एक्सप्लोरर

Moving In with Malaika: वजन को लेकर भारती सिंह ने घर पर सुने ताने, ट्रोलिंग पर बात करते-करते छलक पड़े कॉमेडियन के आंसू

Moving In with Malaika: भारती सिंह मलाइका अरोड़ा के शो मूविंग इन विद मलाइका में पहुंचीं. इस दौरान वह ट्रोलिंग को लेकर बात करने के दौरान रो पड़ती हैं.

Moving In with Malaika: मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का मूविंद इन विद मलाइका (Moving In with Malaika) शो इन दिनों काफी चर्चा में हैं. इस शो में सेलेब्स अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर खुलकर बात करते हैं. शो के लेटेस्ट एपिसोड में कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) मेहमान बनकर पहुंचीं. इस दौरान भारती ने उन ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया, जो मलाइका के कपड़े, फिजीक, उम्र को लेकर ट्रोल करते हैं. इसके अलावा अपनी ट्रोलिंग को लेकर बात करती हैं. उन्होंने बताया कि वजन को लेकर वह घर पर भी ताने सुन चुकी हैं.

घर के लोगों से खूब सुने ताने

शो में मलाइका भारती सिंह से कहती हैं, 'जिस तरह से मैं ट्रोल होती हूं, उसी तरह आपको भी ट्रोल किया जाता है'. इस पर भारती सिंह कहती हैं, 'मैं बाहर नहीं बल्कि घर पर भी ट्रोल हो चुकी हूं. खूब ताने सुने हैं. कभी आपने एक पराठा ज्यादा ले लिया, तो घरवाले कहते, बस कर लड़कियां इतना नहीं खाती हैं. तेरी शादी नहीं होगी. मैंने कहा-रोटी से शादी से क्या लेना देना.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

ट्रोलिंग पर बात करते-करते छलक पड़े भारती के आंसू

भारती सिंह ने आगे कहा, 'मैंने रोका की फोटोज शेयर की तब लोगों ने ट्रोल किया. लोगों ने कमेंट किया कि अरे साइज देखा है अपना. ये असली कॉम्बिनेशन है हाथी और चीटी का. शादी पर लोग विशेज देते हैं, लेकिन जब मैंने कॉमेंट्स पढ़े, तो देखा हमको बहुत ट्रोल किया गया था. ट्रोलिंग में लिखते है कि बच्चे के साथ शादी कर ली. मां और बेटे की जोड़ी. हर्ष को बोला गया कि तू अंधा है क्या कैसी लड़की से शादी कर रहा है? इतना कहते ही भारती सिंह की आंखों से आंसू छलक पड़ते हैं. इसके बाद मलाइका उन्हें हग करती है और संभालने की कोशिश करती हैं. 

भारती सिंह ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब 

मूविंग इन विद मलाइका (Moving In with Malaika) शो में भारती सिंह (Bharti Singh) कहती हैं, 'एक शो होना चाहिए जिसने ट्रोल किया सामने बैठे होने चाहिए ताकि उनकी सामने बजा सके'. इसके बाद मलाइका फोन पर कॉमेंट्स पढ़ना शुरू करती है. मलाइका अरोड़ा पढ़ती है, इस उम्र में तुमने कैसे कपड़े पहने हैं? इसके जवाब में भारती कहती हैं, 'तुम क्या इनके बाप लगते हो. वो जो मर्जी पहने, उनकी बॉडी है. कभी पतले लोगों पर बात तो कभी मोटे लोगों पर बात, तुम लोग इतने वेले हो क्या? कोई काम नहीं करते क्या?' 

यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2022: फुटबॉल वर्ल्ड कप के फिनाले के दौरान 'पठान' को प्रमोट करेंगे Shah Rukh Khan

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Thursday Box Office Updates: 'वेलकम 3' ने आलिया भट्ट की 'अल्फा' से ज्यादा कमाया, जानें गुरुवार का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'वेलकम 3' ने आलिया भट्ट की 'अल्फा' से ज्यादा कमाया, जानें गुरुवार का कलेक्शन
सोहेल खान और Seema Sajdeh का तलाक क्यों हुआ, 24 साल की शादी क्यों टूटी?
सोहेल खान और सीमा सजदेह का तलाक क्यों हुआ, 24 साल की शादी क्यों टूटी?
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
Cheque Bounce Case: राजपाल यादव के लिए कल का दिन अहम, दिल्ली हाईकोर्ट सुनाएगी फैसला
चेक बाउंस मामला: राजपाल यादव के लिए कल का दिन अहम, दिल्ली हाईकोर्ट सुनाएगी फैसला

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget