एक्सप्लोरर

अगस्त में लॉन्च होगी A R रहमान बायोग्राफी, उनके जीवन की तरह किताब का नाम भी है दिलचस्प

अगस्त में बाजार में आ रही उनकी जीवनी 'नोट्स ऑफ अ ड्रीम : द ऑथराइज्ड बायोग्राफी ऑफ ए.आर. रहमान' के लेखक चेन्नई निवासी कृष्णा त्रिलोक हैं.

नई दिल्ली: ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान अपने काम के लिए भले ही अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर काफी ख्याति पा चुके हों लेकिन उन्होंने खुद को बड़े पैमाने पर अस्पष्ट रखा है. जल्द प्रकाशित होने जा रही उनकी जीवनी उनके जीवन और दर्शन पर प्रकाश डालेगी. अगस्त में बाजार में आ रही उनकी जीवनी 'नोट्स ऑफ अ ड्रीम : द ऑथराइज्ड बायोग्राफी ऑफ ए.आर. रहमान' के लेखक चेन्नई निवासी कृष्णा त्रिलोक हैं. त्रिलोक (24) ने रहमान के जीवन की घटनाओं को इकट्ठा करने के अपने अनुभव बताते हुए कहा, "हम सब ऐसी जिंदगी जीने का सपना देखते हैं जो दुनिया को सकारात्मकता की तरफ ले जाए और हम अपने मार्गदर्शन के लिए लगातार ऐसे लोगों का अनुसरण करते हैं जिन्होंने ऐसा किया है. मेरे लिए यह सम्मान की बात है कि मैं भारत के सबसे बड़े स्टार में से एक रहमान की कहानी को लोगों के बीच लाने का मौका मिल रहा है. ऐसी कहानी जो प्यार, प्रतिभा और कठिन परिश्रम की शक्ति का सुंदर और प्रेरणादायक साक्ष्य है." अगस्त में लॉन्च होगी A R रहमान बायोग्राफी, उनके जीवन की तरह किताब का नाम भी है दिलचस्प किताब में बताया गया है कि विज्ञापनों के लिए संगीत देने से अपने सफर को शुरू करने वाले रहमान आज अंतर्राष्ट्रीय संगीत मंच पर महान हस्ती हैं. 'नोट्स ऑफ अ ड्रीम' को पेंग्विन रेंडम हाउस इंडिया प्रकाशित करेगी और इसमें रहमान की बचपन की यादें, नाटक और सफलता की असामान्य कहानी को बताएगी. पुस्तक की प्रस्तावना ऑस्कर के लिए नामित फिल्म 'स्लमडॉग मिलेनियर' के निर्देशक डैनी बॉयल ने लिखी है जिसमें उन्होंने रहमान को इन ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाले उनके मानवीय गुणों के बारे में बताया है. बॉयल ने प्रस्तावना में लिखा है, "उनकी प्रतिभा उनकी भूख, विनम्रता और उदारता से मेल खाती है. एक गीतकार की बुद्धि के सामने सभी नतमस्तक हो जाते हैं. हम संगीत की सेवा में हैं." किताब के प्रकाशक ने कहा कि किताब में रहमान के साक्षात्कारों के साथ-साथ उनके जीवन में विशेष स्थान रखने वाले लोगों द्वारा बताई गई बातों को शामिल किया गया है. रहमान ने कहा, "जीवन से सुंदर रचना कोई नहीं है. जीवन एक संगीत है जिसे हम अपने फैसलों से रचते हैं. अब तक आप मुझे मेरे संगीत के कारण जानते थे. अब मैं चाहता हूं कि आप मेरे बारे में पढ़ें. आप मेरे सफर की कहानी पढ़ें." रहमान ने छह राष्ट्रीय पुरस्कार, दो अकादमी पुरस्कार, दो ग्रैमी पुरस्कार, एक बाफ्टा और एक गोल्डन ग्लोब पुरस्कार सहित कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार जीते हैं.

The first WWE at Jeddah (what am I doing here ?😊) #wwe

A post shared by @ arrahman on

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
असम बाढ़ में फंसी आदिल हुसैन की भांजियां, बोले- हर साल बिगड़ रहे हैं हालात
असम बाढ़ में फंसी आदिल हुसैन की भांजियां, बोले- हर साल बिगड़ रहे हैं हालात
कौन थीं बेलवाडी मल्लम्मा? भूमि पेडनेकर निभाएंगी इस वीरांगना का किरदार, जानें शिवाजी महाराज से क्या था रिश्ता
कौन थीं बेलवाडी मल्लम्मा? भूमि पेडनेकर निभाएंगी इस वीरांगना का किरदार
'मुझको राणाजी माफ करना' के नए वर्जन पर मचा बवाल, माहिरा शर्मा ने दिया ट्रोलर्स को जवाब
'मुझको राणाजी माफ करना' के नए वर्जन पर मचा बवाल, माहिरा शर्मा ने दिया ट्रोलर्स को जवाब

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का शेड्यूल, जानें कब और कहां होंगे मैच
भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का शेड्यूल, जानें कब और कहां होंगे मैच
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
अपने ही हो जाएंगे अखिलेश के खिलाफ? UP चुनाव से पहले बढ़ेगी टेंशन!
अपने ही हो जाएंगे अखिलेश के खिलाफ? UP चुनाव से पहले बढ़ेगी टेंशन!
Dog Cancer Detection: कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
Embed widget