एक्सप्लोरर

‘ऑड टू माय फादर’ का रीमेक है सलमान की 'भारत', डायरेक्टर बोले- ये ओरिजिनल फिल्म से अलग होगी

‘सुल्तान’ और ‘टाइगर जिंदा है’ जैसी दो सुपरहिट फिल्में दे चुके सलमान और अली अब्बास जफर की जोड़ी एक बार फिर साथ काम करने वाली है.

मुंबई: सुपरस्टार सलमान खान के साथ मिलकर अली अब्बास ज़फर ‘सुल्तान’ और ‘टाइगर जिंदा है’ जैसी दो सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं. अब ये जोड़ी एक बार फिर साथ काम करने वाली है. सलमान की अगली फिल्म ‘भारत’ का ऐलान हो चुका है और इस फिल्म को ज़फर ही डायरेक्ट कर रहे हैं.

बता दें कि ‘भारत’ साल 2014 में आई दक्षिण कोरियाई फिल्म ‘ऑड टू माय फादर’ की हिंदी रिमेक है. ‘ऑड टू माय फादर’ का निर्देशन योन जे-क्यूं ने किया था और इसकी कहानी कोरियाई युद्ध के समय एक किशोर द्वारा किए गए वादे के आस-पास घूमती है.

FC24051614

जफर ने इस फिल्म के बारे में बताया कि इस फिल्म का निर्देशन करने का प्रस्ताव सलमान की तरफ से ही आया था. उन्होंने बताया, “आप वास्तविक फिल्म की तरह ही रीमेक नहीं बना सकते हैं. सामाजिक-राजनीतिक परिदृश्य आपकी कहानी और किरदार को प्रभावित करता है. लेकिन मुझे फिल्म की मूल बातें काफी पसंद आई.”

फिल्म के रीमेक का अधिकार सलमान के बहनोई अतुल अग्निहोत्री ने खरीदा है.

ऐसी खबरें हैं कि रीमेक को भारत-पाकिस्तान विभाजन के समय में सेट किया गया है. हालांकि जफर इस फिल्म की कहानी के बारे में कोई बात नहीं कर रहे हैं. जफर ने कहा, “ हम मार्च के बाद काम शुरू करेंगे. मैं एक महीने सोना चाहता हूं. हमलोग इस फिल्म के शुरुआती चरण में हैं.”

बता दें कि इन दिनों सलमान की ‘टाइगर जिंदा है’  कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर कोहराम मचाए हुए है. ये फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 12 दिनों में 288 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है, वहीं वर्ल्डवाइड ये फिल्म 423.59 करोड़ की कमाई कर चुकी है. इस फिल्म में सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ हैं. (PTI Input)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पाकिस्तान हमारी मौसी है...' बोलकर ट्रोल हो रहे सनी देओल, 'बंटवारा 1947' के प्रमोशन की वीडियो वायरल
'पाकिस्तान हमारी मौसी है...' बोलकर ट्रोल हो रहे सनी देओल, विडियो वायरल
'तुम हमारे परिवार की धड़कन हो...', बर्थडे पर आयुष शर्मा ने पत्नी अर्पिता खान पर लुटाया प्यार
'तुम हमारे परिवार की धड़कन हो...', बर्थडे पर आयुष शर्मा ने पत्नी अर्पिता खान पर लुटाया प्यार
सलमान खान ने घटाया 16 किलो वजन, 'अलायंस' में खराब सेहत की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
सलमान खान ने घटाया 16 किलो वजन, 'अलायंस' में खराब सेहत की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
देर रात पैप्स पर भड़कीं मृणाल ठाकुर, बॉडीगार्ड्स ने छीने फोन, सोसाइटी के नीचे लगा लोगों का हुजूम
देर रात पैप्स पर भड़कीं मृणाल ठाकुर, बॉडीगार्ड्स ने छीने फोन

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
कौन हैं शुभदीप घोष? टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच 
कौन हैं शुभदीप घोष? टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
FSSAI Healthy Food Claims: नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
Embed widget