एक्सप्लोरर

गुरुग्राम में स्कूल बस पर हुए हमले पर भड़का बॉलीवुड का गुस्सा, बताया आतंकवादी करतूत

'पद्मावत' की रिलीज के विरोध के चलते गुरुग्राम में बच्चों और स्टाफ को ले जा रही एक स्कूल बस पर हमले की बॉलीवुड हस्तियों ने कड़ी निंदा की है.

नई दिल्ली: संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' की रिलीज का विरोध प्रदर्शन कर रहे श्री राजपूत करणी सेना के कार्यकताओं ने बुद्धवार को गुरुग्राम में बच्चों और स्टाफ को ले जा रही एक स्कूल बस पर हमला कर दिया था. इस आतंकवादी करतूत की बॉलीवुड हस्तियों ने कड़ी निंदा की है. आपको बता दें कि हमलावरों ने गुरुग्राम में बच्चों और स्टाफ को ले जा रही एक स्कूल बस पर पत्थर भी फेंके थे. सोशल मीडिया पर वॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने इस हरकत को लेकर ट्वीट किए हैं जिनके जरिए उन्होंने समाज पर सवाल उठाए हैं.

फरहान अख्तर : स्कूल बस पर हमला करना आंदोलन नहीं है. यह आतंकवाद है. जिन लोगों ने यह किया वे आतंकवादी हैं. कृपया उनको यही कहें.

  प्रकाश राज : करणी सेना ने एक स्कूल बस पर हमला किया, मेरे देश के बच्चे भय से कांप रहे हैं और रो रहे हैं. सरकार मुंह फेरे हुए है. विपक्षी पार्टियां कूटनीतिक रूप से प्रतिक्रिया दे रही हैं..क्या आप सबको हमारे बच्चों की सुरक्षा की ताक पर अपनी वोट बैंक की राजनीति करने पर शर्मिदगी नहीं महसूस हो रही.  

सुधीर मिश्रा : इन दिनों कोई भी कृत्य चाहे वह परोपकारी हो नफरत भरा, निर्वाचन क्षेत्र के लोगों को खुश करने के लिए किया जाता है. मैं यह जानना चाहता हूं कि वे कौन लोग हैं जो बच्चों के ऊपर हमले का समर्थन करते हैं.

 

विशाल डडलानी : प्रिय नरेंद्र मोदी जी. आज ही भाजपा सरकार के नेतृत्व वाले एक राज्य में स्कूली बच्चों से भरी बस पर गुंडों ने हमला किया. यह 'बहस' नंवबर से हो रही है. चार राज्यों में आपकी सरकार अपराधियों के एक झुंड को काबू करने में विफल रही है. क्या कम से कम आप उन लोगों की सार्वजनिक रूप से निंदा करेंगे?

  अनुभव सिन्हा : प्रिय भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, हम आपकी चुप्पी से उतना ही हैरान हैं, जितनी औरों के चुप्पी साधने से. एक बढ़िया विपक्षी पार्टी को इंसाफ के लिए सड़कों पर होना चाहिए. आप इस अराजकता के लिए उतने ही जिम्मेदार हैं जितना कोई और.   राज कुंद्रा : हम खुद को प्रगतिशील भारत कहते हैं? इस खबर से नफरत हो गई हैं. मैं व्यक्तिगत तौर पर अपराधियों को फांसी पर लटका दूंगा. अतीत के सम्मान की रक्षा के लिए तुम अपना वर्तमान और भविष्य बर्बाद कर रहे हो और बच्चों से भरी बस पर हमला कर रहे हो? कोई भी सच्चा राजपूत ऐसे जघन्य काम नहीं करेगा. शर्म आती है तुम पर. शिरीश कुंदेर : जो बची-खुची इज्जत बची थी, वह भी बच्चों के स्कूल बस पर हमला करने से चली गई.  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
'कैंसर को जंग नहीं, बल्कि सीखने का मौका माना', सोनाली बेंद्रे ने किया रिएक्ट
'कैंसर को जंग नहीं, बल्कि सीखने का मौका माना', सोनाली बेंद्रे ने किया रिएक्ट
करिश्मा कपूर का गोविंदा-सलमान खान संग रहा था अफेयर? सोमी अली ने किया रिएक्ट
करिश्मा कपूर का गोविंदा-सलमान खान संग रहा था अफेयर? सोमी अली ने किया रिएक्ट
'दृश्यम 3' ने दूसरे वीकेंड बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड, बनी इंडियन सिनेमा की हाईएस्ट ग्रॉसर थ्रीक्वल फिल्म
'दृश्यम 3' ने दूसरे वीकेंड बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड, बनी इंडियन सिनेमा की हाईएस्ट ग्रॉसर थ्रीक्वल फिल्म

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget