एक्सप्लोरर

Disha Salian की मौत की CBI जांच के अनुरोध को अदालत ने खारिज किया, कहा- किसी को है मामले जानकारी तो पुलिस से करे संपर्क

अदालत ने कहा कि अगर किसी व्यक्ति को इस मामले में कोई जानकारी है, तो वह पुलिस से संपर्क करने के लिए स्वतंत्र है.

मुंबई: बंबई उच्च न्यायालय ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियन की मौत की अदालत की निगरानी में सीबीआई जांच के अनुरोध वाली याचिका को बृहस्पतिवार को खारिज कर दिया. इसके साथ ही अदालत ने कहा कि अगर किसी व्यक्ति को इस मामले में कोई जानकारी है, तो वह पुलिस से संपर्क करने के लिए स्वतंत्र है.

मुख्य न्यायाधीश दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति जी एस कुलकर्णी की खंडपीठ ने कहा कि ऐसी कोई याचिका दायर करने के लिए याचिकाकर्ता, दिल्ली स्थित अधिवक्ता पुनीत ढांडा का मामले से कोई संबंध (लोकस स्टैंडाइ) नहीं है. अदालत ने सवाल किया, "आप कौन हैं? अगर दिशा सालियन नामक व्यक्ति की मौत में कोई गड़बड़ी है, तो उसका परिवार कानून के अनुसार उचित कदम उठा सकता है."

इस साल आठ जून को उपनगरीय मलाड में एक रिहायशी इमारत की 14 वीं मंजिल से गिरने से 28 वर्षीय सालियन की मौत हो गयी थी. इस संबंध में नगर पुलिस ने दुर्घटनावश मौत की रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज की थी. ढांडा ने अपनी याचिका में अनुरोध किया था कि दिशा सलियन की मौत का मामला सीबीआई को सौंप दिया जाए और उच्च न्यायालय द्वारा इसकी निगरानी की जाए.

अदालत ने याचिका को खारिज करते हुए अपने आदेश में कहा कि पांच अगस्त को मुंबई पुलिस ने एक प्रेस नोट जारी कर कहा था कि अगर किसी भी व्यक्ति को दिशा सालियन की मौत से संबंधित कोई जानकारी है, तो वह पुलिस से संपर्क कर सकता है. अदालत ने कहा, "यह दिखाने के लिए रिकॉर्ड पर कुछ भी नहीं है कि याचिकाकर्ता ने पुलिस से संपर्क किया है. याचिकाकर्ता ने सीधे उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया."

उच्चतम न्यायालय ने पिछले महीने याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया था और ढांडा को पहले उच्च न्यायालय जाने का निर्देश दिया. उसके बाद ढांडा ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर की. याचिकाकर्ता के वकील विनीत ढांडा ने दलील दी कि कई मीडिया रिपोर्टों में कहा गया था कि सालियन की हत्या हुयी है और पुलिस ने उचित जांच किए बिना मामले को बंद कर दिया है.

पीठ ने कहा कि अगर याचिकाकर्ता के पास कोई जानकारी है तो वह पुलिस से संपर्क कर सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
Welcome To The Jungle BO Day 14: अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने किया बड़ा कमाल, 14वें दिन वसूल डाला पूरा बजट, अब बटोरेगी मुनाफा
'वेलकम टू द जंगल' ने किया बड़ा कमाल, 14वें दिन वसूल डाला पूरा बजट, अब बटोरेगी मुनाफा
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
Alok Nath Birthday: जब 14 साल बड़े अमिताभ बच्चन के पिता बने थे आलोक नाथ, कल्ट क्लासिक साबित हुई फिल्म
जब 14 साल बड़े अमिताभ के पिता बने थे आलोक नाथ, कल्ट क्लासिक साबित हुई फिल्म

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
Embed widget