एक्सप्लोरर

Hema Malini Comeback: ईशा देओल ने दी मां हेमा मालिनी के कमबैक की हिंट, कहा- 'अगर किसी के पास कोई अच्छी स्क्रिप्ट...'

Esha Deol On Hema Malini: ईशा देओल ने एक इंटरव्यू में बताया है कि उनकी मां हेमा मालिनी कमबैक की तैयारी कर रही हैं. वह कई स्क्रिप्ट पढ़ रही हैं.

Hema Malini Comeback: देओल फैमिली के लिए साल 2023 शानदार रहा है. फिर वो चाहे धर्मेंद्र (Dharmendra) की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में शानदार एक्टिंग हो या सनी देओल (Sunny Deol) की गदर 2 हो. सनी देओल की गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर रई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. सनी देओल के बाद उनका छोटा बेटा राजवीर बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाने के लिए आ रहा है. वह फिल्म दोनों से बॉलीवुड में कदम रखने वाले हैं. वहीं ईशा देओल (Esha Deol) की बात करें तो उनकी शॉर्ट फिल्म एक दुआ की भी खूब तारीफ हुई है. अब फैंस को हेमा मालिनी (Hema Malini) के कमबैक का इंतजार है. हेमा मालिनी की बेटी ईशा ने भी मां के कमबैक को लेकर हिंट दे दी है.

देओल फैमिली में हर कोई अपने एक्टिंग पर फोकस कर रहा है. ऐसे में ईशा भी चाहती हैं कि उनकी मां भी कमबैक करें. हेमा मालिनी आखिरी बार साल 2020 में रिलीज हुई फिल्म शिमला मिर्च में नजर आईं थीं. ये फिल्म शूट होने के 5 साल बाद रिलीज हुई थी. ईशा ने एक इंटरव्यू में बताया कि मैं अपनी मां को कमबैक के लिए पुश कर रही हूं. मैं ये हमेशा से कर रही हूं. बल्कि वो भी दोबारा फिल्में करना चाहती हैं.

पढ़ रही हैं कुछ स्क्रिप्ट
ईशा देओल ने न्यूज 18 से खास बातचीत में हेमा मालिनी के कमबैक के बारे में बात की.  ईशा ने बताया कि वह कुछ स्क्रिप्ट पढ़ रही हैं और वापसी करना चाहती हैं. ईशा ने आगे कहा- वह एक अच्छे रोल और स्क्रिप्ट की तलाश में हैं. वह उस तरह की इंसान हैं जो कुछ बहुत अच्छा आने पर ही हां कहेंगी और कैमरा के सामने जाएंगी. अगर किसी के पास कोई अच्छी स्क्रिप्ट है तो उन्हें कॉल करें.

धर्मेंद्र हमेशा सबको अपने नए प्रोजेक्ट के बताते हैं
ईशा ने अपने पिता धर्मेंद्र के बारे में बात करते हुए कहा कि रॉकी और रानी की प्रेम कहानी से पहले उन्होंने सबके इनपुट लिए थे. जब भी मेरे पिता कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करते हैं तो वह हमे अपने लुक टेस्ट और कॉस्ट्यूम के फोटोज दिखाते हैं. उन्होंने ताज के टाइम भी ऐसा ही किया था. उनमें अभी भी वो बच्चों की तरह एक्साइटमेंट है.

ये भी पढ़ें: Ramya Krishnan Birthday: जिस शख्स से प्यार किया, उसके साथ काम नहीं करना चाहतीं राम्या कृष्णन, वजह आपको भी कर देगी हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रियंका चोपड़ा, प्रकाश राज सहित बॉलीवुड ने क्या कहा? जानें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रियंका चोपड़ा, प्रकाश राज सहित बॉलीवुड ने क्या कहा? जानें
'हिंदी से ज्यादा ऑर्गनाइज्ड है तेलुगु सिनेमा', सोनाली बेंद्रे ने बॉलीवुड को लेकर दिया बड़ा बयान
'हिंदी से ज्यादा ऑर्गनाइज्ड है तेलुगु सिनेमा', सोनाली बेंद्रे ने बॉलीवुड को लेकर दिया बड़ा बयान
'अपने लिखे डायलॉग्स पर शर्म आती है', 'आदिपुरुष' को मनोज मुंतशिर ने बताया जिंदगी की सबसे बड़ी गलती
'अपने लिखे डायलॉग्स पर शर्म आती है', 'आदिपुरुष' को मनोज मुंतशिर ने बताया जिंदगी की सबसे बड़ी गलती
Jana Nayagan BO Day 2 Worldwide: 'जना नायकन' ने दो दिन में वर्ल्डवाइड जड़ा शतक, कॉलीवुड की 15 फिल्मों को दी मात, बना दिया ये रिकॉर्ड
'जना नायकन' ने दो दिन में वर्ल्डवाइड जड़ा शतक, कॉलीवुड की 15 फिल्मों को दी मात, बना दिया ये रिकॉर्ड

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
Embed widget