फिल्म की रिलीज के तीसरे गुरुवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘फाइटर’ ने रिलीज के तीसरे गुरुवार यानी 22वें दिन 1.00 करोड़ का कारोबार किया है.
  • इसी के साथ ‘फाइटर’ का 22 दिनों का कलेक्शन अब 201.90 करोड़ रुपये हो गया है.

‘फाइटर’ ने वर्ल्डवाइड कितनी कर ली कमाई?
‘फाइटर’ का क्रेज दुनियाभर में देखा जा रहा है और इसी के साथ इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड अच्छी कमाई भी कर ल है. फिल्म के दुनियाभर में कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘फाइटर’ ने वर्ल्डवाइड 21 दिनों में 336.60 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं 22वें दिन फिल्म के 340 करोड़ का आंकड़ा छूने की उम्मीद है.

फाइटर’ पर मंडरा रहा फ्लॉप होने का खतरा
‘फाइटर’ 250 करोड़ के मोटे बजट में बनी फिल्म है. इस मूवी को रिलीज हुए 22 दिन हो चुके हैं और ये अपनी लागत भी वसूल नहीं कर पाई है. ऐसे में फिल्म पर फ्लॉप होने का खतरा मंडरा रहा है. दरअसल ‘फाइटर’ को हिट होने के लिए अभी 275 करोड़ का कलेक्शन करना होगा. लेकिन फिल्म की कमाई की रफ्तार देखते हुए इसके चौथे हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर घुटने टेकेने की नौबत आती नजर आ रही है.

‘फाइटर’ की स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के अलावा अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर, अक्षय ओबेरॉय और संजीदा शेख सहित कईं कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया है.  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 Box Office Day 1 Live Updates: अजय देवगन की 'धमाल 4' करेगी बंपर ओपनिंग? जानें- 12 बजे तक कितना कर डाला कलेक्शन?
Live Updates: 'धमाल 4' करेगी बंपर ओपनिंग? जानें- 12 बजे तक कितना कर डाला कलेक्शन?
डेटिंग की खबरें कंफर्म, राघव जुयाल की बर्थडे पार्टी में हाथ थामें दिखीं शहनाज गिल, वीडियो वायरल
डेटिंग की खबरें कंफर्म, राघव जुयाल की बर्थडे पार्टी में हाथ थामे दिखीं शहनाज गिल, वीडियो वायरल
Video: 'अरे जूता नहीं लेना किसी ने...' फटे जूते पर ट्रोल करने वालों को सनी देओल ने दिया ऐसा जवाब, देखें वीडियो
'अरे जूता नहीं लेना किसी ने...', फटे जूते पर ट्रोल करने वालों को सनी देओल ने दिया मजेदार जवाब, देखें वीडियो
विंबलडन में प्रियंका चोपड़ा का रोमांटिक अंदाज, रॉयल बॉक्स से पति निक जोनस को किया वीडियो कॉल
विंबलडन में प्रियंका चोपड़ा का रोमांटिक अंदाज, रॉयल बॉक्स से पति निक जोनस को किया वीडियो कॉल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 694.83 अंक और निफ्टी 195.95 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 694.83 अंक और निफ्टी 195.95 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget