एक्सप्लोरर

Dhadak Day 6 Box Office: छह दिन बाद भी जारी है 'धड़क' का शानदार प्रदर्शन, जानें कलेक्शन

ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म धड़क को रिलीज के छह दिन बाद भी कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

नई दिल्ली: शुक्रवार को रिलीज हुई जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं. रिलीज के छह दिन बाद भी कमाई के मामले इस फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. रिलीज के पहले ही दिन ये फिल्म डेब्यू करने वाले स्टार्स की सबसे बड़ी ओपनर बन गई थीं. हालांकि इसके बाद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन जारी रखा. 6 दिनों में इस फिल्म ने 48.01 करोड़ रुपए अपने नाम कर लिए है. हाल ही में ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर ट्वीट के जरिए फिल्म की अब तक की कमाई के सभी आंकड़े साझा किए हैं.

यहां देखिए फिल्म का Daywise Collection:

Day 1:    8.71     करोड़ रुपए Day 2:  11.04    करोड़ रुपए Day 3:  13.92    करोड़ रुपए Day 4:    5.52    करोड़ रुपए Day 5:    4.76    करोड़ रुपए Day 6:   4.06    करोड़ रुपए Total:  48.01    करोड़ रुपए

फिल्म के अब तक के कलेक्शन से साफ है कि इस फिल्म ने वीकेंड यानि रविवार को सबसे ज्यादा 13.92 करोड़ रुपए की कमाई की है. ट्रेड एनालिस्ट का मानना है कि ये पहले हफ्ते में ये फिल्म 50 करोड़ रुपए की कमाई का आंकड़ा पार कर देगी. ट्रेलर की रिलीज के बाद से ही जहां दर्शक ईशान खट्टर की एक्टिंग के कायल हो गए थे वहीं जाह्नवी कपूर का भोलापन और एक्सप्रेशंस दर्शकों को सिनेमाहॉल तक खींचने में कामयाब रहे.

स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल हुए फिलम मेकर्स और बॉलीवुड स्टार्स ने इस फिल्म की जमकर तारीफ की थी वहीं फिल्म क्रीटिक्स से इस फिल्म को मिलीजुली प्रतिक्रिया देखने को मिली. आपको बता दें कि इस फिल्म को देश भर में 2235 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था. बाकी ओवरसीज इस फिल्म को 556 स्क्रीन्स दी गई थीं. ऐसे में वर्ल्डवाइड इस फिल्म को 2791 पर रिलीज किया गया था. ऐसे में फिल्म का ये कलेक्शन काफी अच्छा है. ये फिल्म मराठी फिल्म 'सैराठ' का ऑफिशियल हिन्दी रीमेक है. फिल्म को शशांक खेतान ने डायरेक्ट किया है.

एबीपी न्यूज़ ने इस फिल्म को दो स्टार देते हुए कहा है कि इस फिल्म ने बड़े पर्दे पर समाज की जातिगत सोच को इस कदर निर्वस्त्र किया कि देशभर में बहस शुरू हो गई. 'सैराट' ने दिखाया कि समाज का समर्थवान तबका भले ही लड़की को बुलेट और ट्रैक्टर चलाने की आज़ादी दे दे, उससे घुड़सवारी कराए और तेज तर्रार बना दे लेकिन जैसे ही वो अपनी बिरादरी से बाहर निकलकर 'प्रेम' चुनती है उसका जीना दुश्वार हो जाता है. समाज तो उसे बेदखल करता ही है उसका परिवार भी उससे जीने की हर वजह छीन लेना चाहता है. सैराट का ही हिंदी रीमेक है 'धड़क'.  फिल्म का पूरा रिव्यू पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

यहा देखिए फिल्म का ट्रेलर:

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तुम्हारे साथ जिंदगी और मजेदार', पति राज कुंद्रा के बर्थडे पर शिल्पा शेट्टी ने लुटाया प्यार
पति राज कुंद्रा के बर्थडे पर शिल्पा शेट्टी ने लुटाया प्यार, शेयर की खास पोस्ट
'सिर्फ महिलाओं के कैरेक्टर पर ही उठती हैं उंगलियां...', तृषा कृष्णन के सपोर्ट में उतरीं कंगना रनौत
तृषा कृष्णन के सपोर्ट में उतरीं कंगना रनौत, ट्रोलर्स को लगाई फटकार
शाहरुख खान ने क्यों ठुकराई तिग्मांशु धूलिया की 'घमासान'? अब हो गया वजह का खुलासा
शाहरुख खान ने क्यों ठुकराई थी 'घमासान'? वजह कर देगी हैरान
दीपिका पादुकोण या रणवीर सिंह, किसके जैसी दिखती है बेटी दुआ?
दीपिका पादुकोण या रणवीर सिंह, किसके जैसी दिखती है बेटी दुआ?

वीडियोज

Sansani: कानपुर में Killer बहू का सीक्रेट प्लान ! UP CRIME News
UP Viral News: Bareilly में करीब 4 करोड़ की लागत से बन रही थी टंकी, कटान के चलते नदी में समाई
Punjab Drug Row | Breaking News: मंत्री से सवाल पूछने वाले को जहर पीना पड़ा? | Janhit | CM Mann
Janhit With Chitra Tripathi: BAPS संतों पर फ्रांस में विवाद क्यों हुआ ?
Sapa New Dress Code | Akhilesh Yadav: अखिलेश का लाल+हरा=नीला हो गया! | BJP | UP Election 2027

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आतंकी मसूद अजहर पर पाकिस्तान ने बोला झूठ, अब अफगानिस्तान ने खोली पोल
आतंकी मसूद अजहर पर पाकिस्तान ने बोला झूठ, अब अफगानिस्तान ने खोली पोल
गोरखपुर: छात्रों को 'ठंडा' करने निकले दारोगा, अखिलेश बोले- ये अपराधी नहीं
गोरखपुर: छात्रों को 'ठंडा' करने निकले दारोगा, अखिलेश बोले- ये अपराधी नहीं
दलीप ट्रॉफी फाइनल: 700 रन बनाकर भी हार जाएगी साउथ जोन, वैभव की टीम बनेगी चैंपियन; जानें कैसे
700 रन बनाकर भी हार जाएगी साउथ जोन, वैभव की टीम बनेगी चैंपियन; जानें कैसे
अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, हटाए गए कई अपशब्द, जानें- कितना है रन टाइम?
‘हैवान’ को कौन सा मिला सर्टिफिकेट, कितना है रन टाइम, जानें यहां
बाइक, शराब और बहुत कुछ... ट्रंप कनाडा के किस-किस सामान को करेंगे बैन?
बाइक, शराब और बहुत कुछ... ट्रंप कनाडा के किस-किस सामान को करेंगे बैन?
'भगोड़ा नहीं हूं, मेरा रिफंड कब मिलेगा', विजय माल्या ने सरकार से रखी मांग
'भगोड़ा नहीं हूं, मेरा रिफंड कब मिलेगा', विजय माल्या ने सरकार से रखी मांग
Roti Storage Tips: रोटियों को लंबे समय तक रखना है नरम? तुरंत छोड़ें ये 1 आदत
रोटियों को लंबे समय तक रखना है नरम? तुरंत छोड़ें ये 1 आदत
गन्ने के साथ उगाएं सरसों-आलू और मसूर, डबल होगी कमाई
गन्ने के साथ उगाएं सरसों-आलू और मसूर, डबल होगी कमाई
Embed widget