एक्सप्लोरर

सुपरस्टार बनना कभी लक्ष्य नहीं रहा: दिशा पटानी

नई दिल्ली: अभिनेत्री दिशा पटानी का कहना है कि वह फिल्म इंडस्ट्री में सबसे बेहतर बनने के बारे में नहीं सोचती और न ही उनका लक्ष्य सुपरस्टार बनना है. असफलता से डरने के सवाल पर दिशा ने बताया, "मुझे लगता है बॉलीवुड में मेरे आने से जुड़ी जो सबसे निराली बात है वह यह है कि मैंने कभी सुपरस्टार बनने का लक्ष्य नहीं रखा. मेरा सबसे बेहतर बनने में कोई विश्वास नहीं है."

उन्होंने कहा, "मुझे काम से प्यार है, कैमरे से प्यार है और अभिनय करना पसंद है. मैं अभिनय में कई चीजें करना चाहती हूं. एक फिल्म को करने में सिर्फ अभिनय ही नहीं करना होता, इसमें डांस और बहुत सारी चीजें होती हैं."

दिशा ने इस साल आई फिल्म 'एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' से फिल्मों में शुरुआत की है. उन्होंने कहा कि वह सेट पर केवल शूटिंग पर ध्यान देती हैं, सफलता और असफलता के बारे में नहीं सोचती. अभिनेत्री ने कहा, "मेरा मानना है कि कोई भी हमेशा टॉप पर या सबसे बेहतर नहीं हो सकता. मैं अभी इस बारे में नहीं सोचती. मैंने अभी एक फिल्म ही की है."

24 साल की अभिनेत्री का कहना है कि वह केवल अच्छी फिल्में करने के बारे में सोचती हैं और ऐसी फिल्में करना चाहती हैं, जिसे लोग याद रखें. दिशा की आने वाली फिल्म 'कुंग फू योगा' है, जिसमें दिग्गज अभिनेता जैकी चैन भी हैं. यह फिल्म अगले साल 28 जनवरी को रिलीज होगी. दिशा इस फिल्म में आर्कियोलॉजिस्ट के किरदार में हैं.

चीन और भारत के गठजोड़ में बन रही यह फिल्म, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच किए गए तीन फिल्मों के समझौते का हिस्सा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
'कैंसर को जंग नहीं, बल्कि सीखने का मौका माना', सोनाली बेंद्रे ने किया रिएक्ट
'कैंसर को जंग नहीं, बल्कि सीखने का मौका माना', सोनाली बेंद्रे ने किया रिएक्ट
करिश्मा कपूर का गोविंदा-सलमान खान संग रहा था अफेयर? सोमी अली ने किया रिएक्ट
करिश्मा कपूर का गोविंदा-सलमान खान संग रहा था अफेयर? सोमी अली ने किया रिएक्ट
'दृश्यम 3' ने दूसरे वीकेंड बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड, बनी इंडियन सिनेमा की हाईएस्ट ग्रॉसर थ्रीक्वल फिल्म
'दृश्यम 3' ने दूसरे वीकेंड बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड, बनी इंडियन सिनेमा की हाईएस्ट ग्रॉसर थ्रीक्वल फिल्म

वीडियोज

CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!
राहुल के साथ आएंगे BJP वालें ?
विपक्ष की लड़ाई, जमीनी या हवा-हवाई? |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
रामलीला मैदान: एक दिन की बुकिंग का खर्च 1.21 लाख रुपये, इस साल 3 दिन ही खाली
रामलीला मैदान: एक दिन की बुकिंग का खर्च 1.21 लाख रुपये, इस साल 3 दिन ही खाली
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
Embed widget