एक्सप्लोरर

अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी' और रणवीर सिंह की '83' लॉकडाउन खत्म होने के बाद सबसे पहले होगी रिलीज़

'सूर्यवंशी' और '83' के डिस्ट्रीब्यूटर शिबाशीश सरकार ने इस बात की पुष्टि की है कि जब भी लॉकडाउन खत्म होगा, वो सबसे पहले इन्हीं दो फिल्मों को बड़े परदे पर रिलीज़ करेंगे.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी को काबू में करने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन लागू है, जिसका असर तमाम फिल्म इंडस्ट्रीज़ पर भी पड़ा है. कई फिल्मों की रिलीज़ टल गई है. इस साल रिलीज़ होने वाली दो बड़ी फिल्में अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की 'सूर्यवंशी' और रणवीर सिंह की '83' की रिलीज़ भी लॉकडाउन की वजह से टल गई. हालांकि इन फिल्मों का इंतज़ार कर रहे फैंस के लिए अब अच्छी खबर आई है.

रिलायंस एंटरटेनमेंट के ग्रुप सीईओ शिबाशीश सरकार जो कि 'सूर्यवंशी' और '83' के डिस्ट्रीब्यूटर हैं, उन्होंने एक अखबार से बात करते हुए इस बात की पुष्टि की है कि जब भी लॉकडाउन खत्म होगा, वो सबसे पहले इन्हीं दो फिल्मों को बड़े परदे पर रिलीज़ करेंगे. साथ ही उन्होंने इन फिल्मों को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ करने से भी इनकार कर दिया है.

शिबाशीश सरकार ने कहा, "ये दुर्भाग्यपूर्ण और निराशाजनक है कि फिल्में तय वक्त पर नहीं रिलीज़ हो सकीं, लेकिन हम इस बात को लेकर खुश हैं कि सूर्यवंशी की रिलीज़ से एक हफ्ते पहले ही हमने इसकी रिलीज़ को रोकने का फैसला कर लिया. वरना अचानक हुए लॉकडाउन के एलान की वजह से ये असफल हो जाती.

शिबाशीश ने ये भी साफ किया है कि वो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्म को रिलीज़ नहीं करेंगे और सब कुछ नॉर्मल होने का इंतज़ार करेंगे. उन्होंने बताया कि दोनों ही फिल्म के सितारे चाहते हैं कि लोग इसका मज़ा बड़े स्क्रीन पर लें. उन्होंने इस बात की भी जानकारी दी है कि दोनों ही फिल्मों में पोस्ट प्रोडक्शन का कुछ काम भी रह गया है, जिसे लॉकडाउन खुलने के बाद सबसे पहले पूरा किया जाएगा.

आपको बता दें कि नोवेल कोरोना वायरस के चलते देश और दुनिया में सब कुछ थम सा गया है. भारत सरकार ने वायरस को और ज्यादा बढ़ने से रोकने के लिए पहले पूरे देश में 21 दिनों का लॉकडाउन लागू किया था और अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे बढ़ाकर 3 मई कर दिया है यानी 19 दिनों का दूसरा लॉकडाउन. ऐसे में बॉलीवुड पर भी इसका बड़ा असर पड़ रहा है.

यहां देखें सूर्यवंशी का ट्रेलर...

ये भी पढ़ें: 

जमकर ट्रोल हो रहा था 'मसकली 2.0', अब क्रिटिसिज्म पर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने तोड़ी चुप्पी 

जब जावेद अख्सर से गिर गया था सूप तो शबाना के गुस्से को ऐसे किया था शांत, मजेदार है ये VIDEO 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

72nd National Film Awards: कार्तिक आर्यन और ममूटी बेस्ट एक्टर, यामी गौतम बेस्ट एक्ट्रेस, यहां देखें विनर्स की पूरी लिस्ट
कार्तिक-ममूटी बेस्ट एक्टर और यामी गौतम बेस्ट एक्ट्रेस, यहां देखें विनर्स की पूरी लिस्ट
The Odyssey BO Day 2 Live Updates: दूसरे दिन भी नोट छापने की मशीन बनी ‘द ओडिसी’, 7 बजे तक 31 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
Live Updates: दूसरे दिन भी नोट छापने की मशीन बनी ‘द ओडिसी’, 7 बजे तक 31 करोड़ के हुई पार
'सैयारा' के टाइटल ट्रैक पर तनिष्क बागची का दावा, बोले- अब तक नहीं मिले 8 लाख रुपये
'सैयारा' के टाइटल ट्रैक पर तनिष्क बागची का दावा, बोले- अब तक नहीं मिले 8 लाख रुपये
570 करोड़ कमाने वाली 'सैयारा' को एक साल पूरा, वेम्बली स्टेडियम में हुआ अहान पांडे-अनीत पड्डा का रीयूनियन, देखें फोटोज
570 करोड़ कमाने वाली 'सैयारा' को 1 साल पूरा, वेम्बली स्टेडियम में हुआ अहान-अनीत का रीयूनियन

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget