एक्सप्लोरर

#MeToo: चेतन भगत की चैट के स्क्रीनशॉट हुए वायरल, पत्नी और महिला से मांगी माफी

तनुश्री दत्ता के बाद सोशल मीडिया पर #MeeToo ने रफ्तार पकड़ ली है. इस अभियान के तहत लेखक चेतन भगत के साथ हुए ऐसी चैट के स्क्रीन शॉट महिला ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए हैं जिनके कारण उन्हें अपनी पत्नी और महिला से माफी मांगनी पड़ी है.

नई दिल्ली: बीटाउन में तनुश्री दत्ता के विवाद के बाद से MeeToo अभियान काफी तेजी के साथ फैल रहा है. जहां चेतन भगत तनुश्री के सपोर्ट में आए थे. वहीं, अब एक महिला ने उनके साथ हुई व्हाट्सएप पर बातचीत के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर कर दिए हैं. जो काफी तेजी से वायरल हो गए. इसके बाद चेतन भगत ने तुरन्त फेसबुक पर स्क्रीशॉट को सही बताते हुए माफी मांगी है.

तनुश्री के बाद महिला फिल्म मेकर ने सुनाई एक भयानक रात की आपबीती- मैं नशे में थी और डायरेक्ट ने...

#Meetoo के तहत एक महिला ने चेतन भगत के साथ हुई बातचीत के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिए. इसके बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स चेतन भगत के प्रति अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं. बता दें कि स्क्रीशॉट पोस्ट करने के घंटे भर बाद ही चेतन भगत ने महिला से माफी मांग ली. इसके लिए चेतन भगत ने फेसबुक पर काफी लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है.

स्क्रीनशॉट के मैसेज में चेतन भगत महिला को woo करते नजर आते हैं. woo का मतलब होता है कि शादी के इरादे से किसी महिला का प्यार पाना. चेतन ने सफाई में ये भी लिखा है कि अब कोई किसी को woo नहीं करता और लोग इसे मिस करते हैं. चेतन ने यह भी लिखा है कि कुछ भी शारीरिक नहीं था और न ही अश्लील फोटो या शब्द आदान प्रदान हुए. उन्होंने कहा कि घटना के बाद उन्होंने संबंधित महिला का नंबर डिलीट कर दिया था.

#MeeToo: विकास बहल की बढ़ी मुश्किलें, कंगना रनौत ने बताया- जोर से पकड़ लेते और मेरे बालों को सूंघते

चेतन ने लिखा कि वो जानते थे कि वो शादीशुदा हैं और इस तरह के फीलिंग्स के साथ वो किसी रिश्ते की तरफ नहीं बढ़ सकते थे. लेकिन उन्हें उस महिला से एक बेहद खास कनेक्शन महसूस होता था. उन्होंने उनके साथ नॉवेल 'वन इंडियन गर्ल' को लेकर भी चर्चा की थी, जिसमें संबंधों और एक-दूसरे के प्रति आकर्षित होने जैसे अहसासों का जिक्र था.

तनुश्री दत्ता के बाद सपना पब्बी ने बताई आपबीती- ब्रा पहनने को किया मजबूर फिर दर्द में देखकर हंसता रहा प्रोड्यूसर

चेतन ने उस महिला के अलावा अपनी पत्नी अनुषा से भी माफी मांगी है. उन्होंने लिखा कि उनके और उस महिला के बीच कुछ भी शारीरिक या आपत्तिजनक नहीं था. उन्होंने उस महिला का नंबर भी डिलीट कर दिया था और वर्षों से उनकी उससे कोई मुलाकात नहीं हुई है.

#MeToo: चेतन भगत की चैट के स्क्रीनशॉट हुए वायरल, पत्नी और महिला से मांगी माफी

फेसबुक पोस्ट में चेतन ने दोहराया है कि वह महिला उन्हें अच्छी इंसान, स्वीट, क्यूट और फनी लगी थी. उन्होंने कहा कि बातचीत के दौरान उन्हें अहसास हो गया था कि वे शादीशुदा हैं और इस मैसेज में कोई फैसले लेने की बात नहीं थी. चेतन ने आगे लिखा है कि ऐसा महसूस करना और उनके साथ निजी बातचीत में इसे शेयर करना स्टुपिड होना था. उन्होंने कहा है कि पत्नी अनुषा से उन्होंने माफी मांगी है. चेतन ने लिखा है कि उन्हें बेहतर जजमेंट करना चाहिए था. उन्होंने कहा कि शायद उन्होंने दोस्ती को गलत परखा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रामायण' रिलीज होते ही छाई, रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग तय, हनुमान का फर्स्ट पोस्टर जारी
'रामायण' रिलीज होते ही छाई, रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग तय, हनुमान का फर्स्ट पोस्टर जारी
Ramayana Box Office Day 1: 'रामायण' की बंपर ओपनिंग, पहले दिन 64 करोड़ के पार हुई कमाई
'रामायण' की बंपर ओपनिंग, पहले दिन 64 करोड़ के पार हुई कमाई
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
'रामायण' ने पहले दिन तोड़ा 'दृश्यम 3' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की बॉलीवुड की दूसरी बिगेस्ट ओपनर
'रामायण' ने पहले दिन तोड़ा 'दृश्यम 3' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की बॉलीवुड की दूसरी बिगेस्ट ओपनर

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चेन्नई में साथ दिखे CM विजय, जगन और KT रामाराव, तृषा भी आईं नजर
चेन्नई में साथ दिखे CM विजय, जगन और KT रामाराव, तृषा भी आईं नजर
कांग्रेस पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह, 'पूरे देश में आपने BJP की...'
AAP सांसद संजय सिंह ने कांग्रेस को दी नसीहत, 'अपने अंदर झांक कर देखिए'
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
Explained: ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Embed widget