एक्सप्लोरर

बॉलीवुड पर भी चढ़ा राजनीतिक रंग, आज Box Office पर रिलीज होंगी ये दो बड़ी फिल्में

BOX OFFICE CLASH: विकी कौशल की फिल्म 'उरी' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार है. इस फिल्म को टिकट विंडो पर अनुपम खेर की फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' से टक्कर मिलेगी. ये दोनों ही फिल्में सब्जेक्ट में एक दूसरे बिल्कुल अलग हैं लेकिन दोनों की कोर में देश और देश की राजनीति जरूर है.

BOX OFFICE CLASH: विकी कौशल की फिल्म उरी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार है. इस फिल्म को टिकट विंडो पर अनुपम खेर की फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' से टक्कर मिलेगी. ये दोनों ही फिल्में सब्जेक्ट में एक दूसरे बिल्कुल अलग हैं लेकिन दोनों की कोर में देश और देश की राजनीति जरूर है. ये जनवरी का फर्स्ट फिल्मी शुक्रवार है और 11 जनवरी को बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्में भी दस्तक दे रही हैं. इन दिनों देश में जनरल इलेक्शन के करीब होने के चलते राजनीतिक माहौल बना हुआ है. ऐसे में बॉलीवुड भी इस रंग से अछूता नहीं है. वैसे तो ये जनवरी का दूसरा शुक्रवार है लेकिन ये पहला शुक्रवार है जिस पर साल 2019 की पहली फिल्म रिलीज होने जा रही है. उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक आदित्य धार की फिल्म 'उरी - द सर्जिकल स्ट्राइक' देश भक्ति की भावना को दिखाती है. फिल्म में विकी कौशल , यामी गौतम और मोहित रैना जैसे अच्छे एक्टर्स नजर आने वाले हैं. फिल्म का म्यूजिक अभी से दर्शकों की जुबान पर है खासा पॉपुलर हो चुका है. इसके अलावा फिल्म देश के रियल हीरो की कहानी बेहद बेहतरीन तरीके से दिखाती है. अगर फिल्म की बॉक्स ऑफिस ओपनिंग्स की बात करें तो फिल्म से बहुत ज्यादा की उम्मीद नहीं की जा सकती है. देश भक्ति जैसे संवेदनशील मसले पर यूं तो बॉलीवुड में कम ही फिल्में बनती हैं लेकिन इन फिल्मों को पसंद करने वाली एक खास ऑडियंस होती है. अब इस ऑडियंस का कितना प्रतिशत हिस्सा थिएटरों तक पहुंचता ये देखना होगा. लेकिन अगर ट्रेड एनालिस्ट्स की मानें तो फिल्म को करीब 4 से 5 करोड़ की ओपनिंग मिल सकती है. हालांकि फिल्म को काफी कम बजट में बनाया गया है इसलिए ये उम्मीद की जा रही है कि फिल्म लॉस में नहीं जाएगी और बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित होगी. फिल्म देखने से पहले पढ़ें फिल्म 'उरी' का रिव्यू  'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' दूसरी ओर है देश के पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन पर लिखी एक किताब पर आधारित फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर'. इस फिल्म के ट्रेलर ने रिलीज होते ही विवादों में घिर गया था. फिल्म में अनुपम खेर पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का किरदार निभाते नजर आ रहे हैं. इस फिल्म में मनमोहन सिंह की जिंदगी और देश की फर्स्ट पॉलिटिकल फैमिली कही जाने वाली कांग्रेस पार्टी से जुड़ी कई विवादित चीजें दिखाई दे रही हैं. फिल्म के ट्रेलर और फिल्म दोनों पर ही रोक लगाने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया जरूर गया लेकिन इस पर रोक नहीं लगी है और शुक्रवार को फिल्म रिलीज हो रही है. 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' पर बोले अनुपम खेर- मनमोहन सिंह को भी पसंद आएगी फिल्म वहीं, अगर फिल्म के बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस की बात करें तो फिल्म से काफी उम्मीदे हैं. बॉलीवुड में ऐसा अक्सर होता है कि किसी भी फिल्म को लेकर यदि विवाद होता है तो इसका फायदा उसे बॉक्स ऑफिस पर मिलता है. अब देखना होगा कि फिल्म से जुड़े ये विवाद फिल्म को कितना फायदा पहुंचाते हैं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डेटिंग की खबरें कंफर्म, राघव जुयाल की बर्थडे पार्टी में हाथ थामें दिखीं शहनाज गिल, वीडियो वायरल
डेटिंग की खबरें कंफर्म, राघव जुयाल की बर्थडे पार्टी में हाथ थामे दिखीं शहनाज गिल, वीडियो वायरल
विंबलडन में प्रियंका चोपड़ा का रोमांटिक अंदाज, रॉयल बॉक्स से पति निक जोनस को किया वीडियो कॉल
विंबलडन में प्रियंका चोपड़ा का रोमांटिक अंदाज, रॉयल बॉक्स से पति निक जोनस को किया वीडियो कॉल
Dhamaal 4 X Review: 'धमाल 4' को सोशल मीडिया पर मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, लोग बोले- 'मजेदार है ये फिल्म'
'धमाल 4' को सोशल मीडिया पर मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, लोग बोले- 'मजेदार है ये फिल्म'
Video: 'अरे जूता नहीं लेना किसी ने...' फटे जूते पर ट्रोल करने वालों को सनी देओल ने दिया ऐसा जवाब, देखें वीडियो
'अरे जूता नहीं लेना किसी ने...', फटे जूते पर ट्रोल करने वालों को सनी देओल ने दिया मजेदार जवाब, देखें वीडियो

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
Explained: अमेरिका से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35 फाइटर जेट! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
US से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
ललिता गौतम हत्याकांड के बीच मायावती का बड़ा बयान, BSP चीफ ने कहा- सड़कों पर मत उतरिए
ललिता गौतम हत्याकांड के बीच मायावती का बड़ा बयान, BSP चीफ ने कहा- सड़कों पर मत उतरिए
Delhi DTC Bus Viral Video : दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
Embed widget