एक्सप्लोरर

करीना के बाद बहन करिश्मा कपूर ने कोरोना से जंग में मदद का किया एलान

करिश्मा कपूर से पहले करीना कपूर खान ने सैफ अली खान और बेटे तैमूर की ओर से दो बार अलग अलग संस्थाओं के लिए दान का एलान किया है.

नई दिल्ली: करीना कपूर के बाद उनकी बहन और अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने भी कोरोना वायरस से जंग में मदद का एलान किया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक स्टेटमेंट जारी कर इस बात की जानकारी दी है. करिश्मा ने बताया है कि उनके साथ उनके बच्चों समायरा और कियान ने भी पीएम केयर्स फंड और महाराष्ट्र चीफ मिनिस्टर्स रिलीफ फंड नें डोनेट करने का संकल्प लिया है.

करिश्मा कपूर ने इंस्टाग्राम दान का एलान करते हुए कैप्शन में लिखा, "हमने दान किया है, कृपया करके आप भी दान करें. छोटा सा योगदान भी कई ज़िंदगियों की मदद कर सकता है."

करिश्मा कपूर ने अपने स्टेटमेंट में कहा, "हर ज़िंदगी अहम है, इसलिए मेरे बच्चों, समायरा, कियान और मैंने पीएम केयर्स फंड और महाराष्ट्र चीफ मिनिस्टर्स रिलीफ फंड में सहयोग देने का संकल्प लिया है. एक छोटा सा योगदान भी बहुत कुछ कर सकता है. आप अपनी तरफ से भी करें, हमारे देश के लिए, मानवता के लिए."

आपको बता दें कि इससे पहले करीना कपूर खान ने सैफ अली खान और बेटे तैमूर की ओर से दो बार अलग अलग संस्थाओं के लिए दान का एलान किया है. पहले उन्होंने UNICEF, गिव इंडिया और इंटरनेशनल असोसिएशन ऑफ ह्यूमन वैल्यूज को दान किया. उसके बाद उन्होंने पीएम केयर्स फंड और चीफ मिनिस्टर फंड (महाराष्ट्र) में अपना योगदान दिया.

आपको बता दें कि इन सितारों के अलावा शाहरुख खान खान ने भी बीते रोज़ अलग अलग तरह से कई कंपनियों के ज़रिए मदद का एलान किया. उनसे पहले अजय देवगन और रोहित शेट्टी ने 51-51 लाख रुपये के योगदान का एलान किया था.

सलमान खान ने हाल ही में FWICE से 25000 मज़दूरों के बैंक अकाउंट नंबर मांगे हैं, ताकि सीधे उनके खाते में पैसे भेज सकें. इसके अलावा अक्षय कुमार ने पीएम केयर्स फंड में 25 करोड़ रुपये दान किए हैं. बॉलीवुड के कई सितारों ने रकम बताए बिना भी अलग अलग संस्थाओं में अपना योगदान दिया है. कार्तिक आर्यन और विकी कौशल ने एक एक करोड़ रुपये की मदद की घोषणा की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रियंका चोपड़ा, प्रकाश राज सहित बॉलीवुड ने क्या कहा? जानें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रियंका चोपड़ा, प्रकाश राज सहित बॉलीवुड ने क्या कहा? जानें
'हिंदी से ज्यादा ऑर्गनाइज्ड है तेलुगु सिनेमा', सोनाली बेंद्रे ने बॉलीवुड को लेकर दिया बड़ा बयान
'हिंदी से ज्यादा ऑर्गनाइज्ड है तेलुगु सिनेमा', सोनाली बेंद्रे ने बॉलीवुड को लेकर दिया बड़ा बयान
'अपने लिखे डायलॉग्स पर शर्म आती है', 'आदिपुरुष' को मनोज मुंतशिर ने बताया जिंदगी की सबसे बड़ी गलती
'अपने लिखे डायलॉग्स पर शर्म आती है', 'आदिपुरुष' को मनोज मुंतशिर ने बताया जिंदगी की सबसे बड़ी गलती
Jana Nayagan BO Day 2 Worldwide: 'जना नायकन' ने दो दिन में वर्ल्डवाइड जड़ा शतक, कॉलीवुड की 15 फिल्मों को दी मात, बना दिया ये रिकॉर्ड
'जना नायकन' ने दो दिन में वर्ल्डवाइड जड़ा शतक, कॉलीवुड की 15 फिल्मों को दी मात, बना दिया ये रिकॉर्ड

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
Embed widget