एक्सप्लोरर

Coronavirus: अक्षय कुमार बोले- होम क्वारंटीन का ठप्पा लगाए लोग शादियों-पार्टियों में जा रहे, कैसी मानसिकता है ये

अक्षय कुमार ने कहा कि ये दुनिया की पहली ऐसी रेस होगी, जिसमें रुकने वाला रनर जीत जाएगा. न सिर्फ खुद जीतेगा, बाकी सबको भी जिताएगा.अक्षय ने अपील की है कि बीएमसी जो ठप्पा लगा रही है उसका अपमान न करें. उन्होंने कहा कि कुछ ही हफ्तों की बात है फिर सब पहले जैसा हो जाएगा.

नई दिल्ली: चीन से निकलकर लगभग पूरी दुनिया में फैले कोरोना वायरस की चपेट में अब भारत भी आ गया है. देश में इस वक्त 223 लोग कोरोना वायरस पॉज़िटिव हैं, जिनका इलाज चल रहा है. पिछले कुछ दिनों में ये भारत में तेज़ी से बढ़ा है. इसके पीछे एक बड़ी वजह ये भी है कि लोग लापरवाही बरत रहे हैं. होम क्वारंटाइन में भेजे गए लोगों में से कुछ सरकारी आदेश का पालन नहीं कर रहे. इससे खफा बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने एक वीडियो के ज़रिए अपनी बात रखी है.

अक्षय कुमार ने कहा कि विदेशों से छुट्टियां मनाकर भारत लौट रहे लोगों के हाथों पर एयरपोर्ट पर होम क्वारंटीन का ठप्पा लगाया जा रहा है, बावजूद इसके कुछ लोग घर में रहने की बजाए शादियों में जा रहे हैं, देश के दूसरे राज्यों में जा रहे हैं, भीड़भाड़ वाली जगहों पर जा रहे है और पार्टियां कर रहे हैं. अक्षय ने सवाल किया है कि ये किस तरह की सोच है? कैसी मानसिकता है? आखिर क्या समझ नहीं आ रहा?

अक्षय कुमार ने वीडियो में आगे कहा, "भाईसाब-बहनजी कोरोना वायरस छुट्टी पर नहीं है. काफी ज़ोर शोर से काम कर रहा है. इस रेस में वो आगे चल रहा है. लेकिन रेस अभी बाकी है. जीता नहीं है. हम जीत सकते हैं."

अक्षय ने कहा कि ये दुनिया की पहली ऐसी रेस होगी, जिसमें रुकने वाला रनर जीत जाएगा. न सिर्फ खुद जीतेगा, बाकी सबको भी जिताएगा. उन्होंने कहा कि इस रेस में सब साथ जीतेंगे या सब साथ हारेंगे.

अक्षय ने अपील की है कि बीएमसी जो ठप्पा लगा रही है उसका अपमान न करें. उन्होंने कहा कि कुछ ही हफ्तों की बात है फिर सब पहले जैसा हो जाएगा. अंत में उन्होंने कहा कि किसी ने सोच समझकर ही कहा था कि जान है तो जहान है. सोचिए और समझिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tuesday Box Office Collection Live: मंगलवार को साढ़े 6 बजे 74 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी' जानें- 'धमाल 4' का कलेक्शन
Live Updates: मंगलवार को साढ़े 6 बजे 74 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी' जानें- 'धमाल 4' का कलेक्शन
December 2026 Theatre Release: शाहरुख खान की 'किंग' से लेकर प्रभास की 'फौजी' तक, बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लाने दिसंबर में आ रही ये 5 बड़ी फिल्में
शाहरुख खान की 'किंग' से लेकर प्रभास की 'फौजी' तक, बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लाने दिसंबर में आ रही ये 5 बड़ी फिल्में
'सलमान खान के परिवार में करियर बनाने के लिए शादी की?' आयुष शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- पहले ये बातें सुनकर बुरा लगता था
'सलमान खान के परिवार में करियर बनाने के लिए शादी की?' ट्रोलिंग पर आयुष शर्मा ने तोड़ी चुप्पी
'20 जुलाई को पूरे देश का दिल टूटा...', CJP प्रोटेस्ट के सपोर्ट में उतरीं सोनाक्षी सिन्हा, शेयर की दिल झकझोर देने वाली तस्वीरें
CJP प्रोटेस्ट के सपोर्ट में उतरीं सोनाक्षी सिन्हा, शेयर की दिल झकझोर देने वाली तस्वीरें

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Embed widget